
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने सोमवार को फिर से 2020 के राष्ट्रपति चुनाव (2020 Presidential Election) में जो बाइडन (Joe Biden) द्वारा अपनी हार को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. 74 वर्षीय ट्रंप (Donald Trump) ने सोमवार को आश्चर्यजनक ट्वीट कर घोषणा की कि उन्होंने चुनाव जीत लिया है. अमेरिकी मीडिया ने 538 सदस्यीय इलेक्टोरल कॉलेज से अनिवार्य 270 इलेक्टोरल वोटों को पार करने के बाद डेमोक्रेट जो बिडेन को विजेता घोषित किया है. डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट करते हुए लिखी, ''मैं जीता चुनाव'' उनका यह ट्वीट तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने इस चुनाव को सबसे अलग बताया.
I WON THE ELECTION!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) November 16, 2020
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफ़ॉर्म पर डोनाल्ड ट्रंप को ट्रोल किया जा रहा है. कई मशहूर हस्तियों, ब्रांडों और अन्य लोगों ने मिलकर राष्ट्रपति को बार-बार हार न मानने के लिए ट्रोल किया. बिना किसी प्रमाण के जीत की घोषणा करने वाले ट्रंप का ट्वीट जल्द ही उपहास का पात्र बन गया. फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने शाकाहारी बिरयानी को भारत का राष्ट्रीय भोजन घोषित करके इसका मजाक उड़ाया.
AND VEG BIRYANI IS INDIA'S NATIONAL FOOD! https://t.co/mMlo3HKdEQ
— Swiggy (@swiggy_in) November 16, 2020
लेखक बरी ए विलियम्स ने लिखा, "मैं बियॉन्से हूं," ट्रेंड में शामिल होने के बाद लोगों ने श्री ट्रम्प के ट्वीट के जवाब में अपने बेतहाशा सपने और इच्छाओं को साझा किया, उम्मीद है कि वे रिपब्लिकन और 2020 के चुनाव जीतने के अपने सपने की तरह बहुत अधिक अस्तित्व में होंगे.
Let me try... I AM BEYONCÉ!! https://t.co/7gGfLv8f4Y
— Bärí A. Williams (@BariAWilliams) November 16, 2020
कांग्रेस नेता सरल पटेल ने खुद को ड्यूक ऑफ कैम्ब्रिज घोषित किया.
And I am Duke of Cambridge. https://t.co/XlRe4AYsar
— Saral Patel (@SaralPatel) November 16, 2020
जबकि एक अन्य ट्विटर उपयोगकर्ता ने मजाक में कहा कि यह ट्वीट एक खेल का हिस्सा बन चुका है.
I WON THE LOTTERY!
— Doctor Roshan R (@pythoroshan) November 16, 2020
(The game is to type 'I WON' and then let auto correct finish the sentence, right?) https://t.co/KCG0epZW4I
कुछ अन्य प्रतिक्रियाओं पर एक नज़र डालें:
Yeah and I dont have school exams https://t.co/zmnjdqTcHn
— ♡???????????????????????? ????????????????????♡ (@naailadesai) November 16, 2020
I AM BRITNEY SPEARS!
— Felipe Neto (@felipeneto) November 16, 2020
कई अन्य ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने घोषणा की कि उन्होंने भी चुनाव जीता है.
पिछले हफ्ते, मीडिया ने डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडन को 3 नवंबर के राष्ट्रपति चुनाव के विजेता के रूप में घोषित किया और कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प हार गए हैं. रिपब्लिकन पार्टी के ट्रंप ने चुनाव में धांधली के निराधार दावों को दोहराते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘‘वह चुनाव जीत गए क्योंकि चुनाव में धांधली हुई थी.'' हालांकि, ट्रंप ने चुनाव में हार स्वीकार करने से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने जीत हासिल की है.
अमेरिका में हनुमान जी की 90 फीट ऊंची मूर्ति तोड़ने की धमकी, चुनाव से पहले हिंदू के खिलाफ नफरत कौन फैला रहा?
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमअमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को मिडटर्म चुनावों से पहले राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है. टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है.
फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
