
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए जमकर चुनाव प्रचार हो रहा है. हाल ही में रिपब्लिकन पार्टी से व्हाइट हाउस के लिए संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने जेडी वेंस को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया, जिसके बाद हलचल और तेज हो गई है. जेडी वेंस का मुकाबला मौजूदा अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से है. अमेरिका में आगामी चुनाव के मद्देनजर मुकाबला कमला हैरिस और जेडी वेंस के बीच है, लेकिन सोशल मीडिया पर ये 'जंग' तमिलनाडु बनाम आंध्र प्रदेश के रूप में दिखाई दे रही है. दरअसल, कमला हैरिस और जेडी वेंस की पत्नी उषा चिलुकुरी की जड़ें भारत के इन राज्यों से जुड़ी हुई हैं.
कमला हैरिस का जन्म ऑकलैंड (कैलिफोर्निया) में हुआ था, लेकिन उनकी मां श्यामला गोपालन भारतीय डिप्लोमेट की बेटी थीं. उनका जन्म चेन्नई के पड़ोस में बंसत नगर में हुआ था. श्यामला गोपालन टीनएज में ही पढ़ाई के लिए अमेरिका आ गई थीं, उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ केलिफोर्निया बर्कले से उच्च शिक्षा हासिल की थी. यहां वह डोनाल्ड जे. हैरिस से मिलीं और दोनों में प्यार हो गया. इसके बाद श्यामला और हैरिस ने 1963 में शादी कर ली. 1964 में कमला हैरिस का जन्म.
वहीं, उषा चिलुकुरी के पति जेडी वेंस को डोनाल्ड ट्रंप ने उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है. उषा के माता-पिता आंध्र प्रदेश से हैं. दशकों पहले दोनों संयुक्त राज्य अमेरिका चले गए थे. उषा का जन्म और पढ़ाई-लिखाई अमेरिका में ही हुई है. वेंस ओहायो से पहली बार सीनेटर बने हैं. वेंस की शादी भारतीय-अमेरिकी उषा वेंस से हुई है, जिनका जन्म उषा चिलुकुरी के रूप में हुआ था. वह एक सफल वकील हैं. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स के लिए काम किया. वह सैन डिएगो, कैलिफोर्निया में बड़ी हुईं. वह येल यूनिवर्सिटी गईं और अपने पति की तरह येल लॉ स्कूल से स्नातक भी हुईं.
ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग इसे तमिलनाडु बनाम आंध्र प्रदेश की जंग के रूप में देख रहे हैं. एक यूजर ने एक्स पर लिखा, "आंध्र प्रदेश बनाम तमिलनाडु के फ्लेवर के साथ अमेरिकी चुनाव का सीजन... "
Usha Chilukuri Vance, wife of Trump's VP pick JD Vance, is a Yale & Cambridge grad from an Andhra Hindu family. supports him against Kamala Harris, who hails from Tamil Nadu, in the 2024 election.
— Andhra Nexus (@AndhraNexus) July 16, 2024
It's an election season with a flavorful Andhra vs Tamil Nadu twist!#USPoliticspic.twitter.com/bYmPL2OIKz
एक अन्य शख्स ने लिखा, "तो अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव अब तमिलनाडु और आंध्र (कमला बनाम उषा) के बीच मुकाबला है!"
So the US Presidential Elections are now a toss between Tamil Nadu and Andhra-Kamala v/s Usha!
— sanjoy ghose (@advsanjoy) July 16, 2024
😂😂😂🤣🤣🤪🤪🤪😜😜😜 pic.twitter.com/4M7Cu2Y1un
इस तरह से सोशल मीडिया पर ये बहस चल रही है कि ये अमेरिकी चुनावों में दोनों प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों के बीच भारतीय संबंध ख़त्म नहीं हुआ.
चीन की दखल से चुनाव जीते थे बाइडेन- ट्रंप के इस आरोप की हवा उनकी अपनी सरकार निकाल चुकी
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहचीन ने की चोरी! अमेरिकी चुनाव के 22 करोड़ वोटर्स का डेटा उड़ाया- ट्रंप का बड़ा दावा
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहअमेरिका में चुनाव से पहले डर गए ट्रंप? इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटाया
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहFact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
Iran War: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव नजदीक आ रहे हैं. ऐसे में ट्रंप पर युद्ध खत्म करने का घरेलू राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है. इस युद्ध की वजह से पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं. जिसकी वजह से उनको आलोचना झेलनी पड़ रही है. शायद यही वजह है कि ट्रंप के मन में युद्ध खत्म करने का विचार आने लगा है.
हंगरी में विपक्षी नेता पीटर मैग्यार (Peter Magyar) और उनकी तिसा पार्टी ने चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए संसद की 199 सीटों में से 138 सीटों पर कब्जा कर लिया है.
हंगरी के संसदीय चुनाव में पीटर मैग्यार की तिज्सा पार्टी ने शानदार जीत दर्ज कर ओर्बन के 16 साल के शासन का अंत किया. विक्टर ओर्बन की हार का मुख्य कारण बढ़ती महंगाई और आर्थिक सुस्ती मानी जा रही है, जिससे जनता में निराशा थी.

