
US Election Results 2020 :अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की कंपेन टीम ने हार तय देख शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि जो बाइडेन (Joe Biden) की संभावित जीत को वह कोर्ट में चुनौती देंगे. ट्रंप की कंपेन टीम के जनरल काउंसिल मैट मार्गन का कहना है कि बाइडेन की जीत का दावा झूठा है और चुनावी दौड़ अभी खत्म नहीं हुई है.
यह भी पढ़ें- US Election 2020: जो बाइडेन ने Pennsylvania में हासिल की बढ़त, जीत के करीब पहुंचे
मार्गन ने कहा कि पेनसिल्वेनिया और जार्जिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई हैं. जार्जिया में दोबारा मतगणना होना तय है. बाइडेन की टीम की गड़बड़ियों के बावजूद ट्रंप एरिजोना में जीत दर्ज करेंगे.ट्रंप की टीम की ओर से यह बयान डेमोक्रेट प्रत्याशी जो बाइडेन की पेनसिल्वेनिया में बढ़त हासिल करने के बाद आया.
यह भी पढ़ें-'झूठ पर झूठ बोले जा रहे राष्ट्रपति', अमेरिकी टीवी चैनलों ने डोनाल्ड ट्रंप का काटा लाइव प्रसारण
बाइडेन अगर 20 निर्वाचक वोट वाले पेनसिल्वेनिया में जीत हासिल कर लेते हैं तो उनका राष्ट्रपति बनना तय हो जाएगा. बाइडेन के पास अभी 253 निर्वाचक वोट हैं और 20 वोटों को मिलाकर यह संख्या 270 के बहुमत के आंकड़े के पार निकल जाएगी. हालांकि जार्जिया और एरिजोना में भी भी बाइडेन ने बढ़त बनाई हुई है.
मार्गन ने ट्वीट कर कहा कि बाइडेन की टीम से ओर से चार राज्यों में जीत के गलत आंकड़े दिए गए हैं. लेकिन यहां अभी चुनाव खत्म नहीं हुआ है. जीत हाथ से फिसलती देख ट्रंप ने भी गुरुवार रात को कई ट्वीट कर चुनाव में धांधली, धोखाधड़ी और अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने पोस्टल बैलेट को बड़ा फ्रॉड बताया था.
अमेरिका में भी होगा SIR? भारत के चुनावी सिस्टम की तारीफ कर ट्रंप ऐसा क्या करने वाले हैं
Written by: प्रियंक द्विवेदीभारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हुए ट्रंप, बोले- 64.6 करोड़ वोटर्स के पास फोटो ID; अमेरिका में भी हों ये नियम
Written by: अजय कुमार पटेलExplainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवअमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
निकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
