
सुरक्षा में बड़ी विफलता को लेकर बढ़ते दबाव के बीच अमेरिकी सीक्रेट सर्विस (US Secret Service) ने सोमवार को एक शूटर के डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) पर गोली चलाने के मामले की स्वतंत्र समीक्षा में सहयोग करने का संकल्प लिया. पूर्व राष्ट्रपति 78 वर्षीय डोनाल्ड ट्रंप की शनिवार को पेंसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली के दौरान हत्या की कोशिश की गई, वे गोली लगने से घायल हो गए. हमले की इस घटना ने नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव से पहले देश को झकझोर दिया है.
सीक्रेट सर्विस की डायरेक्टर किम्बर्ली चीटल ने एक बयान में कहा, "सीक्रेट सर्विस सभी संबंधित संघीय, राज्य और स्थानीय एजेंसियों के साथ मिलकर यह समझने के लिए काम कर रही है कि क्या हुआ, कैसे हुआ और हम इस तरह की घटना को दोबारा होने से कैसे रोक सकते हैं."
चीटल ने कहा कि, "हम कल राष्ट्रपति बाइडेन की ओर से घोषित स्वतंत्र समीक्षा की अहमियत को समझते हैं और इसमें पूरी तरह से शामिल होंगे. हम किसी भी निरीक्षण कार्रवाई पर उचित समितियों के साथ भी काम करेंगे."
शनिवार को पेनसिल्वेनिया के बटलर में जब ट्रंप एक रैली को संबोधित कर रहे थे तभी कई धमाके हुए. उन्होंने अपना कान पकड़ लिया. उनके कान और गाल पर खून दिखाई दे रहा था. फिर वे फर्श पर गिर पड़े. तुरंत सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने उन्हें घेर लिया और उन्हें पास के एक वाहन में ले गए. हमले में एक दर्शक की मौत हो गई, और दो घायल हो गए.
राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रैली में सुरक्षा की पूरी समीक्षा करने का आदेश दिया. साथ ही उन्होंने इस सप्ताह विस्कॉन्सिन के मिल्वौकी में होने वाले रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में भी सुरक्षा की समीक्षा करने को कहा. वहां ट्रम्प को पार्टी का राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार नामिनेट किया जाएगा.
सीक्रेट सर्विस पर इस बात को लेकर दबाव बढ़ रहा है कि कैसे एक बंदूकधारी को असॉल्ट राइफल के साथ दुनिया की सबसे सुरक्षित राजनीतिक हस्तियों में से एक से करीब 500 फीट (150 मीटर) की दूरी पर छत पर खड़े होने की इजाजत दी गई.
सवाल तब और भी गहरा गए जब लोगों के मोबाइल फोन के फुटेज सामने आए जिनमें वे छत पर गनमैन को देख रहे थे और गोलीबारी शुरू होने से पहले सुरक्षाकर्मियों को चेतावनी देने की कोशिश कर रहे थे.
ट्रम्प सोमवार को सम्मेलन में भाग लेंगे. चीटल ने कहा है कि एजेंसी इस कार्यक्रम में सुरक्षा कड़ी करने के लिए काम कर रही है. रविवार को सीक्रेट सर्विस ने कहा कि वह सम्मेलन के लिए "पूरी तरह तैयार" है.
अमेरिका में भी होगा SIR? भारत के चुनावी सिस्टम की तारीफ कर ट्रंप ऐसा क्या करने वाले हैं
Written by: प्रियंक द्विवेदीभारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हुए ट्रंप, बोले- 64.6 करोड़ वोटर्स के पास फोटो ID; अमेरिका में भी हों ये नियम
Written by: अजय कुमार पटेलExplainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवअमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
निकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
