
अमेरिकी कांग्रेस के निचले सदन प्रतिनिधि सभा के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े भारतीय मूल के चारों प्रत्याशियों - डॉ.एमी बेरा, प्रमिला जयपाल, रो खन्ना और राजा कृष्णमूर्ति- ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर जीत दर्ज की है. अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में भारतीय-अमेरिकी समुदाय पहली बार एक बड़ी ताकत बनकर उभरा है और डेमोक्रेटिक तथा रिपब्लिकन, दोनों पार्टियों ने समुदाय के 18 लाख मतदाताओं को लुभाने के लिए कई कदम उठाए.
फ्लोरिडा, जॉर्जिया, मिशिगन, नार्थ कैरोलिना, टेक्सास और पेनसिल्वेनिया जैसे कांटे की लड़ाई वाले राज्यों में जीत के लिए इस समुदाय के मत अहम हैं. भारतीय मूल के सांसदों के समूह को कृष्णमूर्ति अनौपचारिक रूप से ‘समोसा कॉकस' कहते हैं और इस चुनाव में इस समूह में कम से एक सदस्यों की वृद्धि की पूरी संभावना है क्योंकि डॉ. हीरल तिपिरनेनी की एरिजोना के छठे कांग्रेस निर्वाचन क्षेत्र में रिपब्लिकन उम्मीदवार डेविड श्वेकर्ट पर अंतिम सूचना मिलने तक बढ़त बनी हुई थी.
यह भी पढ़ें: अमेरिका चुनाव : 100 साल के इतिहास में इस बार हुई सबसे ज्यादा वोटिंग
अगर 52 वर्षीय हीरल निर्वाचित होती हैं तो प्रतिनिधिसभा पहुंचने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला होंगी. जयपाल पहली महिला हैं जो 2016 में प्रतिनिधिसभा के लिए निर्वाचित हुई थीं. ‘समोसा कॉकस' में इस समय पांच भारतीय-अमेरिकी सांसद हैं जिनमें से चार प्रतिनिधिसभा के सदस्य हैं जबकि पांचवी सदस्य सीनेटर कमला हैरिस (56) हैं. हैरिस इस चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं.
कृष्णमूर्ति (47) ने आसानी से लिबरटेरियन पार्टी उम्मीदवार प्रेस्टन नेल्सन (30)को हरा दिया. अंतिम सूचना मिलने तक उन्हें कुल गिने गए मतों के करीब 71 प्रतिशत मत मिले थे. रो खन्ना ने आसानी से अपने भारतीय मूल के प्रतिद्वंद्वी और रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी रितेश टंडन (48) को हराया.
उन्होंने करीब 50 प्रतिशत मतों से जीत दर्ज की. खन्ना लगातार तीसरी बार कैलिफोर्निया के 17वें निर्वाचन क्षेत्र से विजयी हुए हैं. समोसा कॉकस में सबसे वरिष्ठ सदस्य डॉ. एमी बेरा (55) ने आसानी से पांचवी बार कैलिफोर्निया के सातवें कांग्रेस निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज की. आखिरी सूचना मिलने तक वह अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी 65 वर्षीय बज पैटरसन पर 25 प्रतिशत मतों की अजेय बढ़त बना चुके थे.
यह भी पढ़ें: US Election Results 2020 : नतीजों से पहले बोले ट्रंप - पूरे देश में बढ़िया दिख रहा है माहौल, थैंक यू
वहीं टेक्सास के 22वें कांग्रेस निर्वाचन क्षेत्र से डेमोक्रेटिक पार्टी के टिकट पर लड़ रहे श्री प्रेस्टन कुलकर्णी (42) को रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रॉय नेहल्स (52) से हार मिली है. लोकप्रिय शेरिफ (काउंटी में पुलिस अधिकारी) और सेना से अवकाशप्राप्त नेहल्स को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने समर्थन किया था.
वजीर्निया के 11वें कांग्रेस निवार्चन क्षेत्र से रिपब्लिकन पार्टी उम्मीदवार मंगा अनंतमुला को मौजूदा डेमोक्रेटिक सांसद अैर उम्मीदवार गेरी कॉनोली से हार मिली है. रिपब्लिकन पार्टी प्रत्याशी निशा शर्मा को भी डेमोक्रेटिक पार्टी प्रत्याशी मार्क डीसाउल्नियर से 50 प्रतिशत से अधिक मतों से हार मिली है.
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी कांग्रेस में हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव निचला सदन है जबकि सीनेट उच्च सदन है.
'नीति का प्रचार, लेकिन ट्रंप से दूरी', अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन से पहले रिपब्लिकन की नई रणनीति
Edited by: चंदन वत्सLIVE: जम्मू कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में मादक पदार्थ तस्करों से जुड़ी 3.5 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की
Edited by: श्वेता गुप्ताक्या ईरान युद्ध खत्म होने वाला है? डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत, होर्मुज को लेकर कही ये बड़ी बात
Edited by: श्वेता गुप्ताहालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
Iran War: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव नजदीक आ रहे हैं. ऐसे में ट्रंप पर युद्ध खत्म करने का घरेलू राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है. इस युद्ध की वजह से पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं. जिसकी वजह से उनको आलोचना झेलनी पड़ रही है. शायद यही वजह है कि ट्रंप के मन में युद्ध खत्म करने का विचार आने लगा है.
हंगरी में विपक्षी नेता पीटर मैग्यार (Peter Magyar) और उनकी तिसा पार्टी ने चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए संसद की 199 सीटों में से 138 सीटों पर कब्जा कर लिया है.
हंगरी के संसदीय चुनाव में पीटर मैग्यार की तिज्सा पार्टी ने शानदार जीत दर्ज कर ओर्बन के 16 साल के शासन का अंत किया. विक्टर ओर्बन की हार का मुख्य कारण बढ़ती महंगाई और आर्थिक सुस्ती मानी जा रही है, जिससे जनता में निराशा थी.
Iran-Israel War: खबरों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्यक्तिगत रूप से इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से लेबनान पर हमले कम करने की अपील की थी.
पश्चिम बंगाल चुनाव में पर्यवेक्षक अनुराग यादव को मुख्य चुनाव आयुक्त से विवाद के बाद हटा दिया गया, उन्हें यूपी वापस बुलाया गया. बैठक में अनुराग यादव पोलिंग बूथ की संख्या नहीं बता पाए, जिस पर सीईसी ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई थी.
रॉबर्ट मुलर वियतनाम युद्ध में सैनिक के रूप में सेवा दे चुके थे. उन्हें पर्पल हार्ट से भी सम्मानित किया गया था. रॉबर्ट मुलर को साल 2001 में राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश ने FBI निदेशक नियुक्त किया था. वो 2013 तक एफबीआई निदेशक के पद पर रहे.
US Iran War: ईरान के साथ शुरू हुए युद्ध को लेकर अमेरिका में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या राष्ट्रपति ट्रंप ने संविधान का उल्लंघन किया है. यहां समझिए.
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) ने आगामी रैली के लिए कांग्रेस नेता हरदयाल सिंह कंबोज को बरनाला जिले का प्रभारी नियुक्त किया है.

