
अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President-Elect Joe Biden) अगले हफ्ते पदभार ग्रहण करेंगे. पद संभालने के पहले 10 दिनों के अंदर बाइडेन कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी, बीमार अमेरिकी अर्थव्यवस्था, जलवायु परिवर्तन और नस्लीय अन्याय से संबंधित चार अहम संकटों के समाधान की दिशा में निर्णायक कदम उठाएंगे. उनके एक वरिष्ठ सहयोगी ने शनिवार को यह जानकारी दी.
उनके चीफ ऑफ स्टाफ बनने वाले रॉन क्लैन ने व्हाइट हाउस के वरिष्ठ कर्मचारियों को एक ज्ञापन में कहा, "इन सभी संकटों पर तत्काल कार्रवाई कर उचित कदम उठाए जाने की जरूरत है." उन्होंने कहा कि 20 जनवरी को शपथ लेने के बाद राष्ट्रपति बाइडेन करीब एक दर्जन आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे.
जो बाइडेन के शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होंगे ट्रंप, नए राष्ट्रपति ने कुछ इस अंदाज में दिया जवाब
क्लैन ने कहा, ''अपने कार्यकाल के पहले 10 दिनों में राष्ट्रपति बाइडेन चार संकटों से निपटने के लिए निर्णायक कार्रवाई करेंगे और अपरिवर्तनीय हानि को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाते हुए दुनिया में अमेरिका के स्थान को पुनर्स्थापित करेंगे."
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, कोरोना वायरस की वजह से अमेरिका में अब तक 385000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. वहां तेजी से कोविड-19 से मौत का आंकड़ा 4,00,00 के करीब पहुंचने जा रहा है और एक हफ्ते में एक लाख नए मामले सामने आ रहे हैं. इस महामारी का व्यापक असर अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी पड़ी है, जिसके चलते वहां रोजगार संकट भी खड़ा हो गया है.
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर अब एक सप्ताह के लिए Youtube ने भी लगाया बैन, हिंसा फैलने की चिंता जताई
इसी सप्ताह जो बाइडेन ने नए प्रोत्साहन भुगतान और अन्य सहायता के माध्यम से अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए 1.9 ट्रिलियन डॉलर की तलाश करने वाली योजना की शुरुआत की है और कोविड वैक्सीनेशन में तेजी लाने के लिए एक ठोस योजना भी बनाई है.
क्लैन ने कहा कि उद्घाटन दिवस पर, जैसा कि पहले वादा किया गया था, जो बाइडेन पेरिस जलवायु समझौते में फिर से अमेरिका के शामिल होने और ट्रम्प द्वारा कुछ मुस्लिम बहुसंख्यक देशों के लोगों के प्रवेश पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने समेत कई अहम आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे.
ट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमट्रंप के चुनाव अभियान को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने डाक वोट पर रोक की मांग ठुकराई
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहफॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
निकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
