
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस की उम्मीदवारी लगभग तय मानी जा रही है. CNN के आकलन के मुताबिक कमला हैरिस की उम्मीदवारी को पर्याप्त समर्थन मिल गया है. डेमोक्रेटिक पार्टी के डेलिगेट्स ने हैरिस को समर्थन दिया है. एपी सर्वेक्षण के अनुसार भी कमला हैरिस ने उम्मीदवारी के लिए भारी बढ़त हासिल कर ली है. बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव पांच नवंबर को होने वाले है. वहीं राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को घोषणा की कि वह राष्ट्रपति पद का आगामी चुनाव नहीं लड़ेंगे और उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के नाम का अनुमोदन किया है.
अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने सोमवार को अपने राष्ट्रपति अभियान की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप पर व्यक्तिगत हमला करते हुए उन्हें धोखेबाज, जालसाज और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाला इंसान बताया. हैरिस ने कहा कि उनका दृष्टिकोण भविष्य पर केंद्रित है जबकि ट्रंप का अतीत पर. हैरिस ने विलमिंगटन, डेलावेयर में जोरदार तरीके से अपनी बात रखी. इस दौरान राष्ट्रपति जो बाइडेन फोन पर शामिल हुए, जहां वे कोविड-19 संक्रमण से उबर रहे हैं. हैरिस ने बाइडेन के स्टाफ को ही अपने अभियान में लगाया है. बाइडेन ने भी अपने स्टाफ से हैरिस के लिए दिल से काम करने की अपील की.
हैरिस के अभियान ने केवल 24 घंटे में 81 मिलियन डॉलर जुटाए हैं. डेमोक्रेट उत्साहित दिख रहे हैं और पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट में बाइडेन के खराब प्रदर्शन के बाद अब कमला हैरिस के पीछे खड़े हैं. 20,000 से अधिक नए वालंटियर अभियान में जुड़ गए हैं.
हैरिस ने अपने भाषण में एक जिला अदालत से लेकर कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल बनने तक के अपने करियर को याद करते हुए कहा, "मैंने उन लोगों का सामना किया जो महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करते हैं, ऐसे धोखेबाज जो कंज्यूमर्स को लूटते हैं, जो अपने लाभ के लिए नियम तोड़ते हैं. इसलिए, मेरी बात सुनिए क्योंकि मैं डोनाल्ड ट्रंप टाइप लोगों को जानती हूं."
हैरिस ने कहा, "जब मैं कैलिफोर्निया में अल्मेडा काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के कार्यालय में थी, तब एक युवा अभियोजक के रूप में मैंने यौन शोषण से जुड़े मामलों में विशेषज्ञता हासिल की. डोनाल्ड ट्रंप को यौन शोषण के लिए जूरी द्वारा दोषी पाया गया है."
उन्होंने कहा, "अटॉर्नी जनरल के रूप में मैंने कैलिफोर्निया में लोगों को धोखा देकर लाभ कमाने वाले कॉलेजों को बंद कराया. डोनाल्ड ट्रंप ऐसा ही एक कॉलेज ट्रम्प यूनिवर्सिटी चलाते थे, जिसे छात्रों को ठगने के लिए 25 मिलियन डॉलर का भुगतान करना पड़ा." हैरिस ने ट्रंप के साथ मुकाबले को अमेरिका के लिए दो विपरीत धाराओं की लड़ाई के रूप में परिभाषित किया. "कोई गलती न करें, यह सब कहने के बाद भी यह अभियान केवल मेरे और डोनाल्ड ट्रंप के बारे में नहीं है. हमारा अभियान हमेशा से देश के भविष्य को लेकर है। उनका अभियान अतीत पर केंद्रित है." उन्होंने कहा कि ट्रंप देश को पीछे ले जाना चाहते हैं जब हमारे साथी अमेरिकियों को पूर्ण स्वतंत्रता और अधिकार नहीं थे.
अमेरिका में हनुमान जी की 90 फीट ऊंची मूर्ति तोड़ने की धमकी, चुनाव से पहले हिंदू के खिलाफ नफरत कौन फैला रहा?
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमअमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को मिडटर्म चुनावों से पहले राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है. टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है.
फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
