
सरफिरा एक्टर अक्षय कुमार कोरोना से पीड़ित हो गए हैं. बीते कुछ वक्त से वह अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे. इसके बाद अक्षय कुमार ने अपना टेस्ट करवाया, जिसमें वह कोविड-19 से पीड़ित हो गए हैं. अंग्रेजी वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार एक्टर के कोरोना से पीड़ित होने की जानकारी उनकी टीम की ओर से दी गई है. बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार की तबीयत तब खराब हो गई जब उनकी प्रमोशन टीम के कुछ क्रू मेंबर्स कोविड-19 के वायरस से पीड़ित हो गए थे. ऐसे में शुक्रवार सुबह उनका टेस्ट हुआ तो पॉजिटिव आया था. इससे पहले अक्षय कुमार दो बार कोरोना वायरस का शिकार हो चुके हैं.
अक्षय कुमार पहली बार 2021 में कोरोना वायरस का शिकार हुए थे. इसके बाद वह 2022 में भी इस खतरनाक वायरस से संक्रिम हुए थे. इस वजह से वह कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा नहीं बन पाए थे. बात करें अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा की तो एक के बाद एक फ्लॉप के बाद वह अपनी नई फिल्म सरफिरा लेकर आए हैं. उनकी यह फिल्म साल 2020 में ओटीटी पर रिलीज हुई साउथ की फिल्म सोरारई पोटरु का रीमेक है, जिसमें सुपरस्टार सूर्या मुख्य भूमिका में थे. सरफिरा को अक्षय कुमार से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन पहले दिन के बॉक्स ऑफिस का हाल देखकर लग रहा है कि एक बार फिर से अक्षय कुमार को सफलता का सामना करना पड़ सकता है.
आपको बता दें कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुधा कोंगारा द्वारा निर्देशित सरफिरा की कहानी स्टार्ट-अप और विमानन की दुनिया पर प्रकाश डालती है. सच्ची कहानियों और कैप्टन गोपीनाथ की किताब सिंपलीफ्लाई से प्रेरित यह फिल्म धैर्य और दृढ़ता की तस्वीर पेश करती है. अक्षय कुमार वीर जगन्नाथ म्हात्रे की भूमिका निभा रहे हैं, जो ग्रामीण महाराष्ट्र का एक दूरदर्शी व्यक्ति है जो भारत में हवाई यात्रा में क्रांति लाने के लिए दृढ़ संकल्पित है. परेश रावल, राधिका मंदान और सीमा बिस्वास इस फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं.
Coronavirus से लड़ने के लिए नौसेना ने तैयार की ये स्पेशल गन, जानिए इसकी कीमत और खासियत
Reported by: राजीव रंजन, Edited by: राहुल सिंहCoronavirus: मध्य प्रदेश में लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस ले रही 'भूतों' की मदद
Reported by: भाषालॉकडाउन में हुआ जुड़वां बच्चों का जन्म, माता-पिता ने बेटे का नाम रखा COVID, बेटी का Corona
Reported by: भाषा, Written by: मोहित चतुर्वेदीछत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में 47 नए मरीज मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 205 पहुंच गई है. वहीं, कोरोना के भी 4 नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिला अस्पतालों को अलर्ट पर रखा है.
कोरोना फिर सुर्खियों में है. देश भर में एक बार फिर कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है. क्या फिर लौट रहा है कोरोना?
कोलकाता में फिर बढ़ने लगे कोविड के मामले, डॉक्टरों ने बताया कौन रहे सबसे ज्यादा सतर्क, किन लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें-
देशभर में कोरोना के मामले फिर बढ़ रहे हैं. आंध्र प्रदेश में 4 मरीजों की मौत ने सभी की चिंता बढ़ा दी है. इस आर्टिकल में जानें किन लोगों को रहना होगा सबसे ज्यादा सावधान.
आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में COVID-19 के 8 नए मामले सामने आए हैं. दो संक्रमित मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर निगरानी और टेस्टिंग बढ़ा दी है.
कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की रिसर्च में सामने आया है कि वैज्ञानिकों ने AI की मदद से एक ऐसी वैक्सीन तैयार की है, जो कई सारे वायरसों से बचाव करने में मदद कर सकती है. जानिए क्या है ये सुपर वैक्सीन और कैसे करती है काम.
