
अमेरिका (US Elections 2020) में राष्ट्रपति चुनाव की सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं. दोनों ही दलों के नेता जोरशोर से चुनावी प्रचार में जुटे हैं. 3 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे. वहीं अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने गुरुवार को राष्ट्रपति पद के दूसरे कार्यकाल के लिए रिपब्लिकन पार्टी (Republican Party) का नामांकन स्वीकार कर लिया है. भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बीच व्हाइट हाउस में ट्रम्प ने नामांकन स्वीकार किया.
इस दौरान डोनाल्ड ट्रम्प (74) ने कहा, 'मेरे अमेरिकी साथियों, आज रात तहे दिल और आशाओं से भरपूर होकर मैं अमेरिका के राष्ट्रपति पद का नामांकन स्वीकार करता हूं.' ट्रम्प ने रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन (RNC) के आखिरी दिन बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस के ‘साउथ लॉन' में नामांकन स्वीकार किया. ट्रम्प ने कहा, ‘‘मैं आज रात आपके समर्थन के साथ यहां खड़ा हूं, पिछले चार शानदार वर्षों में हमने जो असाधारण प्रगति की है. उस पर गर्व है और अगले चार वर्षों में भी हम अमेरिका के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे.''
चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप पर हमलावर हुईं मिशेल ओबामा, कहा- देश के लिए गलत राष्ट्रपति...
ट्रम्प अपनी पत्नी मेलानिया ट्रम्प (Melania Trump) के साथ मंच तक आए थे. उनकी बेटी इवांका ट्रम्प (Ivanka Trump) ने उनका परिचय दिया. इवांका ने कोविड-19 (COVID-19) के दौरान अपने पिता के कदमों तथा आर्थिक नीतियों की सराहना करते हुए कहा, ‘‘चार साल पहले, मैंने आपसे कहा था कि मैं संघर्ष के वक्त अपने पिता के साथ खड़ी रहूंगी और चार साल बाद मैं यहां हूं.''
ट्रम्प ने कश्मीर मुद्दे पर कभी हस्तक्षेप नहीं किया और चीन के विरोध में खड़े रहे - कैम्पेन टीम
उन्होंने कहा, ‘‘पापा, लोग आप पर अपरम्परागत होने के कारण निशाना साधते हैं, लेकिन आपके सच्चे होने की वजह से मुझे आपसे प्यार है और प्रभावशाली होने के लिए मैं आपका सम्मान करती हूं.'' इवांका ने कहा, ‘‘वाशिंगटन ने डोनाल्ड ट्रम्प को नहीं बदला, डोनाल्ड ट्रम्प ने वाशिंगटन को बदल दिया.'' (इनपुट भाषा से भी)
VIDEO: रवीश कुमार का प्राइम टाइम : क्या कमला हैरिस अमेरिका की उपराष्ट्रपति बन जाएंगी?
"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमट्रंप के चुनाव अभियान को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने डाक वोट पर रोक की मांग ठुकराई
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवइतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
निकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
