
US Presidential Election 2020: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव (US Results 2020) के लिए रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन (Joe Biden) के बीच का मुकाबला 'क्लोज फिनिश' की ओर बढ़ रहा है. अमेरिका के लोग बेसब्री से बैटलग्राउंड' राज्यों के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. इन राज्यों पर ही नतीजों का बहुत कुछ दारोमदार रहेगा. तीन राज्यों के नतीजे आने अभी बाकी हैं, इसमें पेंसिलवेनिया और विस्कोंसिन प्रमुख हैं. इसके मायने यह कि ट्रंप और बाइडेन दोनों ही जीत पर राह पर आगे बढ़ सकते हैं.
ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कहीं, कानूनी चुनौती के लिए तैयार बाइडेन, 10 बातें
अमेरिका मीडिया ने फ्लोरिडा टैक्सास सहित 23 राज्यों में रिपब्लिकन के लिए जीत का अनुमान लगाया है. इसमें इंडियाना, केंटकी और ओहायो शामिल हैं,, इन सभी स्टेट में वर्ष 2019 में डोनाल्ड ट्रंप ने जीत हासिल की थी. बाइडेन की बात करें तो उन्होंने 20 राज्यों में जीत हासिल की है जिसमें उनका गृहराज्य डेलावेयर के अलावा कैलीफोर्निया और न्यूयॉर्क और वॉशिगटन डीसी जैसे बड़े राज्य शामिल है. पूर्व उप राष्ट्रपति बाइडेन ने ट्रंप की ओर से वर्ष 2016 में जीत गए एरिजोना राज्य में भी जीत हासिल की है. नेब्रास्का में इलेक्टोरेल वोट दोनों प्रत्याशियों में बंट गए हैं. इसमें चार ट्रंप के खाते में आए हैं जबकि एक बाइडेन के खाते में. Maine को बाइडेन ने अपने पक्ष में किया है. ताजा रिपोर्ट मिलने तक 538 में से बाइडेन को 238 और ट्रंप को 213 ‘इलेक्टोरल कॉलेज सीट' पर जीत मिल चुकी थी. व्हाइट हाउस पहुंचने के लिए किसी को भी कम से कम 270 ‘इलेक्टोरल कॉलेज सीट' पर जीत दर्ज करने की जरूरत है.
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: भारतीय मूल के चारों डेमोक्रेट सांसद दोबारा निर्वाचित हुए
गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने बुधवार को उस समय अपने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन (Joe Biden) पर जीत का 'झूठा' ऐलान कर दिया जब व्हाइट हाउस पहुंचने के लिए कड़े मुकाबले में बड़ी संख्या में वोटों की गिनती होनी बाकी है. व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "यह अमेरिकी जनता के साथ एक तरह का धोखा है. हम चुनाव जीतने को हैं, स्पष्ट रूप से कहें तो हम चुनाव जीत चुके हैं. अब हमारा लक्ष्य देश की अखंडता सुनिश्चित करना है.हम अब वोटिंग रोकने के लिए यूएस सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं." उन्होंने कहा, "हम सभी वोटिंग को रोकना चाहते हैं जहां तक मेरा सवाल है, हम पहले ही जीत चुके हैं."
अमेरिका चुनाव : 100 साल के इतिहास में इस बार हुई सबसे ज्यादा वोटिंग
डेमोक्रेट जो बाइडेन के खेमे ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए वोटिंग रोकने की डोनाल्ड ट्रंप की मांग को 'अभूतपूर्व' करार दिया. बाइडेन खेमे की ओर कहा गया कि उनकी लीगल टीम इस मामले का 'कोर्ट में मुकाबला करने' को तैयार है. बाइडेन की ओर कहा गया, 'वोटिंग नहीं रोकी जाएगी. यह तब तक जारी रहेगी जब तक हर वोट की गितनी नहीं हो जाती.' बाइडेन ने अपने गृहराज्य डेलावेयर में भाषण में कहा, 'हमें विश्वास है कि हम जीत की राह पर हैं.'
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: ट्रंप और बाइडन के बीच कांटे की टक्कर
Explainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवचीन की दखल से चुनाव जीते थे बाइडेन- ट्रंप के इस आरोप की हवा उनकी अपनी सरकार निकाल चुकी
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहचीन ने की चोरी! अमेरिकी चुनाव के 22 करोड़ वोटर्स का डेटा उड़ाया- ट्रंप का बड़ा दावा
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहनिकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
Iran War: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव नजदीक आ रहे हैं. ऐसे में ट्रंप पर युद्ध खत्म करने का घरेलू राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है. इस युद्ध की वजह से पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं. जिसकी वजह से उनको आलोचना झेलनी पड़ रही है. शायद यही वजह है कि ट्रंप के मन में युद्ध खत्म करने का विचार आने लगा है.
हंगरी में विपक्षी नेता पीटर मैग्यार (Peter Magyar) और उनकी तिसा पार्टी ने चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए संसद की 199 सीटों में से 138 सीटों पर कब्जा कर लिया है.

