
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) कोरोना (COVID-19) पॉजिटिव पाए गए हैं. राष्ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह और फर्स्ट लेडी मेलानिया (Melania Trump) कोरोना संक्रमित पाए गए है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) और उनकी पत्नी मेलानिया ((Melania Trump)) के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. मोदी ने ट्वीट कर कहा, ''मैं मेरे मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया के जल्द से जल्द स्वस्थ होने और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं.'' पीएम मोदी के अलावा कई लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने अपने अंदाज में उनके जल्द ठीक होने की कामना की. ट्वविटर पर यह पोस्ट काफी वायरल (Viral) हो रहा है.
वीरेंद्र सहवाग ने खुद की एक तस्वीर शेयर की, जहां वो बाबा बनकर बैठे हुए हैं. फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'डोनाल्ड ट्रम्प को कोविड से निपटने के लिए बाबा सहवाग का आशीर्वाद. गो कोरोना गो कोरोना गो.'
Trump ko Covid se nipatne ke liye Baba Sehwag ka aashirwad.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) October 2, 2020
Go Corona Go Corona Go pic.twitter.com/6hVivMU9kY
बता दें, वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और हर मुद्दे पर ट्वीट करते हैं. आईपीएल के हर मैच के लिए वो वीडियो बना रहे हैं. जैसे ही उनको ट्रम्प के कोरोना पॉजीटिव होने की खबर मिली तो, इस पर भी अपने अंदाज में ट्वीट किया.
ट्रंप ने ट्वीट करके यह जानकारी दी. ट्रंप ने ट्वीट में लिखा, "आज रात मेरी और मेलानिया की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. हम अपनी क्वॉरन्टीन और रिकवरी प्रक्रिया जल्द शुरू करेंगे."
व्हाइट हाउस के एक डॉक्टर ने कहा, "ट्रंप और उनकी पत्नी व्हाइट के अंदर ही क्वॉरंटीन रहेंगे." ट्रंप ऐसे समय में कोरोना संक्रमित पाए गए है जब उनका चुनाव प्रचार जोर-शोर चल रहा है. दोबारा राष्ट्रपति बनने की दौड़ में शामिल ट्रंप और उनके प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन के बीच हाल ही में पहली बहस हुई थी.
अमेरिका में हनुमान जी की 90 फीट ऊंची मूर्ति तोड़ने की धमकी, चुनाव से पहले हिंदू के खिलाफ नफरत कौन फैला रहा?
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमअमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को मिडटर्म चुनावों से पहले राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है. टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है.
फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
