
US President Election 2020 : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald trump) ज्यादातर चुनावी सर्वेक्षणों में डेमोक्रेट प्रत्याशी जो बाइडेन (Joe Biden) से काफी पीछे चल रहे हैं.अगर डोनाल्ड ट्रंप तीन नवंबर (US President Election Date) का राष्ट्रपति चुनाव हारते हैं तो 28 साल का रिकॉर्ड टूट जाएगा.
ऐसा हुआ तो 1992 में जॉर्ज बुश सीनियर (George Bush) के बाद वे पहले राष्ट्रपति होंगे, जिन्हें दूसरा कार्यकाल नहीं मिल पाया. बुश सीनियर भी रिपब्लिकन (Republican) थे. सीनियर बुश एक कार्यकाल के बाद 1992 का चुनाव हार गए थे. उसके बाद डेमोक्रेट बिल क्लिंटन (Bill Clinton), रिपब्लिकन जॉर्ज बुश और डेमोक्रेट बराक ओबामा (Barack Obama) 8-8 साल राष्ट्रपति रहे हैं. ट्रंप अपना चार साल का एक टर्म पूरा कर चुके हैं.
बाइडेन जीते तो 32 साल पुराना रिकॉर्ड दोहराएगा
78 साल के बाइडेन चुनाव जीतते हैं तो 32 साल पुराना रिकॉर्ड दोहराएगा. मजे की बात है कि वह भी जार्ज बुश सीनियर का रिकॉर्ड दोहराएंगे. दरअसल, 1988 में राष्ट्रपति बनने से पहले बुश सीनियर उनके पूर्ववर्ती प्रेसीडेंट रोनाल्ड रीगन (Ronald Regan) के कार्यकाल में आठ साल वाइस प्रेसीडेंट रहे थे. तब अमेरिकी चुनाव के इतिहास में 152 साल बाद ऐसा कारनामा हुआ था कि कोई शख्स आठ साल वाइस प्रेसिडेंट (Vice President) रहने के बाद राष्ट्रपति बना हो.. बाइडेन भी बराक ओबामा के शासन में आठ साल उप राष्ट्रपति रहे थे.
पहली बार भारतीय मूल की उप राष्ट्रपति बन सकती हैं हैरिस
अगर बाइडेन 2020 का चुनाव जीतते हैं तो उनके द्वारा उप राष्ट्रपति पद के लिए नामित कमला हैरिस भी इतिहास रचेंगी. कमला हैरिस (Kamala Harris) भारतीय मूल की पहली महिला होंगी, जो अमेरिकी राजनीति में इस मुकाम तक पहुंचेंगी. हैरिस अभी कैलीफोर्निया की सीनेटर हैं.
जॉर्ज बुश सीनियर (1988-1992)
जॉर्ज बुश सीनियर रोनाल्ड रीगन का आठ साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद राष्ट्रपति बने. बुश सीनियर के कार्यकाल में 1991 में अमेरिका की अगुवाई गठबंधन देशों की फौज ने इराक पर हमला बोला.
बिल क्लिंटन (1992-2000)
डेमोक्रेट प्रत्याशी बिल क्लिंटन (Bill Clinton) ने बुश सीनियर को हराकर 12 साल बाद पार्टी को राष्ट्रपति चुनाव जिताया. मोनिका लेंविस्की प्रकरण में क्लिंटन पर 1998 में महाभियोग चला, सीनेट (Senate) में पार्टी के बहुमत से वह बच गए.
जॉर्ज बुश (2000-2008)
टेक्सास के गवर्नर रहे जॉर्ज बुश जूनियर 2001 से 2008 तक प्रेसिडेंट रहे. क्लिंटन शासन में उप राष्ट्रपति रहे अलगोर (Al Gore) के साथ चुनावी जंग में विजेता का निर्णय कई हफ्तों बाद सुप्रीम कोर्ट से हुआ था. अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को सबसे बड़ा आतंकी हमले के बावजूद बुश 2004 का चुनाव भी जीत गए.
बराक ओबामा (2008-2016)
2008 की आर्थिक मंदी की आहट के बीच अमेरिका को उसका पहला अश्वेत राष्ट्रपति बराक ओबामा के तौर पर मिला. उन्होंने रिपब्लिकन जॉन मैक्केन को हराया. 2008 में भी ओबामा और उप राष्ट्रपति बाइडेन ने आसान जीत दर्ज की.
डोनाल्ड ट्रंप (2016-?)
कारोबार से राजनीति में आए रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप ने 2016 में अप्रत्याशित जीत दर्ज की. डेमोक्रेट हिलेरी क्लिंटन (Hilary Clinton) ट्रंप से 29 लाख ज्यादा वोट पाकर भी हार गईं. अमेरिका की महिला राष्ट्रपति बनने का हिलेरी का सपना टूट गया. अमेरिका फर्स्ट की ट्रंप की मुहिम जनता को भा गई.
अगर मैं ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से नहीं रोकता, तो इजरायल का वजूद नहीं होता: डोनाल्ड ट्रंप
Edited by: मोहम्मद साक़िब मज़ीदट्रंप कैबिनेट से इस्तीफा, राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की तैयारी; क्या करने वाले हैं मार्कों रुबियो? खुद बताया प्लान
Written by: अजय कुमार पटेलट्रंप की चुनावी हार पर जेलेंस्की, मोजतबा और किम की बहन का आया रिएक्शन; बाकी देशों ने भी दिए बयान
Edited by: विजय शंकर पांडेययह पहली बार नहीं है जब डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के अस्तित्व में बने रहने का क्रेडिट खुद को दिया है. फॉक्स न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, "सच कहूं तो, अगर मैं अमेरिका का राष्ट्रपति न होता, तो आज इजरायल का वजूद ही नहीं होता."
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ट्रंप प्रशासन छोड़ने और 2028 राष्ट्रपति चुनाव लड़ने संबंधी खबरों को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि ट्रंप का कार्यकाल पूरा होने तक प्रशासन में बने रहना उनकी योजना है.
किम की प्रभावशाली बहन किम यो जोंग ने बुधवार को संकेत दिया कि वाशिंगटन के साथ फिर से बातचीत करने में उनकी कोई खास दिलचस्पी नहीं है. उन्होंने कहा कि प्योंगयांग को ऐसे अविश्वसनीय और शत्रुतापूर्ण लोगों के साथ आमने-सामने बैठने की कोई जरूरत नहीं है.
अमेरिकी अरबपति और X के मालिक एलन मस्क ने मिडटर्म चुनाव के दौरान किया गया अपना चर्चित पोस्ट हटा दिया है, जिसमें मतदाताओं से रिपब्लिकन उम्मीदवारों के समर्थन की अपील की गई थी.
अमेरिका का मिडटर्म चुनाव कई मायनों में काफी अहम है. इसने अब तक के चुनावी गणित को बदलकर रख दिया है. डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के गढ़ों में डेमोक्रेट्स ने सेंध लगा दी है.
अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका लगा है. एक वजह भारतीय-अमेरिकियों का साथ न मिलना भी है.
भी की स्थिति में ये लग रहा कि वेंस ईरान युद्ध से खुद को दूर दिखाना चाहते हैं, जिससे 2028 के चुनाव में इसका कोई असर नहीं दिखे. वहीं ट्रंप के पास ईरान युद्ध पर तुरंत यूटर्न लेना अभी मुश्किल लग रहा है.
स्वामी प्रसाद मौर्य के बागेश्वर बाबा पर विवादित बयान, आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, राहुल गांधी की रैली, AMU छात्रसंघ चुनाव, दिल्ली में इमारत हादसा, बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट, शेयर बाजार में तेजी और विराट कोहली से जुड़ी खबरों समेत पढ़िए 5 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें.
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के बाद रिपब्लिकन पार्टी का कांग्रेस पर पूरा कंट्रोल खत्म हो गया है. इसके बाद भारत के लिए अमेरिका से ट्रेड डील की जल्दबाजी अब कम हो गई है, जो एक अच्छी खबर है- रिपोर्ट
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव वाले दिन से जब से फ्रांसीसी कलाकार ने यह आर्टवर्क दुनिया को दिखाया है, तब से इसने ऑनलाइन और ट्रंप टावर के आसपास मौजूद सबका ध्यान खींच लिया है. कई लोग रुककर इसकी तस्वीरें खींच रहे हैं.
