
US Elections: समोसा कॉकस (Samosa Caucus) नाम थोड़ा अजीब है, लेकिन अमेरिका में ये बेहद शक्तिशाली है. अमेरिकी कांग्रेस (संसद) में भारतीय-अमेरिकी सांसदों के बारे में यही कहकर बात की जाती है. समोसा से भारत का हर बच्चा, बूढ़ा और जवान प्यार करता है. यही कारण है अमेरिका में भारतीय मूल के सांसदों को समोसा कॉकस कहा जाता है. यह शब्द पहली बार 2018 के आसपास इलिनोइस के राजा कृष्णमूर्ति ने अमेरिकी राजनीति में भारतीय-अमेरिकियों के बढ़ते प्रभाव को बताने के लिए दिया था.इस कॉकस में प्रतिनिधि सभा और सीनेट दोनों के सदस्य शामिल होते हैं, जिनकी जड़ें भारत या दक्षिण एशिया में हैं.

वर्तमान में, समोसा कॉकस में भारतीय मूल के छह अमेरिकी प्रतिनिधि हैं.इनमें से सभी डेमोक्रेटिक पार्टी के हैं. मिशिगन के 13वें जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले श्री थानेदार, कैलिफोर्निया के छठे जिले से डॉ. अमी बेरा, कैलिफोर्निया के 17वें जिले से रो खन्ना, वाशिंगटन के सातवें जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रमिला जयपाल और इलिनोइस के आठवें जिले से राजा कृष्णमूर्ति इसके फिलहाल सदस्य हैं. अब तक उपराष्ट्रपति कमला हैरिस इसकी अध्यक्षता करती हैं. हालांकि वह सदन की सदस्य नहीं हैं. वर्जीनिया में डेमोक्रेटिक प्राइमरी चुनाव जीतने वाले सुहास सुब्रमण्यम आगामी आम चुनाव में सफल होने पर संभावित रूप से इस प्रतिष्ठित समूह में शामिल हो सकते हैं.

इसी सर्वे के अनुसार, 60% भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी का समर्थन करते हैं. हालांकि डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के लिए भी अब समर्थन बढ़ रहा है. करीब एक-तिहाई भारतीय-अमेरिकी मतदाताओं ने संकेत दिया कि वे ट्रंप को वोट देंगे.67% भारतीय-अमेरिकी महिलाएं कमला हैरिस का समर्थन कर रही हैं. वहीं 53% पुरुष ही कमला हैरिस (Kamala Harris) के समर्थन में हैं. 22 प्रतिशत भारतीय-अमेरिकी महिलाएं ट्रंप को वोट देने की इच्छा रखती हैं, जबकि 39 प्रतिशत पुरुष उनके समर्थन में हैं.इस सर्वे में दिख रहा है कि कमला के प्रति समर्थन 2020 के 56% से गिरकर 2024 में 47% हो गया है. हालांकि, ये सर्वे है और कुछ कहा नहीं जा सकता है कि भारतीय-अमेरिकी समुदाय किसे वोट कर रहा है. मंगलवार को वोट डलने के बाद मतगणना के समय ही पता लग पाएगा कि किसे ज्यादा समर्थन मिला.
VIDEO | “There are millions here, who have roots in India. Some of them sit proudly in this chamber and one of them is behind me (US Vice-President Kamala Harris). I have been told that the samosa caucus is now the flavour of the House,” says PM Modi in his address at the joint… pic.twitter.com/BlXPbZZEvA
— Press Trust of India (@PTI_News) June 22, 2023
23 जून 2023 को अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी (PM Modi) ने भी समोसा कॉकस का जिक्र किया था. इस पर US संसद में खूब तालियां बजीं थीं.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की संसद के दोनों सदनों में भारतीय मूल के लोगों के बढ़ते प्रतिनिधित्व की ओर इशारा करते हुए कहा था कि अमेरिका में भारतीय मूल के लाखों लोग बसते हैं, और उनमें से बहुत-से इस संसद में भी गर्व के साथ बैठते हैं. कमला हैरिस की ओर इशारा करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "भारतीय मूल के बहुत से लोगों में से एक मेरे पीछे बैठीं हैं... इन्होंने इतिहास रचा है... और मुझे बताया गया है, अब समोसा कॉकस का रंग अमेरिकी संसद पर चढ़ने लगा है. मैं आशा करता हूं, समोसा की तरह ही भारतीय व्यंजनों की पूरी विविधता इस संसद में हो..." इसके साथ ही पीएम मोदी ने दक्षिण भारतीय व्यंजन मसाला डोसा और बंगाली मिठाई संदेश का भी ज़िक्र किया.
"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमट्रंप के चुनाव अभियान को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने डाक वोट पर रोक की मांग ठुकराई
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवइतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
निकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
