
US Elections 2020: अमेरिका में आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग होनी है. महीनों से चल रही चुनावी प्रक्रिया और राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन के बीच कड़ी लड़ाई चल रही है. सोमवार को वोटिंग की पहले की शाम चुनावी सर्वेक्षणों के नतीजे आए हैं, जिनमें देखा गया है कि ट्रंप और बाइडेन के बीच जीत का अंतर बहुत कम रहने वाला है. जीते कोई भी, जीत का मार्जिन बहुत ज्यादा नहीं होगा.
Real Clear Politics के अनुसार, प्रमुख राज्यों में 77 साल के बाइडेन 74 साल के ट्रंप से 2.9 फीसदी अंकों से आगे चल रहे हैं. यह अंक मार्जिन ऑफ एरर के तहत आता है. पिछले कुछ दिनों में बाइडेन के अंकों में कुछ गिरावट आई है. इस अवधि में राष्ट्रपति ट्रंप, फर्स्ट फैमिली और उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने खूब रैलियां की हैं. ट्रंप ने अकेले 15 रैलियां की हैं. सभी ने मिलकर पिछले 3 दिनों में कम से कम 40 रैलियां की हैं.
Real Clear Politics के मुताबिक, पूरे अमेरिका में ट्रंप बाइडेन के खिलाफ औसतन 6.5 फीसदी अंक से पीछे चल रहे थे. कुछ दिन पहले बाइडेन आठ अंकों से लीड कर रहे थे. सोमवार को दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी जीत का भरोसा दिलाया.
हालांकि, सोमवार को अधिकतर मेनस्ट्रीम मीडिया का कहना है कि ट्रंप जीत के लिहाज से पिछड़ रहे हैं क्योंकि वो पेन्सिल्वेनिया, फ्लोरिडा, मिशिगन, एरिज़ोना और विस्कॉन्सिन जैसे प्रमुख राज्यों में लगातार पीछे ही बने हुए हैं. वहीं, कुछ का यह भी कहना है कि हमेशा रिपब्लिकन उम्मीदवार की ओर रुझान बनाए रखने वाला राज्य टेक्सस भी इस बार कुछ अलग कर सकता है.
अमेरिका में हनुमान जी की 90 फीट ऊंची मूर्ति तोड़ने की धमकी, चुनाव से पहले हिंदू के खिलाफ नफरत कौन फैला रहा?
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमअमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को मिडटर्म चुनावों से पहले राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है. टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है.
फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
