• Home/
  • US Midterm Election Results 2026 Live Updates: नीले रंग से नहाया अमेरिका, ट्रंप के हाथ से गए संसद के दोनों सदन

US Midterm Election Results 2026 Live Updates: नीले रंग से नहाया अमेरिका, ट्रंप के हाथ से गए संसद के दोनों सदन

US Midterm Election Results 2026 Live Updates: नीले रंग से नहाया अमेरिका, ट्रंप के हाथ से गए संसद के दोनों सदन
US Midterm Election Result 2026 Live: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव का लाइव रिजल्ट

America Midterm Election Results 2026 LIVE: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 2 साल के कार्यकाल पर अमेरिकी लोगों का जनादेश आ गया है. अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी, रिपब्लिकन को करारी हार का सामना करना पड़ा है. विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने अमेरिकी संसद के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स (लोकसभा की तरह) और सीनेट (राज्यसभा की तरह), दोनों पर कब्जा जमा लिया है. अब विपक्षी पार्टी के बहुमत वाली संसद डोनाल्ड ट्रंप के पर कतरने को तैयार रहेगी. इससे उनके कार्यकाल के बचे हुए समय में उनकी शक्तियां सीमित हो सकती हैं. डोनाल्ड ट्रंप अब ये कह कर बचाव कर रहे हैं कि वे खुद चुनाव में नहीं थे.

अमेरिका में सभी 435 हाउस सीटों और 100 में से 35 सीनेट सीटों पर चुनाव हुए हैं. साथ ही 36 राज्यों में गवर्नर के चुनाव भी हैं. डेमोक्रेट्स को दोनों सदनों में जीत के लिए हाउस में सिर्फ 3 अधिक सीटें और सीनेट में 4 सीटें ज्यादा चाहिए थी. विपक्ष ने इससे कहीं अधिक सीटें हासिल की हैं. ट्रंप पिछले साल महंगाई कम करने के वादे के साथ सत्ता में लौटे थे, लेकिन महंगाई, टैरिफ और उनके द्वारा शुरू किए मिडिल ईस्ट की जंग की वजह से बढ़े फ्यूल के दामों ने अमेरिकियों की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है. 80 साल के ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग करीब 30% के आसपास बनी हुई है, जिससे वे इतिहास के सबसे अलोकप्रिय राष्ट्रपतियों में से एक बन गए हैं.

अब डेमोक्रेट्स के पास ट्रंप के विधायी एजेंडे को रोकने और उनकी सरकार के खिलाफ व्यापक जांच शुरू करने की ताकत आ जाएगी. सीनेट में हार मिलने से, सुप्रीम कोर्ट के जजों और सीनियर अधिकारियों को नियुक्त करने की उनकी क्षमता पर भी खतरा पैदा हो सकता है.

LIVE Updates On US Midterm Election Results:
 

Share this story on

और ख़बरें