
US President Election :अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के दोबारा सत्ता में वापसी के अदालती रास्ते भी बंद होते दिख रहे हैं. पेनसिल्वेनिया में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति और डेमोक्रेट प्रत्याशी जो बाइडेन (Joe Biden) की जीत को चुनौती देने वाली उनकी एक और याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है. डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी याचिका में पेनसिल्वेनिया (Pennsylvania) के 2019 के उस कानून को असंवैधानिक देने की गुहार लगाई थी, जिसमें सभी मतदाताओं को मेल इन वोटिंग का अधिकार दिया गया था. पेनसिल्वेनिया की सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कानून को एक साल बाद चुनौती देने का औचित्य है.
यह भी पढ़ें- हैदराबाद चुनाव में BJP ने उतारी नेताओं की फौज तो ओवैसी ने कसा तंज, बोले- बस ट्रंप का आना बाकी रह गया
बाइडेन की स्पष्ट जीत के बावजूद डोनाल्ड ट्रंप 3 नवंबर के चुनाव में अपनी हार मानने को तैयार नहीं.पेनसिल्वेनिया की सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने की संभावनाएं धूमिल हो गई हैं. रिपब्लिकन पार्टी की ओर से दायर याचिका में चुनाव के दौरान पड़े सभी मेल इन वोटिंग यानी पोस्टल बैलेट को रद्द करने की मांग की गई थी. पेनसिल्वेनिया में बाइडेन ने 81 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी. याचिका में मांग की गई थी कि राज्य के सभी वोट गैरकानूनी ठहरा दिए जाएं और विधानसभा तय करे कि कौन विजेता है.
कोर्ट ने एकमत से याचिका ठुकरा दी. उने कहा कि पेनसिल्वेनिया के सभी 69 लाख मतदाताओं को वोट के अधिकार से वंचित करना असाधारण मांग है. जजों ने कहा कि पेनसिल्वेनिया में सभी को मेल इन वोटिंग के अधिकार को कानून लागू होने के एक साल बाद 21 नवंबर को चुनौती दी गई. जबकि चुनाव परिणाम के नतीजे स्पष्ट निर्णय दे रहे हैं.
पेनसिल्वेनिया ने 24 नवंबर को आधिकारिक तौर पर नतीजे घोषित कर बाइडेन को विजेता घोषित किया है. याचिका में बाइडेन की जीत का प्रमाणपत्र जारी करने पर रोक लगाने की मांग भी शामिल थी. इससे पहले पेनसिल्वेनिया, जार्जिया समेत निर्णायक नतीजे वाले कई राज्यों में ट्रंप की याचिकाएं खारिज हो चुकी हैं.
गौरतलब है कि ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव में अपनी हार को स्वीकार करने में टालमटोल कर रहे हैं. वे लगातार ट्वीट कर चुनाव में धोखाधड़ी और गड़बड़ी का आरोप लगाते रहे हैं. हालांकि राष्ट्रपति ने गुरुवार को पहली बार कहा था कि अगर इलेक्टोरल कॉलेज 14 दिसंबर को बाइडेन की जीत पर मुहर लगा देते हैं तो वह व्हाइट हाउस छोड़ देंगे. लेकिन अगले ही दिन शुक्रवार को उन्होंने ट्वीट किया कि बाइडेन तभी राष्ट्रपति के तौर पर व्हाइट हाउस में प्रवेश कर सकते हैं, जब यह साबित कर देंगे कि उन्होंने 8 करोड़ वोट धोखाधड़ी या गैरकानूनी तरीके से हासिल नहीं किए हैं.
'नीति का प्रचार, लेकिन ट्रंप से दूरी', अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन से पहले रिपब्लिकन की नई रणनीति
Edited by: चंदन वत्सLIVE: जम्मू कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में मादक पदार्थ तस्करों से जुड़ी 3.5 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की
Edited by: श्वेता गुप्ताक्या ईरान युद्ध खत्म होने वाला है? डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत, होर्मुज को लेकर कही ये बड़ी बात
Edited by: श्वेता गुप्ताहालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
Iran War: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव नजदीक आ रहे हैं. ऐसे में ट्रंप पर युद्ध खत्म करने का घरेलू राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है. इस युद्ध की वजह से पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं. जिसकी वजह से उनको आलोचना झेलनी पड़ रही है. शायद यही वजह है कि ट्रंप के मन में युद्ध खत्म करने का विचार आने लगा है.
हंगरी में विपक्षी नेता पीटर मैग्यार (Peter Magyar) और उनकी तिसा पार्टी ने चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए संसद की 199 सीटों में से 138 सीटों पर कब्जा कर लिया है.
हंगरी के संसदीय चुनाव में पीटर मैग्यार की तिज्सा पार्टी ने शानदार जीत दर्ज कर ओर्बन के 16 साल के शासन का अंत किया. विक्टर ओर्बन की हार का मुख्य कारण बढ़ती महंगाई और आर्थिक सुस्ती मानी जा रही है, जिससे जनता में निराशा थी.
Iran-Israel War: खबरों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्यक्तिगत रूप से इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से लेबनान पर हमले कम करने की अपील की थी.
पश्चिम बंगाल चुनाव में पर्यवेक्षक अनुराग यादव को मुख्य चुनाव आयुक्त से विवाद के बाद हटा दिया गया, उन्हें यूपी वापस बुलाया गया. बैठक में अनुराग यादव पोलिंग बूथ की संख्या नहीं बता पाए, जिस पर सीईसी ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई थी.
रॉबर्ट मुलर वियतनाम युद्ध में सैनिक के रूप में सेवा दे चुके थे. उन्हें पर्पल हार्ट से भी सम्मानित किया गया था. रॉबर्ट मुलर को साल 2001 में राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश ने FBI निदेशक नियुक्त किया था. वो 2013 तक एफबीआई निदेशक के पद पर रहे.
US Iran War: ईरान के साथ शुरू हुए युद्ध को लेकर अमेरिका में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या राष्ट्रपति ट्रंप ने संविधान का उल्लंघन किया है. यहां समझिए.
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) ने आगामी रैली के लिए कांग्रेस नेता हरदयाल सिंह कंबोज को बरनाला जिले का प्रभारी नियुक्त किया है.

