
US President Election: डोनाल्ड ट्रम्प ने पेन्सिलवेनिया, नॉर्थ कैरोलिना और जॉर्जिया जैसे महत्वपूर्ण राज्यों में जीत हासिल कर कमला हैरिस के खिलाफ ऐतिहासिक दूसरी जीत दर्ज की. चुनाव परिणाम आने के दौरान कई बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया. इनमें अभिनेत्री-राजनेता कंगना रनौत भी शामिल थीं, जिन्होंने इंटरनेट पर 'सबसे अच्छा मीम' साझा किया. उन्होंने डोनाल्ड ट्रम्प और एलोन मस्क की एक एआई-जनरेटेड तस्वीर, जिसमें वे देसी कपड़ों में रैली कर रहे थे. यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.
Best meme on twitter today.
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) November 6, 2024
Congratulations @realDonaldTrumppic.twitter.com/f7qsc6FQ71
कंगना रनौत ने किया रिएक्ट
कंगना ने ट्विटर पर मीम साझा करते हुए लिखा, "आज ट्विटर पर सबसे अच्छा मीम. बधाई हो @realDonaldTrump." इस मीम में ट्रंप और मस्क भीड़ को संबोधित करते हुए केसरी वस्त्र पहने हुए थे, जो भारत में रैलियों के आयोजन की शैली से मेल खाता था.
इसके अलावा, कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ट्रंप की एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्होंने इस साल के प्रारंभ में हुए हत्या के प्रयास के बाद अपना भाषण जारी रखा था. उन्होंने कैप्शन में लिखा, "अगर मैं अमेरिकी होती, तो मैं उस व्यक्ति के लिए वोट देती जो गोली लगने के बाद भी खड़ा हो गया और अपना भाषण जारी रखा."
कंगना ने कमला हैरिस और उनके अभियान में शामिल हस्तियों पर भी निशाना साधा. उन्होंने लिखा, "क्या आप जानते हैं कि जब ये हस्तियां कमला के अभियान में शामिल हुईं, तो उनकी रेटिंग में काफी गिरावट आई? लोगों ने सोचा कि वह हल्की-फुल्की और अविश्वसनीय है."
T 5185 - हार गये तो क्या ? जीतने का लक्ष बन गया !! जीतते रहते तो, बढ़ने का लक्ष कैसे बनता !!
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) November 6, 2024
अमिताभ बच्चन ने भी दी प्रतिक्रिया
अमिताभ बच्चन न एक्स पर लिखा-हार गये तो क्या ? जीतने का लक्ष्य बन गया!! जीतते रहते तो, बढ़ने का लक्ष कैसे बनता. वहीं हंसल मेहता ने लिखा- हैरिस के लिए गेम ओवर? बता दें कई बॉलीवुड सेलेब्स यूएस इलेक्शन पर आंख गड़ाए बैठे थे. वो रिजल्ट के दिन सारे अपडेट चेक कर रहे थे. इनके अलावा विवेक अग्निहोत्री, वीर दास समेत कई कलाकारों ने भी अपना रिएक्शन दिया है.
अमेरिका में हनुमान जी की 90 फीट ऊंची मूर्ति तोड़ने की धमकी, चुनाव से पहले हिंदू के खिलाफ नफरत कौन फैला रहा?
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमअमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को मिडटर्म चुनावों से पहले राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है. टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है.
फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
