
अमेरिकी प्रेसिडेंशियल डिबेट में डेमोक्रेटिक कैंडिडेट जो बाइडेन (Joe Biden) के साथ बहस के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने कोरोनावायरस की मौतों (Coronavirus Death Toll) को लेकर बड़ा बयान दिया. अपने संबोधन के दौरान कोरोनावायरस से अमेरिका में हुई मौतों के मुद्दे पर राष्ट्रपति ट्रंप ने बोलते हुए चीन और रूस के साथ भारत पर भी मौत का सही आंकड़ा नहीं देने का आरोप लगा दिया.
ट्रंप अमेरिका में लॉकडाउन लगाने और लाखों लोगों की मौत पर अपनी नीतियों का बचाव करते हुए ट्रंप ने कहा कि अगर वो वक्त पर लॉकडाउन नहीं लगाते तो इससे भी ज्यादा लोगों की मौत होती. ट्रंप ने अपने भाषण में कहा, 'अगर हमने देश को खोले रखा होता तो बस दो लाख ही नहीं, इससे ज्यादा लोगों की जान गई होती. ये सब चीन की गलती है. और जब आप आंकड़ों की बात करते हैं तो आपको क्या पता चीन में कितने लोगों की मौत हुई है. रूस में कितने लोग मरे हैं या फिर भारत में कितने लोग मरे हैं. ये लोग सही आंकड़े नहीं देते हैं.'
ट्रंप ने जो बाइडेन पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'जब मैंने लॉकडाउन लगाया तो आपने मुझे रेसिस्ट, नस्लवादी बताया था. आपको लगा था कि ये बहुत बुरा फैसला था, लेकिन डॉक्टर फाउची ने खुद कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने लाखों जिंदगियां बचाई हैं.'
यह भी पढ़ें: India Coronavirus: कोरोनावायरस के लिहाज से सितम भरा रहा सितंबर, एक बार आंकड़ों पर डालिए नजर
बता दें कि अमेरिका ने फरवरी-मार्च से ही देश बंद करना शुरू कर दिया था. ट्रंप ने सबसे पहले कई देशों से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर बैन लगाया था, जिसे लेकर शुरुआत में उनकी आलोचना हुई थी. हालांकि, ट्रंप कोरोनावायरस को हमेशा डाउनप्ले करते रहे हैं यानी कम खतरनाक बताते रहे हैं, इसे लेकर भी उनकी आलोचना हुई है.
फिलहाल अमेरिका कोरोनावायरस के सबसे ज्यादा मामलों में पूरी दुनिया में नंबर वन है. यहां अब तक संक्रमण के 71,48,009 मामले सामने आ चुके हैं. वहीं, 2,05,069 लोगों की मौत हो चुकी है. यहां फिलहाल कुल एक्टिव केस 41,48,332 हैं, वहीं, 27,94,608 लोग वायरस से ठीक हो चुके हैं. बता दें कि नवंबर के शुरुआती हफ्ते में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं.
Video: कोरोना वैक्सीन तैयार होने के बाद किस तरह जन-जन तक पहुंचेगी
Explainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवचीन की दखल से चुनाव जीते थे बाइडेन- ट्रंप के इस आरोप की हवा उनकी अपनी सरकार निकाल चुकी
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहचीन ने की चोरी! अमेरिकी चुनाव के 22 करोड़ वोटर्स का डेटा उड़ाया- ट्रंप का बड़ा दावा
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहनिकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
Iran War: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव नजदीक आ रहे हैं. ऐसे में ट्रंप पर युद्ध खत्म करने का घरेलू राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है. इस युद्ध की वजह से पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं. जिसकी वजह से उनको आलोचना झेलनी पड़ रही है. शायद यही वजह है कि ट्रंप के मन में युद्ध खत्म करने का विचार आने लगा है.
हंगरी में विपक्षी नेता पीटर मैग्यार (Peter Magyar) और उनकी तिसा पार्टी ने चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए संसद की 199 सीटों में से 138 सीटों पर कब्जा कर लिया है.

