अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को करारी हार मिली है. अमेरिकी संसद की दोनों सदन सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में ट्रंप की पार्टी हार चुकी है. विपक्षी डेमोक्रेट अब दोनों सदनों में बहुमत में है. यह ट्रंप प्रशासन और खुद राष्ट्रपति के लिए एक बड़ा झटका है. ईरान-इजरायल जंग, होर्मुज पर सख्ती, रूस-यूक्रेन युद्ध, टैरिफ वॉर सहित अन्य नीतियों ने अमेरिकियों में ट्रंप के लिए इतनी नाराजगी भर दी कि आज राष्ट्रपति रहते उनकी पार्टी दोनों सदनों में हार गई. अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन को मिली हार के कारणों की चर्चा NDTV पर करते हुए दो अमेरिकी एक्सपर्ट प्रमित माकोडे और डॉ. धीरज कौल ने कई अहम चीजों की ओर इशारा किया.
प्रमित माकोडे ने NDTV पर चर्चा करते हुए कहा- चुनावी नतीजे उम्मीद के अनुरुप ही है. एग्जिट पोल में भी लगभग यही अनुमान लगाया गया था. हाउस में यह पहले से तय था कि डेमोक्रेट की बड़ी जीत होगी. लेकिन सीनेट में पहले कांटे की टक्कर की बात कही जा रही थी. लेकिन नतीजों ने यह तय कर दिया कि सीनेट में भी डेमोक्रेट बहुमत में जा रही है.
उन्होंने कहा कि अगर आप इस जीत का विश्लेषण करें तो कई चीजें साफ होती हैं. अमेरिकन इलेक्शन में अक्सर यह बात कही जाती है कि- 'इट्स द इकोनॉमी स्टूपिड'. अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए प्रमित माकोडे ने कहा कि न युद्ध महत्वपूर्ण है, न राष्ट्रीयता. सबसे बड़ी बात है- इकोनॉमी, महंगाई. उन्होंने बताया कि युद्ध के कारण इकोनॉमी की हालत खराब हो रखी है. महंगाई चरम सीमा पर जा चुकी है.
अमेरिका में बढ़ी महंगाई का उदाहरण देते हुए विश्लेषक प्रतिम माकोडे ने कहा कि जनवरी में यहां एक गैलन गैस की कीमत 2 या ढ़ाई डॉलर हुआ करती थी. लेकिन एक गैलन गैस की कीमत बढ़कर 4 से 5 डॉलर हो चुकी है. मतलब कि गैस की कीमत में 100 फीसदी तक की कीमत बढ़ गई है. पेट्रोल की कीमत भी बढ़ गई है. इस वजह से ग्रासरी की कीमत बढ़ गई है. महंगाई की मार से अमेरिका के गरीब-अमीर हर वर्ग के लोग परेशान हैं.
वहीं डॉ. धीरज कौल ने मिडटर्म चुनाव के नतीजे को डेमोक्रेट की लहर बताया. उन्होंने कहा कि इस नतीजे के लिए अमेरिका के घरेलू मुद्दों की बड़ा रोल है. डॉ. धीरज कौल ने अमेरिकी मिडटर्म चुनाव से पहले हुए एग्जिट पोल का हवाला देते हुए बताया कि किस मुद्दें से कितने लोग नाराज थे.
लीगल माइग्रेशन पर चोट और नस्लीय हमलों ने भी किया बैकफायर
डॉ. धीरज कौल ने आगे बताया कि लीगल माइग्रेशन पर चोट, नस्लीय हमले से जुड़ी घटनाओं ने बहुत तगड़ा बैकफायर किया. सर्वे को माने तो 38 फीसदी लोग ट्रंप से बहुत नाराज थे. नॉर्थ कैरोलिना और साउथ कैरोलिना रिपब्लिकन का गढ़ था, जहां 20 साल से वो जीतते आ रहे थे, लेकिन इन जगहों पर डेमोक्रेट का जीतना बताता है कि लोगों का गुस्सा कितना बड़ा था. उन्होंने यह भी बताया कई रिपब्लिकन मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं. इन लोगों ने माना कि चुनाव में ट्रंप की पार्टी का उम्मीदवार होना नुकसान दे गया.
डॉ. धीरज कौल ने जेन-जी और यूथ के वोटिंग पैटर्न पर बात करते हुए कहा कि पेंसिल्वेनिया की जीत में यूथ का बड़ा रोल है. डॉ. धीरज का कहना है कि जेन-जी और यूथ ट्रंप प्रशासन से नाराज थे. उनका साफ कहना था कि हमें थर्ड वर्ल्ड वॉर से बचाईए. ईरान वॉर से 30 फीसदी लोग गुस्से में है. जॉब क्रिएशन को लेकर भी जेन-जी में गुस्सा है.
अमेरिकी मिड टर्म चुनाव के नतीजों पर रिपब्लिकन सीनेटर रॉन जॉनसन ने माना है कि ट्रम्प की वजह से उनकी पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा. उन्होंने रेडियो 4 के 'टुडे' कार्यक्रम में कहा कि ईरान के साथ युद्ध और खासकर इसकी वजह से ईंधन की कीमतों में हुई बढ़ोतरी का असर लोगों पर पड़ रहा है. लोग इसे लेकर काफी परेशान हैं.
जॉनसन ने राष्ट्रपति ट्रंप की चुटकी लेते हुए कहा, “ ट्रम्प ने वोटरों से कहा था कि वे ऐसे समझें जैसे चुनाव में उनका नाम भी उम्मीदवारों की सूची में है. लगता है लोगों ने उनकी बात मान ली और नतीजा सबके सामने है.”
यह भी पढ़ें - US मिडटर्म चुनाव में हार के बाद सोशल मीडिया पर आई मीम की बाढ़, ईरान ने ट्रंप को 'डस्टबिन' में डाला
'48 घंटे में होर्मुज खुल जाएगा अगर यह शर्त मान ली', ट्रंप की चुनावी हार के बाद ईरान के तेवर बदले
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहअगर मैं ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से नहीं रोकता, तो इजरायल का वजूद नहीं होता: डोनाल्ड ट्रंप
Edited by: मोहम्मद साक़िब मज़ीदट्रंप कैबिनेट से इस्तीफा, राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की तैयारी; क्या करने वाले हैं मार्कों रुबियो? खुद बताया प्लान
Written by: अजय कुमार पटेलईरान अब साफ कह रहा है कि अमेरिकी चुनाव के नतीजों ने मध्यस्थों की 'शटल डिप्लोमेसी' यानी आना-जाना करके बातचीत कराने की कोशिश को बड़ा झटका दिया है. हमें थोड़ा इंतजार करना होगा. पिछले कुछ दिनों में कोई तरक्की नहीं हुई है, और इसकी बड़ी वजह अमेरिकी चुनाव के नतीजे हैं.
यह पहली बार नहीं है जब डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के अस्तित्व में बने रहने का क्रेडिट खुद को दिया है. फॉक्स न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, "सच कहूं तो, अगर मैं अमेरिका का राष्ट्रपति न होता, तो आज इजरायल का वजूद ही नहीं होता."
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ट्रंप प्रशासन छोड़ने और 2028 राष्ट्रपति चुनाव लड़ने संबंधी खबरों को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि ट्रंप का कार्यकाल पूरा होने तक प्रशासन में बने रहना उनकी योजना है.
किम की प्रभावशाली बहन किम यो जोंग ने बुधवार को संकेत दिया कि वाशिंगटन के साथ फिर से बातचीत करने में उनकी कोई खास दिलचस्पी नहीं है. उन्होंने कहा कि प्योंगयांग को ऐसे अविश्वसनीय और शत्रुतापूर्ण लोगों के साथ आमने-सामने बैठने की कोई जरूरत नहीं है.
अमेरिकी अरबपति और X के मालिक एलन मस्क ने मिडटर्म चुनाव के दौरान किया गया अपना चर्चित पोस्ट हटा दिया है, जिसमें मतदाताओं से रिपब्लिकन उम्मीदवारों के समर्थन की अपील की गई थी.
अमेरिका का मिडटर्म चुनाव कई मायनों में काफी अहम है. इसने अब तक के चुनावी गणित को बदलकर रख दिया है. डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के गढ़ों में डेमोक्रेट्स ने सेंध लगा दी है.
अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका लगा है. एक वजह भारतीय-अमेरिकियों का साथ न मिलना भी है.
भी की स्थिति में ये लग रहा कि वेंस ईरान युद्ध से खुद को दूर दिखाना चाहते हैं, जिससे 2028 के चुनाव में इसका कोई असर नहीं दिखे. वहीं ट्रंप के पास ईरान युद्ध पर तुरंत यूटर्न लेना अभी मुश्किल लग रहा है.
स्वामी प्रसाद मौर्य के बागेश्वर बाबा पर विवादित बयान, आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, राहुल गांधी की रैली, AMU छात्रसंघ चुनाव, दिल्ली में इमारत हादसा, बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट, शेयर बाजार में तेजी और विराट कोहली से जुड़ी खबरों समेत पढ़िए 5 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें.
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के बाद रिपब्लिकन पार्टी का कांग्रेस पर पूरा कंट्रोल खत्म हो गया है. इसके बाद भारत के लिए अमेरिका से ट्रेड डील की जल्दबाजी अब कम हो गई है, जो एक अच्छी खबर है- रिपोर्ट
