
अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार निक्की (US Presidential Election) हेली ने शनिवार को एक बार डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump Nikki Haley) की आलोचना की. ट्रंप की अश्वेत अमेरिकियों के बारे में घृणित टिप्पणी पर निक्की हेली ने हमला बोला. निक्की हेली ने अपने गृह राज्य में एक पोलिंग बूथ पर कहा, "यह घृणित है, लेकिन जब वह टेलीप्रॉम्प्टर बंद कर देते हैं तो ऐसा ही होता है, डोनाल्ड ट्रंप के साथ यही अराजकता है." निक्की ने कहा कि, "आम चुनाव के बीच अब यह आक्रमकता हर दिन दिखेगी, यही कारण है कि मैं लगातार कहती रहती हूं कि डोनाल्ड ट्रंप आम चुनाव नहीं जीत सकते."
ये भी पढ़ें-भविष्य में साथ काम करने को लेकर उत्साहित : Uber CEO से मुलाकात के बाद गौतम अदाणी
डोनाल्ड ट्रंप ने उम्मीद जताई कि शनिवार को दक्षिण कैरोलिना में नामांकन प्रतियोगिता में वह निक्की हेली को आसानी से हरा सकते हैं. उन्होंने कहा कि अश्वेत वोटर्स उनका समर्थन करते हैं, क्योंकि वे उनकी कानूनी परेशानियों को समझ सकते हैं. ट्रंप ने शुक्रवार शाम ब्लैक कंटर्वेटिव्स को दिए एक भाषण में यह टिप्पणी की. बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों चार आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं, जिसमें साजिश और वोट में धांधली के आरोप शामिल हैं.
ट्रंप ने कहा कि "अश्वेत अमेरिकी मुझे पसंद करते हैं क्योंकि उन्हें बहुत बुरी तरह से चोट पहुंचाई गई है और उनके साथ भेदभाव किया गया है, और वे वास्तव में मुझे उसी रूप में देखते हैं जैसे मैं भेदभाव के खिलाफ हूं." ट्रंप ने ये भी दावा किया कि अश्वेत मतदाता किसी अन्य की तुलना में जॉर्जिया जेल में ली गई उनकी पुलिस फोटो की सराहना करते हैं.
ट्रंप ने कहा,"मग शॉट, हम सभी ने मग शॉट देखा है, और आप जानते हैं कि अश्वेत आबादी को किसी और से ज्यादा किसने अपनाया? यह अविश्वसनीय है." ट्पं की इस टिप्पणी की रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स, दोनों ने ही आलोचना की.राष्ट्रपति जो बाइडेन के री इलेक्शन कैंपेन के को-चेयरमैन सेड्रिक रिचमंड ने कहा, "डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अश्वेत अमेरिकी उनके आपराधिक आरोपों की वजह से उनका समर्थन करेंगे. यह अपमानजनक है, यह मूर्खतापूर्ण है और यह सीधे तौर पर नस्लवादी है."
बता दें कि इससे पहले ट्रंप ने अपनी कानूनी परेशानियों की तुलना रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी के उत्पीड़न से की थी, जिनकी हाल ही में आर्कटिक जेल में अचानक मौत को बाइडेन और अन्य पश्चिमी नेताओं ने क्रेमलिन से जोड़ा है.
अमेरिका में हनुमान जी की 90 फीट ऊंची मूर्ति तोड़ने की धमकी, चुनाव से पहले हिंदू के खिलाफ नफरत कौन फैला रहा?
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमअमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को मिडटर्म चुनावों से पहले राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है. टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है.
फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
