
अमेरिका की सियासत की तस्वीर महज 6 दिन बाद बदल जाएगी. अमेरिका में 4 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव (US Presidential Elections 2024) है. रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप या डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस, कौन बनेगा राष्ट्रपति, ये भी साफ हो जाएगा. हालांकि दोनों ही नेताओं के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है. ट्रंप और कमला हैरिस (Kamala Harris), दोनों ने ही चुनाव जीतने के लिए पूरा दम-खम लगा दिया है. लेकिन कमला हैरिस का दावा है कि वह बिल्कुल वैसी ही राष्ट्रपति बनेंगी, जैसा कि अमेरिका के लोगों ने सपना देखा है.
As I've traveled our country, I've seen a yearning for a president who will see you, who gets you, and who will fight for you.
— Kamala Harris (@KamalaHarris) October 29, 2024
I pledge to be that president.
अमेरिका किसी महिला पर दांव खेलेगा या फिर एक बार फिर से पूर्व राष्ट्रपति और उनकी नीतियों पर विश्वास जताएगा, ये तो वक्त ही बताएगा. लेकिन कमला हैरिस का कहना है कि अमेरिका एक ऐसा राष्ट्रपति चाहता है तो यहां के लोगों को देखे, जो उनको अपनाए और जो उनके लिए खड़े होना और लड़ना जानता हो.
ग्राउंड लेवल पर अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव कैंपेन को कवर करने वालों का कहना है कि वहां की महिलाएं कमला हैरिस को ट्रंप (US Presidential Elections 2024) के मुकाबले ज्यादा पसंद कर रही हैं. अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव की दिशा और दशा तय करने में ये फैक्टर अहम भूमिका निभा सकता है. यहां पर कई ऐसा मुद्दे हैं, जिन पर जनता की अलग-अलग राय है. इन मुद्दों पर राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार क्या सोचते हैं, ये भी अहम है. जैसे कि आव्रजन, प्रचार अभियान में एक अहम मुद्दा बना हुआ है. भारत समेत विभिन्न दक्षिण एशियाई देशों के आप्रवासियों को डर है कि रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप अगर चुनाव जीत जाते हैं तो उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.
दरअसल, ट्रंप ने चुनाव प्रचार के दौरान दिए भाषणों में राष्ट्रपति चुने जाने पर न सिर्फ वाशिंगटन की आव्रजन नीतियों को सख्त बनाने का वादा किया है, बल्कि अमेरिकी इतिहास में बिना दस्तावेज वाले आप्रवासियों का “सबसे बड़ा” घरेलू निर्वासन अभियान चलाने और मौजूदा शरणार्थी कार्यक्रमों की समीक्षा करने का संकल्प भी लिया है.
पूर्व राष्ट्रपति ने अमेरिका में अवैध रूप से रहने वाले अप्रवासियों के बच्चों के लिए जन्मसिद्ध नागरिकता के प्रावधान को समाप्त करने का भी वादा किया है, जिससे भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान समेत विभिन्न देशों के आप्रवासियों की चिंताएं बढ़ गई हैं.
वहीं, डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने भी अवैध आव्रजन को कम करने की जरूरत को रेखांकित किया है. उन्होंने कहा है कि अमेरिकी आव्रजन प्रणाली चरमरा गई है. इसे दुरुस्त करने के लिए विधायी उपाय किए जाने की जरूरत है. ट्रंप ने एक चुनावी रैली में कमला हैरिस पर “आप्रवासी गिरोहों और अवैध विदेशी अपराधियों” को अमेरिका में लाने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था, “आप्रवासी गिरोहों को अमेरिका लाने की उनकी नीति हमारे देश के खिलाफ एक अपराध है.” इसी तरह से ऐसे कई मुद्दे हैं, जिन्हें लेकर ट्रंप और कमला हैरिस दोनों ही अमेरिका की जनता को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं.
'नीति का प्रचार, लेकिन ट्रंप से दूरी', अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन से पहले रिपब्लिकन की नई रणनीति
Edited by: चंदन वत्सLIVE: जम्मू कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में मादक पदार्थ तस्करों से जुड़ी 3.5 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की
Edited by: श्वेता गुप्ताक्या ईरान युद्ध खत्म होने वाला है? डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत, होर्मुज को लेकर कही ये बड़ी बात
Edited by: श्वेता गुप्ताहालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
Iran War: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव नजदीक आ रहे हैं. ऐसे में ट्रंप पर युद्ध खत्म करने का घरेलू राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है. इस युद्ध की वजह से पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं. जिसकी वजह से उनको आलोचना झेलनी पड़ रही है. शायद यही वजह है कि ट्रंप के मन में युद्ध खत्म करने का विचार आने लगा है.
हंगरी में विपक्षी नेता पीटर मैग्यार (Peter Magyar) और उनकी तिसा पार्टी ने चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए संसद की 199 सीटों में से 138 सीटों पर कब्जा कर लिया है.
हंगरी के संसदीय चुनाव में पीटर मैग्यार की तिज्सा पार्टी ने शानदार जीत दर्ज कर ओर्बन के 16 साल के शासन का अंत किया. विक्टर ओर्बन की हार का मुख्य कारण बढ़ती महंगाई और आर्थिक सुस्ती मानी जा रही है, जिससे जनता में निराशा थी.
Iran-Israel War: खबरों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्यक्तिगत रूप से इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से लेबनान पर हमले कम करने की अपील की थी.
पश्चिम बंगाल चुनाव में पर्यवेक्षक अनुराग यादव को मुख्य चुनाव आयुक्त से विवाद के बाद हटा दिया गया, उन्हें यूपी वापस बुलाया गया. बैठक में अनुराग यादव पोलिंग बूथ की संख्या नहीं बता पाए, जिस पर सीईसी ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई थी.
रॉबर्ट मुलर वियतनाम युद्ध में सैनिक के रूप में सेवा दे चुके थे. उन्हें पर्पल हार्ट से भी सम्मानित किया गया था. रॉबर्ट मुलर को साल 2001 में राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश ने FBI निदेशक नियुक्त किया था. वो 2013 तक एफबीआई निदेशक के पद पर रहे.
US Iran War: ईरान के साथ शुरू हुए युद्ध को लेकर अमेरिका में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या राष्ट्रपति ट्रंप ने संविधान का उल्लंघन किया है. यहां समझिए.
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) ने आगामी रैली के लिए कांग्रेस नेता हरदयाल सिंह कंबोज को बरनाला जिले का प्रभारी नियुक्त किया है.

