
अमेरिका में 5 नवंबर राष्ट्रपति चुनाव (US Presidential Elections 2024) होना है. ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी और कमला हैरिस डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं. चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप कमला हैरिस के खिलाफ दूसरी प्रेसिडेंशिल डिबेट (Trump Kamala Harris Debate) में शामिल नहीं होंगे, ये ऐलान खुद ट्रंप की तरफ से किया गया है. ट्रंप में अपने ट्रुथ सोशल पर दावा किया कि उनको ये पता चल गया है कि फिलाडेल्फिया में हुई डिबेट में उन्होंने कमला हैरिस के खिलाफ साफ तौर पर जीत हासिल कर ली है, सर्वे ये साफ दिखा रहे हैं, इसीलिए वह दूसरी डिबेट में हिस्सा नहीं लेंगे.
ये भी पढ़ें-वो 10 मुद्दे जिन पर कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप में हुई तकरार, जानें किसने क्या दलील दी
ट्रंप ने कहा कि जब एक पेशेवर मु्क्केबाज हारता है तो वह कहता है कि वह फिर से मैच चाहता है. सर्वे से साफ दिखा रहे हैं कि मैने कमला हैरिस से डिबेट जीत ली है, इसीलिए वह किसी और डिबेट में हिस्सा नहीं लेंगे.

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि कमला हैरिस को सिर्फ यह बात करनी चाहिए कि उपराष्ट्रपति रहते हुए उन्होंने क्या किया. ट्रंप ने कहा कि हैरिस सिर्फ ये सोचें कि 4 साल में उन्होंने क्या किया. इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि अब कई तीसरी डिबेट नहीं होगी, मैने पहली डिबेट जीत ली है.

बता दें कि 11 सितंबर पर अमेरिका में पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई थी. जिसमें कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच तीखी बहस देखी गई थी. इस डिबेट में अबॉर्शन, इमिग्रेशन-माइग्रेंट, इकॉनोमी जैसे मुद्दे खूब हावी रहे थे. कमला हैरिस और ट्रंप ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का कोई मौका हाथ से जाने नहीं दिया. इतना ही नहीं डिबेट में कुत्ते, बिल्लियों पर भी खूब चर्चा हुई. कमला हैरिस इस डिबेट में ट्रंप पर भारी पड़ती नजर आई थीं. हैरिस ने ट्रंप पर तंज कसते हुए यहां तक कह दिया था कि रूस आपका दोस्त नहीं है. पुतिन आपको लंच में खा जाएंगे.

अब ट्रंप का कहना है कि वह कमला हैरिस के खिलाफ दूसरी डिबेट में शामिल नहीं होंगे, क्यों कि उनको ये पता चल गया है कि पहली डिबेट वह जीत चुके हैं. इसके साथ ही उन्होंने कमला हैरिस को ये नसीहत दे डाली कि उनको सिर्फ इस पर ध्यान देना चाहिए कि उपराष्ट्रपति रहते उनको क्या करना चाहिए.

ट्रंप भले ही अपनी जीत का दावा कर रहे है, लेकिन ज्यादातर सर्वे कह रहे हैं कि ट्रंप परेशान हो गए हैं.कमला हैरिस ने जब उन पर निशाना साधा तो ट्रंप ने ज्यादातर समय खुद को डिफेंड करने में बिता दिया. यही वजह है कि डिबेट में कमला हैरिस को जीता हुआ बताया जा रहा है.डिबेट के बाद हुए सर्वे में 67 फीसदी लोगों के माना कि कमला हैरिस जीत गई हैं. तो वहीं 30 से 31 फीसदी लोग ट्रंप को जीता हुआ मान रहे हैं.
अमेरिका में चुनावी माहौल है. ट्रंप और कमला हैरिस, दोनों ही उम्मीदवारों ने जीत के लिए पूरा दम लगा दिया है. सर्वे से पता चला है कि चुनाव से करीब डेढ़ महीने पहले दोनों उम्मीदवारों के बीच मुकाबला कड़ा है. कमला हैरिस जहां अमेरिका के लिए अपनी योजनाएं बता रही हैं और मिडिल क्लास का जिक्र कर उनको लुभाने की कोशिश कर रही हैं, वहीं अबॉर्शन जैसे मुद्दों पर ट्रंप को घेरने की भी कोशिश कर रही हैं. तो वहीं ट्रंप का आरोप है कि हैरिस के पास अपनी कोई योजना नहीं है. वह तो सिर्फ बाइडेन की नकल कर रही हैं.
अमेरिका में हनुमान जी की 90 फीट ऊंची मूर्ति तोड़ने की धमकी, चुनाव से पहले हिंदू के खिलाफ नफरत कौन फैला रहा?
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमअमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को मिडटर्म चुनावों से पहले राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है. टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है.
फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
