
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में आजकल एक स्टैंडअप कॉमेडियन की चर्चा है. चर्चा भी इतनी तेज है कि वो नतीजों पर असर डाल सकती है. इसका असर रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनल्ड ट्रंप की संभावनाओं पर पड़ सकता है. कॉमेडियन टोनी हिंचक्लिफ ने रविवार को ट्रंप के समर्थन में आयोजित एक रैली में एक जोक सुना दिया. इसमें उसने प्यूर्टो रिको को समुद्र में तैरता कूड़े का एक टापू बता दिया था.प्यूर्टो रिको कैरेबियाई सागर में स्थित अमेरिकी स्वामित्व वाला एक द्वीप है.हिंचक्लिफ के जोक के बाद लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.
रविवार को न्यूयॉर्क में रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में एक रैली आयोजित की गई थी. इसमें कॉमेडियन टोनी हिंचक्लिफ भी शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने प्यूर्टो रिको को 'समुद्र में तैरता कूड़े का एक टापू' बता दिया था.उनका यह जोक इंटरनेट पर वायरल हो गया. इसके बाद से नेटीजन इस जोक को लेकर नाराजगी दिखा रहे हैं.
अब हालत यह है कि रिपब्लिकन पार्टी के साथ-साथ डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता भी इस जोक से पीछा छुड़ाते हुए नजर आ रहे हैं. हिंचक्लिफ की आलोचना करने वालों में प्यूर्टो रिको निवासी जेनिफर लोपेज और रिकी मार्टिन स्टार भी शामिल हैं.
These people have no sense of humor. Wild that a vice presidential candidate would take time out of his “busy schedule” to analyze a joke taken out of context to make it seem racist. I love Puerto Rico and vacation there. I made fun of everyone…watch the whole set. I'm a… https://t.co/VFxHRcdv5k
— Tony Hinchcliffe (@TonyHinchcliffe) October 27, 2024
विवाद बढ़ता देख हिंचक्लिफ ने माइक्रो ब्लागिंग साइट एक्स पर लिखा,''इन लोगों के पास थोड़ा सा भी सेंस ऑफ ह्यूमर नहीं है.मैं प्यूर्टो रिको से प्यार करता हूं, मैंने सबका मजाक उड़ाया, आप मेरा पूरा भाषण सुनें.''
प्यूर्टो रिको कैरेबियाई सागर में अमेरिका का एक स्वशासित राज्य है. ये 1898 से अमेरिका का हिस्सा है.इस कैरेबियाई द्वीप पर जन्मा हर व्यक्ति अमेरिकी नागरिक होता है. उसके पास अमेरिकी पासपोर्ट होता है.प्यूर्टो रिक के लोग तब तक अमेरिकी चुनाव में वोट नहीं डाल सकते हैं, जब तक कि किसी अमेरिकी राज्य में पंजीकृत मतदाता न हों.प्यूर्टो रिको में अधिकांश लोग स्पैनिश बोलते हैं. यहां हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं.इस द्विपीय देश से लोग बढ़ते कर्ज, गरीबी और बेरोजगारी के कारण अमेरिका जाते हैं.
टोनी हिंचक्लिफ टेक्सास के एक स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं.वो 'किल टोनी'के नाम से पॉडकॉस्ट करते हैं. इससे पहले 2021 में उन्होंने एक कॉमेडी शो में अमेरिकी-चीनी कॉमेडियन पेंग डेंग पर नस्लीय टिप्पणी की थी. और बाद में माफ़ी मांगने से इनकार कर दिया था.
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस के बीच मुकाबला कांटे का है. सर्वेक्षणों में ये दोनों नेता एक दूसरे से कांटे की टक्कर कर रहे हैं. वोटों का थोड़ा सा भी झुकाव नतीजों को प्रभावित कर सकता है.
ये भी पढ़ें: Exclusive: लॉरेंस बिश्नोई की 'B' कंपनी को खत्म करने की तैयारी! जेल में बंद इस गैंगस्टर ने बनाया प्लान
अमेरिका में हनुमान जी की 90 फीट ऊंची मूर्ति तोड़ने की धमकी, चुनाव से पहले हिंदू के खिलाफ नफरत कौन फैला रहा?
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमअमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को मिडटर्म चुनावों से पहले राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है. टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है.
फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
