
अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होने को है. भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार हैं. 38 साल के विवेक रामास्वामी अलग-अलग मुद्दों पर अपने बयानों की वजह से चर्चा में बने हुए हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक रविवार को उन्होंने कहा कि उनके राष्ट्रपति की दावेदारी से कई लोग बहुत ही नाराज हैं क्यो कि उनको लगता है कि अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के लिए उनकी उम्र अभी बहुत कम है हालांकि रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदार के तौर पर हुई फर्स्ट डिबेट में विवेक रामास्वामी का प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा था. अलग-अलग सर्वेक्षणों में उनकी लोकप्रियता बढ़ने का खुलासा हुआ है. नए सर्वे से पता चला है कि अगस्त से लेकर उनकी लोकप्रियता अब तक 12 पॉइंट बढ़ी है. इसके साथ ही विरोधियों के बीच उनकी आलोचना भी तेजी से हो रही है.
ये भी पढे़ं-रूसी सेना को यूक्रेन ने यहां दी मात, क्लिशचिवका गांव पर फिर से जमाया कब्जा
फॉक्स न्यूज से बातचीत में रिब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों से जब से उन्होंने दूसरी डिबेट में अच्छा परफॉर्म किया है तब से उनकी आलोचना काफी तेज हो गई है. उन्होंने कहा कि यह प्रोसेस का हिस्सा है इसीलिए वह खुली बहस के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि सच्चाई तो यह है कि उनकी राष्ट्रपति उम्मीदवारी से बहुत से लोग नाराज हैं. लोगों को लगात है कि अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के लिए उनकी उम्र अभी बहुत कम है. हालांकि विवेक ने थॉमस जेफरसन का उदाहरण देते हुए कहा कि जब उन्होंने यूएस डिक्लेरेशन ऑफ इंडिपेंडेंस लिखी थी तब उनकी उम्र सिर्फ 33 साल थी. विवेक रामास्वामी ने कहा कि उस भावना को फिर से जगाने की जरूरत है.
विवेक रामास्वामी ने कहा कि वह मानते हैं कि अच्छी लाइफ के बारे में सोचने वाले लोगों को देश के और अच्छे दिन आने के बारे में सोचना होगा. उन्होंने विश्वास जताया कि अमेरिका के और भी अच्छे दिन आने अभी बाकी हैं लेकिन हम किसी भी चीज से भाग नहीं सकते. उन्होंने कहा कि वह अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति बाइडेन के कट्टरपंथी एजेंडे की ज्यादा आलोचना नहीं करते हैं क्यों कि उनको ऐसा लगता है कि यह आलोचना गलत जगह पर ध्यान केंद्रित करने की वजह से है. हालांकि आलोचना करने के लिए और भी बहुत कुछ है.लेकिन फिर भी हमको अपना अलग दृष्टिकोण रखना होगा. हमको देखने होगा कि हम किस तरफ भाग रहे हैं. विवेक ने कहा कि योग्यतातंत्र को पुनर्जीवित करना, उत्कृष्टता की खोज, आर्थिक विकास, स्वतंत्र भाषण, खुली बहस, ये बुनियादी मूल्य हैं जिनसे ज्यादातर अमेरिकी अभी भी सहमत हैं.\
विवेक रामास्वामी ने कहा कि वह किसी के खिलाफ नहीं लड़ रहे हैं बल्कि देश के लिए लड़ रहे हैं और यही उनका मिशन है. उन्होंने देश को एकजुट करने का विश्वास जताया और कहा कि ऐसा करने के लिए वह राष्ट्रपति पद के लिए सबसे अच्छे उम्मीदवार हैं. उन्होंने कहा कि सिर्फ वही लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं जिनको उनके आने से खतरा है. बता दें कि भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ने रिपब्लिकन की तरफ से राष्ट्रपति पद के लिए 23 अगस्त को पहली डिबेट में हि्स्सा लिया था, जिसके बाद से वह लोगों की नजर में हैं. डिबेट के बाद आए पहले सर्वे में 504 उत्तरदाताओं में से 28 प्रतिशत ने रामास्वामी के प्रदर्शन को सबसे अच्छा माना.
ये भी पढे़ं-"अधिकारियों की सलाह को खारिज कर दिया गया था..": CM जगनमोहन रेड्डी ने चंद्रबाबू नायडू पर साधा निशाना
अमेरिका में भी होगा SIR? भारत के चुनावी सिस्टम की तारीफ कर ट्रंप ऐसा क्या करने वाले हैं
Written by: प्रियंक द्विवेदीभारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हुए ट्रंप, बोले- 64.6 करोड़ वोटर्स के पास फोटो ID; अमेरिका में भी हों ये नियम
Written by: अजय कुमार पटेलExplainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवअमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
निकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
