
US Presidential Election 2024: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने रविवार को कहा कि वह इस हफ्ते की पहली रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद की डिबेट (Republican Presidential Debate) में शामिल नहीं होंगे. इसके पीछे उन्होंने तर्क दिया कि अमेरिका के लोग उन्हें अच्छी तरह से जानते हैं, इसलिए व्हाइट हाउस के लिए उनके प्रतिद्वंद्वियों के साथ सार्वजनिक बहस की कोई जरूरत नहीं है.
मिल्वौकी में होगी रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद की डिबेट
AFP की रिपोर्ट के अनुसार,अपने प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल (Truth Social) पर एक मैसेज में ट्रंप ने राष्ट्रपति के रूप में अपना एक शानदार सफल रिकॉर्ड बताया और इसे अमेरिकी लोगों के बीच अपनी लोकप्रियता के रूप में पेश किया. उन्होंने कहा "इसलिए मैं डिबेट नहीं करूंगा." 2024 के रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के नामांकन (2024 Republican Presidential Nomination) की रेस में पहली डिबेट बुधवार को मिल्वौकी, विस्कॉन्सिन में होने वाली है.
62 प्रतिशत लोग ट्रंप के लिए करेंगे वोट: सर्वे
अपने पोस्ट में, ट्रंप ने उन पोल का ज़िक्र किया, जो उन्हें रिपब्लिकन फील्ड से काफी आगे दिखा रहे हैं, जिसमें सीबीएस न्यूज द्वारा रविवार को प्रकाशित एक सर्वे भी शामिल है. इसमें कहा गया है कि सर्वेक्षण में भाग लेने वालों में से 62 प्रतिशत लोग उन्हें वोट देंगे, भले ही वह इस साल चार बार दोषी ठहराया गए हैं. उनके खिलाफ लगे आरोपों में 2020 के चुनाव को पलटने और जो बाइडेन से हार के बावजूद सत्ता में बने रहने की प्लानिंग करके अमेरिकी डोमोक्रेसी को नष्ट करने की कोशिश करने का आरोप भी शामिल है.
ट्रंप के करीबी दावेदार रॉन डेसेंटिस को 16% वोट
सीबीएस पोल में ट्रंप के करीबी दावेदार फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस को 16 प्रतिशत मत मिलने थे. वहीं, इस रेस में मौजूद बाकी कैंडिडेट को सिंगल नंबर में वोट मिलने वाले हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा कि डेसेंटिस "एक बीमार पक्षी की तरह क्रैश हो रहे हैं."
वहीं, ट्रंप ने ऊर्जा, सीमा सुरक्षा, सेना और अर्थव्यवस्था समेत कई मुद्दों का हवाला देते हुए कहा, ''जनता जानती है कि मैं कौन हूं और मेरा राष्ट्रपति पद कितना सफल रहा.''
अमेरिका में हनुमान जी की 90 फीट ऊंची मूर्ति तोड़ने की धमकी, चुनाव से पहले हिंदू के खिलाफ नफरत कौन फैला रहा?
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमअमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को मिडटर्म चुनावों से पहले राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है. टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है.
फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
