
US Presidential Election 2024: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रैट्स पार्टी की उम्मीदवार और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. नए-नए सर्वे आ रहे हैं और मुकाबले पर लोगों को नए-नए अपडेट दे रहे हैं. अब एक सर्वे आयोवा स्टेट को लेकर आया है. आयोवा में संभावित मतदाताओं के बीच उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से 47 प्रतिशत से 44 प्रतिशत तक आगे चल रही हैं. व्हाइट हाउस में कौन पहुंचेगा यह तय होने के लिए वोटिंग अब बस एक दिन बाद होगी.
सर्वे आने के तुरंत बाद ट्रंप ने सर्वेक्षण को "फर्जी" और "मनगढ़ंत" बताकर खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि यह सर्वे उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी के पक्ष में किया गया था.
पेंसिल्वेनिया राज्य में एक रैली में ट्रंप ने कहा, "मेरे दुश्मनों में से एक ने एक सर्वेक्षण कराया है - मैं 3 वोटों से पिछड़ रहा हूं. (आयोवा सीनेटर) जोनी अर्न्स्ट ने मुझे फोन किया, सभी ने मुझे बुलाया, उन्होंने कहा कि आप आयोवा में भारी बहुमत से आगे हैं. किसान मुझसे प्यार करते हैं और मैं उनसे प्यार करता हूं."
गौरतलब है कि डेस मोइनेस रजिस्टर अखबार का सर्वेक्षण तब आया जब ट्रंप और हैरिस दोनों ने 5 नवंबर के वोटिंग से पहले अपनी समापन टिप्पणियां देने के लिए प्रमुख राज्यों का दौरा किया.
जीत के लिए जरूरी प्रमुख राज्यों में आयोवा नहीं है. इसमें सर्वे के नतीजे को ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि इसने हैरिस की ओर झुकाव का संकेत दिया है.
सितंबर में, इसी प्रकाशन के एक सर्वेक्षण में ट्रंप को हैरिस से चार अंकों से आगे दिखाया गया था. जून में, जब राष्ट्रपति जो बिडेन दौड़ में थे, ट्रंप डेमोक्रेटिक नेता से 18 अंकों से आगे थे. नवीनतम सर्वेक्षण के अनुसार, महिलाओं और स्वतंत्र मतदाताओं के समर्थन को देखें तो हैरिस दौड़ में आगे चल रही हैं.
पूरे अमेरिका में अर्ली और मेल-इन वोटिंग पर नज़र रखने वाली फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी की इलेक्शन लैब के अनुसार, रविवार तक 75 मिलियन से अधिक अमेरिकी पहले ही अपना वोट डाल चुके हैं.
डेस मोइनेस रजिस्टर ने कहा कि 808 संभावित आयोवा मतदाताओं का सर्वेक्षण 28 से 31 अक्टूबर तक आयोजित किया गया था, जिसमें वे लोग भी शामिल हैं जो पहले ही मतदान कर चुके हैं और जो कहते हैं कि वे निश्चित रूप से मतदान करने की योजना बना रहे हैं.
इसमें कहा गया है कि इसमें त्रुटि की संभावना प्लस या माइनस 3.4 प्रतिशत अंक तक है. सितंबर में, इसी मीडिया आउटलेट के एक सर्वेक्षण में ट्रंप को हैरिस से चार अंकों की बढ़त दिखाई थी.
एनबीसी न्यूज के एक अलग सर्वेक्षण में हैरिस और ट्रंप के बीच कांटे की टक्कर देखी गई है. इससे पता चलता है कि हैरिस को आमने-सामने के मुकाबले में 49 प्रतिशत पंजीकृत मतदाताओं का समर्थन मिल रहा है, जबकि ट्रंप को भी समान 49 प्रतिशत का समर्थन मिल रहा है.
एनबीसी न्यूज के अनुसार, केवल 2 प्रतिशत मतदाताओं ने कहा कि उन्होंने तय नहीं किया है कि किसे वोट देना है. इस बीच, ट्रंप और हैरिस ने समर्थन जुटाने के लिए विभिन्न राज्यों की यात्रा जारी रखी है.
पूरे चुनावी भाषणों को देखा जाए तो कमला हैरिस ने चुनाव को देश की मौलिक स्वतंत्रता की रक्षा, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और महिलाओं के अधिकारों को सुनिश्चित करने वाले चुनाव के रूप में पेश किया है.
वहीं, ट्रंप की ओर से अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण और अमेरिका को अवैध इमीग्रेशन से छुटकारा दिलाने का वादा देशवासियों से किया जा रहा है.
रविवार को ट्रंप पेंसिल्वेनिया, नॉर्थ कैरोलिना और जॉर्जिया में रैलियां की हैं. हैरिस ने मिशिगन में विभिन्न स्थानों पर सभाओं को संबोधित किया. हैरिस का सोमवार को पेंसिल्वेनिया में दो रैलियों को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है.
गौरतलब है कि ट्रंप मेल वोटिंग सिस्टम को निशाना बनाते रहे हैं.
अमेरिका में भी होगा SIR? भारत के चुनावी सिस्टम की तारीफ कर ट्रंप ऐसा क्या करने वाले हैं
Written by: प्रियंक द्विवेदीभारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हुए ट्रंप, बोले- 64.6 करोड़ वोटर्स के पास फोटो ID; अमेरिका में भी हों ये नियम
Written by: अजय कुमार पटेलExplainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवअमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
निकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
