
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) अपनी पत्नी मेलानिया ट्रम्प समेत क्वारंटीन हो गए हैं. उन पर कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है. उनके एक करीबी सलाहकार होप हिक्स के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद राष्ट्रपति के भी कोरोना पॉजिटिव होने का शक है. होप के पॉजिटिव आने के बाद ट्रम्प दंपति ने गुरुवार देर रात टेस्ट करवाया है. ट्रम्प ने गुरुवार की देर रात कहा कि वह क्वारंटीन में जाएंगे क्योंकि उनकी एक सलाहकार पॉजिटिव पाई गई हैं.
राष्ट्रपति ट्रम्प ने ट्वीट किया, "होप हिक्स, जो एक छोटे से ब्रेक के बिना भी इतनी मेहनत कर रही हैं, अभी-अभी कोविड -19 पॉजिटिव पाई गई हैं. भयानक! और दुखदायी." उन्होंने आगे लिखा, "फर्स्ट लेडी और मैं टेस्ट रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, इस बीच हमलोग क्वारंटीन में जा रहे हैं."
Hope Hicks, who has been working so hard without even taking a small break, has just tested positive for Covid 19. Terrible! The First Lady and I are waiting for our test results. In the meantime, we will begin our quarantine process!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) October 2, 2020
डोनाल्ड ट्र्म्प ने ये नहीं बताया है कि वो कितने दिन के लिए आइसोलेशन में रहेंगे. हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट 14 दिन के क्वारंटीन की सलाह देते हैं.
होप इन दिनों ट्रम्प के चुनाव अभियान में अहम भूमिका निभा रही थीं. पिछले कुछ हफ़्तों से होप राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ उनके विमान एयरफोर्स वन में भी सफर कर रहीं थीं. इसलिए ट्रंप और मेलेनिया ने कोविड टेस्ट रिजल्ट आने से पहले खुद को क्वारंटाइन कर लिया है.
Explainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवचीन की दखल से चुनाव जीते थे बाइडेन- ट्रंप के इस आरोप की हवा उनकी अपनी सरकार निकाल चुकी
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहचीन ने की चोरी! अमेरिकी चुनाव के 22 करोड़ वोटर्स का डेटा उड़ाया- ट्रंप का बड़ा दावा
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहनिकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
Iran War: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव नजदीक आ रहे हैं. ऐसे में ट्रंप पर युद्ध खत्म करने का घरेलू राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है. इस युद्ध की वजह से पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं. जिसकी वजह से उनको आलोचना झेलनी पड़ रही है. शायद यही वजह है कि ट्रंप के मन में युद्ध खत्म करने का विचार आने लगा है.
हंगरी में विपक्षी नेता पीटर मैग्यार (Peter Magyar) और उनकी तिसा पार्टी ने चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए संसद की 199 सीटों में से 138 सीटों पर कब्जा कर लिया है.

