
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को ऐलान कर दिया कि वे राष्ट्रपति पद का आगामी चुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्होंने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का नाम आगे बढ़ाया है. भारतीय-अफ्रीकी मूल की कमला हैरिस की उम्मीदवारी पर हालांकि आखिर मुहर डेमोक्रेटिक पार्टी के अधिवेशन में लगेगी, लेकिन उन्हें रेस में सबसे आगे माना जा रहा है.
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में आए इस नाटकीय मोड़ से देश के जाने-माने ज्योतिषी राजीव नारायण शर्मा की भविष्यवाणी की चर्चा होने लगी है. उन्होंने बाइडन के ऐलान से घंटों पहले ही रविवार दोपहर पौने तीन बजे भविष्यवाणी कर दी थी कि कमला हैरिस का राजयोग शुरू होने जा रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने कमला हैरिस को लेकर लिखा था- उनकी अभी राहु, शुक्र दशा चल रही है. 27.07.24 से उनका राजयोग प्रारंभ हो रहा है. यह समय उनके जीवन का स्वर्णिम दौर होगा.
Kamla Devi Harris(20.10.64), has Gemini Lagna, Aries sign. Dasha running Rahu, Venus. From 27.07.24 her Rajyog is starting. This period will be a golden phase of her life.@ANI@DainikBhaskar@aajtak@BJP4India@INCIndia@the_hindu@NewYorkTimes_es@washingtonpost@timesofindia
— Rajeev Narain Sharma (@AstroGuru_Rjv) July 21, 2024
इसके बाद बाइडन के ऐलान से करीब एक घंटे पहले भी उन्होंने एक ट्वीट किया. उन्होंने एक्स पर लिखा है- जो बाइडन का जन्म 20.11.1942 में हुआ था.उनकी वृश्चिक लग्न, मेष राशि है. दशा शनि है. उनकी कुंडली में मंगल, बुध 12वें घर में एक साथ हैं. ऐसे में दिमाग पर असर पड़ने का योग है. वह 23 जुलाई के बाद चुनाव छोड़ सकते हैं. उनकी यह भविष्यवाणी भी रविवार 11 बजकर 16 मिनट पर सच साबित हुई, जब बाइडन ने राष्ट्रपति पद की रेस से हटने का ऐलान किया. बता दें कि बाइडन के इस फैसले की खबर सिर्फ उनके करीबी लोगों को ही थी.
Joe Biden(20.11.42) has Scorpio lagna, Aries sign. Dasha Sat, Sat, Moon. In his chart Mars, Mercury are together in 12H. A perfect case of Brain disorder. He may quit the election after 23rd July@ANI@NewYorkTimes_es@washingtonpost@timesofindia@the_hindu@INCIndia@BJP4India
— Rajeev Narain Sharma (@AstroGuru_Rjv) July 21, 2024
देखिए बाइडन का ट्वीट.
— Joe Biden (@JoeBiden) July 21, 2024
इन दोनों ट्वीट्स की खूब चर्चा हो रही है. अब देखना होगा कि क्या हैरिस के राजयोग वाली उनकी बात कितनी सच साबित होती है. बाइडन ने भारतीय-अफ्रीकी मूल की कमला हैरिस के नाम की सिफारिश की है, लेकिन उनकी असली परीक्षा अभी बाकी है. डेमोक्रेट्स के अधिवेशन में अगर वह राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी पाने में सफल भी रहती हैं, तो अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से उन्हे कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है.
'48 घंटे में होर्मुज खुल जाएगा अगर यह शर्त मान ली', ट्रंप की चुनावी हार के बाद ईरान के तेवर बदले
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहअगर मैं ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से नहीं रोकता, तो इजरायल का वजूद नहीं होता: डोनाल्ड ट्रंप
Edited by: मोहम्मद साक़िब मज़ीदट्रंप कैबिनेट से इस्तीफा, राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की तैयारी; क्या करने वाले हैं मार्कों रुबियो? खुद बताया प्लान
Written by: अजय कुमार पटेलईरान अब साफ कह रहा है कि अमेरिकी चुनाव के नतीजों ने मध्यस्थों की 'शटल डिप्लोमेसी' यानी आना-जाना करके बातचीत कराने की कोशिश को बड़ा झटका दिया है. हमें थोड़ा इंतजार करना होगा. पिछले कुछ दिनों में कोई तरक्की नहीं हुई है, और इसकी बड़ी वजह अमेरिकी चुनाव के नतीजे हैं.
यह पहली बार नहीं है जब डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के अस्तित्व में बने रहने का क्रेडिट खुद को दिया है. फॉक्स न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, "सच कहूं तो, अगर मैं अमेरिका का राष्ट्रपति न होता, तो आज इजरायल का वजूद ही नहीं होता."
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ट्रंप प्रशासन छोड़ने और 2028 राष्ट्रपति चुनाव लड़ने संबंधी खबरों को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि ट्रंप का कार्यकाल पूरा होने तक प्रशासन में बने रहना उनकी योजना है.
किम की प्रभावशाली बहन किम यो जोंग ने बुधवार को संकेत दिया कि वाशिंगटन के साथ फिर से बातचीत करने में उनकी कोई खास दिलचस्पी नहीं है. उन्होंने कहा कि प्योंगयांग को ऐसे अविश्वसनीय और शत्रुतापूर्ण लोगों के साथ आमने-सामने बैठने की कोई जरूरत नहीं है.
अमेरिकी अरबपति और X के मालिक एलन मस्क ने मिडटर्म चुनाव के दौरान किया गया अपना चर्चित पोस्ट हटा दिया है, जिसमें मतदाताओं से रिपब्लिकन उम्मीदवारों के समर्थन की अपील की गई थी.
अमेरिका का मिडटर्म चुनाव कई मायनों में काफी अहम है. इसने अब तक के चुनावी गणित को बदलकर रख दिया है. डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के गढ़ों में डेमोक्रेट्स ने सेंध लगा दी है.
अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका लगा है. एक वजह भारतीय-अमेरिकियों का साथ न मिलना भी है.
भी की स्थिति में ये लग रहा कि वेंस ईरान युद्ध से खुद को दूर दिखाना चाहते हैं, जिससे 2028 के चुनाव में इसका कोई असर नहीं दिखे. वहीं ट्रंप के पास ईरान युद्ध पर तुरंत यूटर्न लेना अभी मुश्किल लग रहा है.
स्वामी प्रसाद मौर्य के बागेश्वर बाबा पर विवादित बयान, आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, राहुल गांधी की रैली, AMU छात्रसंघ चुनाव, दिल्ली में इमारत हादसा, बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट, शेयर बाजार में तेजी और विराट कोहली से जुड़ी खबरों समेत पढ़िए 5 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें.
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के बाद रिपब्लिकन पार्टी का कांग्रेस पर पूरा कंट्रोल खत्म हो गया है. इसके बाद भारत के लिए अमेरिका से ट्रेड डील की जल्दबाजी अब कम हो गई है, जो एक अच्छी खबर है- रिपोर्ट
