
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव (US Presidential Election) अभी भी अनिर्णीत हो सकता है, लेकिन एक छोटे से शहर (Rabbit Hash) ने अपने मेयर (Mayor) का चुनाव कर लिया है. उन्होंने विल्बर बीस्ट (Wilbur Beast) नामक कुत्ते (Dog) को अपना मेयर चुना है. फॉक्स न्यूज के अनुसार, केंटकी में रैबि हैश के छोटे समुदाय ने फ्रांसीसी बुलडॉग को अपना नया नेता चुना. रैबिट हैश हिस्टोरिकल सोसाइटी के अनुसार, विल्बर बीस्ट ने 13,143 मतों से चुनाव जीता.
रैबिट हैश हिस्टोरिकल सोसायटी, जो शहर का मालिक है. उन्होंने बुधवार को एक फेसबुक पोस्ट में घोषणा की. उन्होंने लिखा, 'रैबिट हैश में मेयर चुनाव सपन्न हुआ. विल्बर बीस्ट नए मेयर बन चुके हैं. 22,985 वोट में से उनको 13,143 वोट मिले.'
जैक रैबिट बीगल एंड पोपी गोल्डन रिट्रीवर, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे. लेडी स्टोन, 12 वर्षीय बॉर्डर कोली, शहर के राजदूत के रूप में अपनी स्थिति बरकरार रखने में कामयाब रहीं.
केंटुकी डॉट कॉम के अनुसार, रैबिट हैश, ओहियो नदी के किनारे एक अनधिकृत समुदाय है. वो 1990 से कुत्ते को अपना मेयर चुनते आ रहे हैं. समुदाय के निवासियों ने हिस्टोरिकल सोसायटी को 1 डॉलर दान करके अपना वोट डाला.
विल्बर जैसे ही पद ग्रहण करेगा, तो वह रैबिट हैश हिस्टोरिकल सोसायटी और अन्य धर्मार्थ कारणों के लिए धन जुटाने में मदद करेगा. विल्बर की प्रवक्ता एमी नोलैंड ने फॉक्स न्यूज को बताया कि विल्बर ने चुनाव जीतने के बाद स्थानीय और दुनिया भर के समर्थकों को धन्यवाद दिया.
उन्होंने एक लिखित बयान में कहा, 'यह एक रोमांचक साहसिक कार्य है और केंटकी के रैबिट हैश शहर के हेमलेट शहर को संरक्षित करने का एक गहरा सार्थक कारण है. इस शहर में जो भी विजिटर आएगा, हम उनको लगातार मनोरंजन कराते रहेंगे.'
अमेरिका में हनुमान जी की 90 फीट ऊंची मूर्ति तोड़ने की धमकी, चुनाव से पहले हिंदू के खिलाफ नफरत कौन फैला रहा?
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमअमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को मिडटर्म चुनावों से पहले राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है. टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है.
फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
