
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों (US Presidential Elections) से जुड़े मामले में अमेरिकी संघीय अपील अदालत (US Federal Appeals Court) ने शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (President Donald Trump) के उस दावे को सीधे तौर पर खारिज़ कर दिया है, जिसमें उन्होंने पेंसिल्वानिया में चुनाव में धांधली होने की शिकायत की थी. इसके साथ ही कोर्ट ने जो बाइडेन (Joe Biden) की जीत पर रोक लगाने से इनकार कर दिया.
ट्रम्प के चुनाव अभियान समिति की तरफ से दाखिल की गई दलीलों की तीखी समीक्षा में कोर्ट ने तीन नवंबर को हुए राष्ट्रपति चुनावों में डोनाल्ड ट्रम्प के साथ किसी भी तरह की धोखाधड़ी होने के आरोपों को खारिज कर दिया. अपील अदालत के तीन जजों ने सर्वसम्मति से कहा कि धोखाधड़ी और अनुचित कार्यवाही के आरोपों के पक्ष में कोई सबूत नहीं दिए गए. इसलिए दावे को खारिज किया जाता है.
अमेरिका : व्हाइट हाउस छोड़ने के लिए राजी हुए डोनाल्ड ट्रंप, सामने रखी ये शर्त
कोर्ट ने कहा, "चुनाव में अनुचित और धोखाधड़ी के आरोप गंभीर हैं लेकिन सिर्फ चुनाव को अनुचित कह देने से अनुचित नहीं हो सकता." निचली अदालत के फैसले के खिलाफ अपील करते हुए ट्रम्प के अभियान पक्ष ने अदालती भेदभाव के आरोप लगाते हुए अपील की थी. कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी की कि अनुचित आरोप के रस शीशे को सोना नहीं बना सकता.
जो बाइडेन ने चुने अपने कैबिनेट के शीर्ष अधिकारी, लैटिन अमेरिकन को बनाया इमिग्रेशन का हेड
देशभर की अदालतों में इस मामले में डोनाल्ड ट्रंप के अभियान समूह और रिपब्लिकन समर्थकों को लगभग दो दर्जन बार हार का मुंह देखना पड़ा है, जिन्होंने अलग-अलग अदालतों में चुनाव में धांधली की शिकायतें की थीं. उनमें यह फैसला सबसे नया है. ट्रम्प खुद भी जो बाइडेन की जीत को संदेहास्पद बताते रहे हैं. गुरुवार को भी उन्होंने रिपोर्टरों से कहा, "बस आप समझ लीजिए, यह चुनाव एक धोखा था."
अमेरिका में भी होगा SIR? भारत के चुनावी सिस्टम की तारीफ कर ट्रंप ऐसा क्या करने वाले हैं
Written by: प्रियंक द्विवेदीभारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हुए ट्रंप, बोले- 64.6 करोड़ वोटर्स के पास फोटो ID; अमेरिका में भी हों ये नियम
Written by: अजय कुमार पटेलExplainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवअमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
निकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
