
अमेरिका में जल्द राष्ट्रपति चुनाव होने को हैं. चुनाव प्रचार अभियान भी अपने अंतिम चरण में है. ट्रंप और हैरिस एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का कोई मौका नहीं छोड़ रहे थे. लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि ट्रंप इस चुनाव प्रचार से थक गए हैं. टाउन हॉल में उनके डांस को देखकर तो कुछ ऐसा ही लगा. आक्रमक ट्र्ंप अब म्यूजिक पर थिरकते दिखाई दिए. यही वजह है कि कमला हैरिस ने उनकी सेहत को लेकर निशाना साध दिया.
कमला हैरिस ने ट्रंप की बढ़ती उम्र को लेकर भी उन पर तंज कसा है. हैरिस की प्रचार अभियान टीम ने एक वीडियो शेयर कर डोनाल्ड ट्रंप की मानसिक सेहत पर भी सवाल तंज कसा है. कमला हैरिस की प्रचार टीम की तरफ से सोशल मीडिया पर जारी वीडियो डोनाल्ड ट्रंप के प्रचार कार्यक्रम का है. इस वीडियो में ट्रंप कुछ थके और कहीं खोए-खोए से दिखाई दे रहे हैं.
कमला हैरिस ने इस वीडियो पर तंज कसते हुए कहा- 'ट्रंप खोए हुए, असमंजस में दिखाई दे रहे हैं. उनके टाउन हॉल कार्यक्रम में 30 मिनट से ज्यादा समय तक म्यूजिक प्ले होता रहा. यहां तक कि उनके समर्थक रैली छोड़कर भी चले गए. उम्मीद है कि वह ठीक होंगे.
Donald Trump continues to show us that he is unfit and unstable.
— Kamala Harris (@KamalaHarris) October 16, 2024
Make your plan to vote on or before Election Day—which is November 5: https://t.co/VbrfuqVy9Ppic.twitter.com/XIlTowxqZo
दरअसल अमेरिका के फिलाडेल्फिया में एक रैली आयोजित की गई थी. जिसमें ट्रंप उने समर्थकों के सवालों का जवाब दे रहे थे. रैली में मेडिकल की वजह से थोड़ी देर के लिए सवाल जवाब रोक दिए गए. इस बीच वहां मौजूद लोगों के मनोरंजन के लिए म्यूजिक और सॉन्ग बजा दिए गए. ट्रंप ने जिन गानों की फरमाइश की उनको बजा दिया गया. लेकिन 30 मिनट बीत गए और गाने चलते रहे. इस बीच ट्रंप ने कहा कि सवाल कौन सुनना चाहता है. उन्होंने इस तरह से बीच में भी सवाल-जवाब सेशन को खत्म कर दिया. इसी वजह से कमला हैरिस को ट्रंप पर सवाल उठाने का एक और मौका मिल गया है. वह ट्रंप की मानसिक सेहत को लेकर तंज कस रही हैं.
ट्रंप ने पहले जो बाइडेन की मानसिक सेहत पर सवाल उठाए थे. जिसकी वजह से उनको राष्ट्रपति पद की रेस से बाहर होना पड़ा था. अब ट्रंप खुद ही निशाने पर आ गए हैं. कमला हैरिस उन पर सवाल उठा रही हैं. ट्रंप इस तरह से घिरते नजर आ रहे हैं.
अमेरिका में हनुमान जी की 90 फीट ऊंची मूर्ति तोड़ने की धमकी, चुनाव से पहले हिंदू के खिलाफ नफरत कौन फैला रहा?
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमअमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को मिडटर्म चुनावों से पहले राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है. टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है.
फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
