
US presidential election 2024: संयुक्त राज्य अमेरिका मंगलवार को दशकों में सबसे कड़े राष्ट्रपति चुनावों में से एक का गवाह बनेगा. इसमें रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक नेता कमला हैरिस प्रमुख चुनावी राज्यों में अनिर्णीत मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए अंतिम प्रयास कर रहे हैं. जैसे ही चुनाव के दिन की उलटी गिनती शुरू हुई, ट्रंप ने 2020 के चुनाव की कड़वी यादें ताजा कीं और कहा कि उन्हें व्हाइट हाउस नहीं छोड़ना चाहिए था, जिससे यह आशंका पैदा हो गई कि अगर वह हैरिस से हार गए तो 5 नवंबर के मतदान के नतीजे को स्वीकार नहीं करेंगे.
पूरे अमेरिका में अर्ली और मेल-इन वोटिंग पर नज़र रखने वाली फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी की इलेक्शन लैब के अनुसार, रविवार तक 75 मिलियन से अधिक अमेरिकी अभी तक अपना वोट डाल चुके हैं.
अभी तक के अभियान में हैरिस चुनाव को देश में मौलिक स्वतंत्रता की रक्षा, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और महिलाओं के अधिकारों को सुनिश्चित करने वाले चुनाव के रूप में पेश कर रही हैं, जबकि ट्रंप अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण और अमेरिका को अवैध प्रवासियों से छुटकारा दिलाने का वादा कर रहे हैं.
ट्रंप और हैरिस में कांटे की टक्कर
उपराष्ट्रपति हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राजनीतिक रूप से निर्णायक चुनावी मैदान में हैं. दोनों ही समर्थन जुटाने के लिए लोगों के सामने अंतिम तर्क पेश रहे हैं. गौरतलब है कि विभिन्न सर्वेक्षणों में दोनों दावेदारों के बीच असाधारण रूप से कड़ी प्रतिस्पर्धा की भविष्यवाणी की जा रही है.
हालांकि, आयोवा में एक नए सर्वेक्षण में कहा गया है कि हैरिस ट्रंप के 44 प्रतिशत के मुकाबले 47 प्रतिशत से आगे हैं. ट्रंप ने इस पोल को तेजी से खारिज कर दिया है.
7 स्विंग स्टेट्स में से 4 जीतने वाले पहुंचेगा व्हाइट हाउस
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि सात प्रमुख चुनावी राज्यों में से कम से कम चार राज्यों में लड़ाई जीतने वाले दोनों नेताओं में से कोई एक जनवरी में व्हाइट हाउस की बागडोर संभाल सकता है.
व्हाइट हाउस नहीं छोड़ना चाहिए था
2020 के राष्ट्रपति चुनाव में मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए, ट्रंप ने रविवार को पेंसिल्वेनिया में एक रैली में कहा कि उन्हें व्हाइट हाउस "छोड़ना" नहीं चाहिए था.
2020 में ट्रंप में चुनावी परिणाम पर सवाल उठाया था
जो बाइडेन को सत्ता में लाने वाले चुनाव के बाद ट्रंप ने मतदान प्रक्रिया में धोखाधड़ी का आरोप लगाया था और परिणाम को अदालतों में चुनौती दी थी. बाद में कोर्ट ने ट्रंप के के दावों को खारिज कर दिया था.
अपने संबोधन में ट्रंप ने बाइडेन प्रशासन की आव्रजन नीति पर भी सवाल उठाए और कहा कि जब तक वह व्हाइट हाउस में हैं तब तक देश की सीमाएं सुरक्षित हैं.
पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने पेंसिल्वेनिया के लिटित्ज़ में एक रैली में कहा, "जिस दिन मैंने छोड़ा, उस दिन हमारे देश के इतिहास में हमारी सीमा सबसे सुरक्षित थी. मुझे नहीं जाना चाहिए था. मेरा मतलब है, ईमानदारी से, क्योंकि .. हमने बहुत अच्छा किया था."
डेमोक्रेटिक पार्टी भ्रष्ट
रैली में ट्रंप ने हैरिस पर भी निशाना साधा और डेमोक्रेटिक पार्टी पर 'भ्रष्ट मशीन' होने का आरोप लगाया.
उन्होंने आरोप लगाया, "यह सब भ्रष्ट है. वह भ्रष्ट है. वह एक भ्रष्ट व्यक्ति है. मैं पूरी तरह से भ्रष्ट व्यक्ति के खिलाफ चुनाव लड़ रहा हूं."
"मैं वास्तव में उसके (हैरिस) खिलाफ नहीं लड़ रहा हूं. मैं डेमोक्रेट पार्टी नामक एक भ्रष्ट मशीन के खिलाफ लड़ रहा हूं." पेंसिल्वेनिया सात चुनावी युद्ध के मैदानों में सबसे महत्वपूर्ण बनकर उभरा है, जहां 19 इलेक्टोरल कॉलेज वोट हैं, इसके बाद उत्तरी कैरोलिना और जॉर्जिया में 16-16, मिशिगन में 15 और एरिज़ोना में 11 वोट हैं. अन्य राज्यों, विस्कॉन्सिन में 10 और नेवादा में छह हैं.
पेंसिल्वेनिया में रैली में ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने पर अमेरिका में "एक नए स्वर्ण युग" की शुरुआत करने का वादा किया और कहा कि वह बाइडेन-हैरिस प्रशासन के कुकर्मों को "ठीक" करेंगे.
ट्रंप उत्तरी कैरोलिना और जॉर्जिया में भी रैलियां कर रहे हैं जबकि हैरिस मिशिगन का दौरा कर रही हैं.
डेट्रॉइट में हैरिस की चुनावी रैली
डेट्रॉइट में एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में, हैरिस ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका भविष्य में क्या कदम उठाएगा, यह तय करना अमेरिकी लोगों पर निर्भर है. हैरिस ने कहा कि ट्रंप देश के लिए हानिकारक होंगे.
उन्होंने कहा, "दो दिनों में, हमारे पास आने वाली पीढ़ियों के लिए अपने देश का भाग्य तय करने की शक्ति है."
हैरिस ने कहा कि मैं एक ऐसे राष्ट्र को देखती हूं जो नफरत और विभाजन के खिलाफ है और आगे बढ़ने का एक नया रास्ता तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है.
चीन की दखल से चुनाव जीते थे बाइडेन- ट्रंप के इस आरोप की हवा उनकी अपनी सरकार निकाल चुकी
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहचीन ने की चोरी! अमेरिकी चुनाव के 22 करोड़ वोटर्स का डेटा उड़ाया- ट्रंप का बड़ा दावा
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहअमेरिका में चुनाव से पहले डर गए ट्रंप? इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटाया
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहFact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
Iran War: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव नजदीक आ रहे हैं. ऐसे में ट्रंप पर युद्ध खत्म करने का घरेलू राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है. इस युद्ध की वजह से पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं. जिसकी वजह से उनको आलोचना झेलनी पड़ रही है. शायद यही वजह है कि ट्रंप के मन में युद्ध खत्म करने का विचार आने लगा है.
हंगरी में विपक्षी नेता पीटर मैग्यार (Peter Magyar) और उनकी तिसा पार्टी ने चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए संसद की 199 सीटों में से 138 सीटों पर कब्जा कर लिया है.
हंगरी के संसदीय चुनाव में पीटर मैग्यार की तिज्सा पार्टी ने शानदार जीत दर्ज कर ओर्बन के 16 साल के शासन का अंत किया. विक्टर ओर्बन की हार का मुख्य कारण बढ़ती महंगाई और आर्थिक सुस्ती मानी जा रही है, जिससे जनता में निराशा थी.

