
US Elections: अमेरिका में शनिवार को सामने आए नए चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों के नतीजों के अनुसार कमला हैरिस अब तीन महत्वपूर्ण राज्यों में डोनाल्ड ट्रम्प से आगे चल रही हैं. इससे पिछले एक साल में पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा हासिल की गई बढ़त अब कम होती प्रतीत हो रही है.
न्यूयॉर्क टाइम्स और सिएना कॉलेज द्वारा कराए गए संभावित मतदाताओं के सर्वेक्षणों से पता चला है कि मिशिगन, पेंसिल्वेनिया और विस्कॉन्सिन में कमला हैरिस डोनाल्ड ट्रम्प से 50 से 46 प्रतिशत के समान अंतर से आगे चल रही हैं.
अमेरिकी इलेक्टोरल कॉलेज मतदान प्रणाली के तहत इन तीन आबादी वाले मध्य-पश्चिमी राज्यों को किसी भी पार्टी की जीत के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है.
इन सर्वेक्षणों के नतीजे उन राज्यों के सर्वेक्षणों के नतीजों से उलट हैं, जहां करीब एक साल से ट्रंप को डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति जो बाइडेन के बराबर या थोड़ा आगे दिखाया जा रहा था. बाइडेन पिछले महीने राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर हो गए थे और उन्होंने अपनी जगह हैरिस का समर्थन किया था.
पांच नवंबर को चुनाव होने हैं और इससे पहले लगभग तीन महीनों में बहुत कुछ बदल सकता है. सर्वेक्षण से पता चला है कि मतदाता अभी भी अर्थव्यवस्था और माइग्रेशन के प्रमुख मुद्दों पर ट्रंप को पसंद करते हैं. हालांकि जब मतदाताओं से पूछा गया कि गर्भपात के मुद्दे पर वे किस पर भरोसा करते हैं, तो हैरिस को 24 अंकों की बढ़त मिली.
डेमोक्रेट्स ने हैरिस की उम्मीदवारी का स्वागत किया है और उनमें उत्साह की लहर है. 81 साल के बाइडेन के पीछे हटने के बाद कई लोगों ने राहत व्यक्त की है.
मंगलवार को मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज़ को अपना रनिंग मेट घोषित करने से भी डेमोक्रेट्स में जोश भर गया है. हैरिस-वाल्ज़ की बढ़त ने ट्रम्प के समर्थन में हो रही वृद्धि को कम करने में मदद की. गत 13 जुलाई को ट्रंप की हत्या के प्रयास और पिछले महीने रिपब्लिकन के सफल राष्ट्रीय सम्मेलन के बाद ट्रंप का समर्थन बढ़ा था.
लेकिन कमला हैरिस के पक्ष में और भी बड़ी वृद्धि हुई है. टाइम्स/सिएना पोलिंग में पाया गया कि सिर्फ़ एक महीने में पेंसिल्वेनिया में रजिस्टर्ड वोटरों के बीच 10 अंकों की वृद्धि हुई है. मतदाताओं ने कहा है कि वे उन्हें ट्रम्प की तुलना में अधिक बुद्धिमान और शासन करने के लिए बेहतर स्वभाव वाली मानते हैं.
ट्रम्प और अन्य रिपब्लिकन ने उनके साथी जेडी वेंस हैरिस को कमजोर करने के लिए कई तरह के हमले किए हैं. यहां तक कि ट्रम्प ने उनकी नस्लीय पहचान पर भी सवाल उठाए हैं. लेकिन नए सर्वेक्षणों से पता चलता है कि डेमोक्रेट युवा और ज़्यादा जोशीली हैरिस का पुरज़ोर समर्थन कर रहे हैं. कमला हैरिस वाल्ज़ के साथ तेज रफ़्तार से प्रचार कर रही हैं.
सर्वेक्षणों में पाया गया कि डेमोक्रेट्स के बीच मई के बाद से तीन मिडवेस्टर्न राज्यों में अपने उम्मीदवारों की पसंद के साथ मतदाता संतुष्टि में 27 अंकों की वृद्धि हुई है. तीन महीने पहले रिपब्लिकन ने ही उच्च स्तर की संतुष्टि व्यक्त की थी.
सर्वेक्षण 5 से 9 अगस्त के बीच आयोजित किए गए थे, जिसमें प्रत्येक राज्य में कम से कम 600 मतदाता शामिल थे.
यह भी पढ़ें-
क्या कमला हैरिस के साथ डिबेट से भाग रहे हैं ट्रंप? दोनों नेताओं ने रखी शर्त; जानें कहां फंसा है पेंच
"वह डर गए हैं..." : ट्रंप के फॉक्स न्यूज पर डिबेट करने के प्रस्ताव पर बोलीं कमला हैरिस
चीन की दखल से चुनाव जीते थे बाइडेन- ट्रंप के इस आरोप की हवा उनकी अपनी सरकार निकाल चुकी
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहचीन ने की चोरी! अमेरिकी चुनाव के 22 करोड़ वोटर्स का डेटा उड़ाया- ट्रंप का बड़ा दावा
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहअमेरिका में चुनाव से पहले डर गए ट्रंप? इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटाया
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहFact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
Iran War: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव नजदीक आ रहे हैं. ऐसे में ट्रंप पर युद्ध खत्म करने का घरेलू राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है. इस युद्ध की वजह से पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं. जिसकी वजह से उनको आलोचना झेलनी पड़ रही है. शायद यही वजह है कि ट्रंप के मन में युद्ध खत्म करने का विचार आने लगा है.
हंगरी में विपक्षी नेता पीटर मैग्यार (Peter Magyar) और उनकी तिसा पार्टी ने चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए संसद की 199 सीटों में से 138 सीटों पर कब्जा कर लिया है.
हंगरी के संसदीय चुनाव में पीटर मैग्यार की तिज्सा पार्टी ने शानदार जीत दर्ज कर ओर्बन के 16 साल के शासन का अंत किया. विक्टर ओर्बन की हार का मुख्य कारण बढ़ती महंगाई और आर्थिक सुस्ती मानी जा रही है, जिससे जनता में निराशा थी.

