
US presidential elections 2024: अमेरिका को कुछ ही महीनों में अपना नया राष्ट्रपति मिल जाएगा. 5 नवंबर को वोटिंग होनी है और फिर परिणाम (US election results 2024) आ जाएंगे और जनवरी में नए राष्ट्रपति (US Presidential oath) शपथ लेंगे. फिलहाल चुनाव प्रचार का अंतिम दौर चल रहा है. डेमोक्रैट की उम्मीदवार उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Democratic party candidate Kamala Harris) लगातार सभाएं कर रही हैं और लोगों तक अपनी बात पहुंचा रही हैं. उधर, रिपब्लिकन उम्मीदवार पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Republican Party candidate Donald Trump) भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. वे अपने भाषणों में डेमोक्रैटिक सरकार की नाकामियां गिना रहे हैं और सवाल खड़ा कर रहे हैं कि कैसे और क्यों कमला हैरिस की सरकार यदि बनती है तो अलग होगी.
कमला हैरिस के सामने बड़ा सवाल
कमला हैरिस को इस सवाल से लगातार जूझना पड़ रहा है. अमेरिका में जो बाइडेन की वर्तमान सरकार से कई जगह लोगों को नाराजगी दिख रही है. अंतरराष्ट्रीय मंचों पर राष्ट्रपति जो बाइडेन की नाकामी की चर्चा हो रही है. कमला हैरिस को इस सवाल से कई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लेकिन कमला हैरिस ने कहीं से कम नहीं पड़ रही हैं.

कांटे की टक्कर का हो रहा चुनाव
कमला हैरिसा लगातार लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो रही हैं. उन्होंने चुनाव प्रचार में लोगों को अपनी सरकार आने पर अपनी प्राथमिकताओं के बारे में स्पष्ट रूप से बताया है और लोग उनकी बात से सहमत हो रहे हैं. ऐसा इसलिए कहा जा सकता है कि क्योंकि तमाम पोल सर्वे जो अमेरिका में हो रहे हैं उसमें कमला हैरिस मामूली बढ़त बनाए हुए हैं. कमला हैरिस लोगों के बीच अपनी अलग विचारधारा के लिए पॉपुलर हो रही हैं.
ट्रंप के आरोपों का कमला हैरिस ने दिया जवाब
कमला हैरिस ने मंगलवार को एक चुनावी सभा में लोगों को इसी सवाल का जवाब विस्तार से दिया. कमला हैरिस वर्तमान में राष्ट्रपति जो बाइडेन सरकार में उपराष्ट्रपति की भूमिका में हैं. इसलिए सरकार की कामयाबी और नाकामयाबी दोनों का जवाब देना होगा. इसलिए लगातार और बार बार उठ रहे इस सवाल का जवाब उन्होंने लोगों के बीच दिया.
चुनाव जीतीं तो कैसे अलग होगा हैरिस प्रशासन
हैरिस ने कहा कि मैं अपने अनुभव और विचार ओवल ऑफिस में लाऊंगी, मेरा राष्ट्रपति पद अलग होगा, क्योंकि हमारे सामने आने वाली चुनौतियां अलग हैं."

हैरिस ने कहा कि जब बिडेन और उन्होंने जनवरी 2021 में कार्यालय में प्रवेश किया, तो एक राष्ट्र के रूप में सर्वोच्च प्राथमिकता COVID-19 महामारी से निपटना और "अर्थव्यवस्था को बचाना" थी. उन्होंने कहा कि अब हमारी सबसे बड़ी चुनौती लागत कम करना है - लागत जो महामारी से पहले भी बढ़ रही थी, और वे अभी भी बहुत अधिक हैं. मैं इसे करके रहूंगी.
ट्रंप पर हमला
डोनाल्ड ट्रंप की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, "हमारे पूर्वजों ने संघर्ष, बलिदान और अपने जीवन का बलिदान केवल इसलिए नहीं दिया कि हम हमारी मौलिक स्वतंत्रता को खो दें. उन्होंने ऐसा केवल हमें किसी अन्य 'तानाशाह' की इच्छा के आगे झुकते देखने के लिए नहीं किया."

Photo Credit: PTI
बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने बाइडेन प्रशासन पर काफी हमले किए. कई मुद्दों पर बाइडेन प्रशासन की नाकामी का आरोप लगाते हुए ट्रंप ने कई बार कमला हैरिस पर भी हमले किए हैं.
अमेरिका में हनुमान जी की 90 फीट ऊंची मूर्ति तोड़ने की धमकी, चुनाव से पहले हिंदू के खिलाफ नफरत कौन फैला रहा?
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमअमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को मिडटर्म चुनावों से पहले राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है. टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है.
फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
