
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव (US President Election) के नतीजों पर धुंध छटने लगी है. डेमोक्रेट प्रत्याशी जो बाइडेन (Joe Biden) बहुमत के लिए जरूरी 270 निर्वाचक वोटर हासिल करने के बेहद करीब पहुंच गए हैं. उन्होंने बुधवार रात डेलावर प्रांत के होम टाउन बिलमिंगटन में दिए ताजा बयान में कहा, निश्चित तौर पर मैं जीत रहा हूं. डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) मतगणना को कानूनी चुनौती देने की तैयारी कर रहे हैं.
बाइडेन 253 वोट हासिल कर चुके हैं. 11 वोट वाले एरिजोना, छह वोट वाले नेवादा और 10 वोट वाले विस्कोंसिन में भी उनकी बढ़त कायम है. अगर ये तीनों राज्य ही बाइडेन जीत लेते हैं तो वह 280 तक पहुंच जाएंगे. बाइडेन ने कहा, मुझे पूरा यकीन है कि जब मतगणना समाप्त होगी तो निश्चित तौर पर हम विजयी होंगे. उन्होंने फिर जोर देकर कहा कि हर वोट की गिनती की जानी चाहिए. बाइडेन ने कहा कि बाकी के बचे स्विंग स्टेट में उन्होंने रिपब्लिकन प्रत्याशी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ बढ़त बना ली है और इसी से नतीजे पर मुहर लगेगी.
मंगलवार को हुए चुनाव में बाइडेन और ट्रंप ने क्रमशः डेमोक्रेट और रिपब्लिकन पार्टी के गढ़ में जीत का परचम लहराया.ऐसे में स्विंग स्टेट यानी जिन राज्यों में पासा किसी भी ओर पलट सकता है, उन पर सबकी निगाहें टिक गईं थीं. दोबारा राष्ट्रपति बनने का ख्वाब टूटता देख ट्रंप और उनकी लीगल टीम ने नतीजों को चुनौती देने की तैयारी शुरू कर दी है. डोनाल्ड ट्रंप ने कांटे की टक्कर वाले राज्यों में मतगणना रोकने या कुछ जगहों पर दोबारा काउंटिंग कराने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का संकेत दिया है.
बाइडेन ने कहा, रात भर चली लंबी मतगणना के बाद यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया है कि हम राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने के लिए 270 निर्वाचक वोट हासिल करने की ओर बढ़ रहे हैं. ट्रंप पर कटाक्ष करते हुए पूर्व उप राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा, "मैं यहां यह घोषित करने नहीं आया कि वह चुनाव जीत गए. लेकिन पूरा भरोसा है कि मतगणना समाप्त होते ही वही विजेता होंगे. "
चीन की दखल से चुनाव जीते थे बाइडेन- ट्रंप के इस आरोप की हवा उनकी अपनी सरकार निकाल चुकी
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहचीन ने की चोरी! अमेरिकी चुनाव के 22 करोड़ वोटर्स का डेटा उड़ाया- ट्रंप का बड़ा दावा
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहअमेरिका में चुनाव से पहले डर गए ट्रंप? इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटाया
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहFact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
Iran War: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव नजदीक आ रहे हैं. ऐसे में ट्रंप पर युद्ध खत्म करने का घरेलू राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है. इस युद्ध की वजह से पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं. जिसकी वजह से उनको आलोचना झेलनी पड़ रही है. शायद यही वजह है कि ट्रंप के मन में युद्ध खत्म करने का विचार आने लगा है.
हंगरी में विपक्षी नेता पीटर मैग्यार (Peter Magyar) और उनकी तिसा पार्टी ने चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए संसद की 199 सीटों में से 138 सीटों पर कब्जा कर लिया है.
हंगरी के संसदीय चुनाव में पीटर मैग्यार की तिज्सा पार्टी ने शानदार जीत दर्ज कर ओर्बन के 16 साल के शासन का अंत किया. विक्टर ओर्बन की हार का मुख्य कारण बढ़ती महंगाई और आर्थिक सुस्ती मानी जा रही है, जिससे जनता में निराशा थी.

