
Coronavirus: कोरोनावायरस से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए चीन और ईरान को छोड़कर अन्य देशों के छात्र घर बैठे ही परीक्षा दे सकेंगे. शैक्षणिक जांच सेवा (ईटीएस) से यह जानकारी मिली है. कोरोनावायरस के प्रकोप को देखेत हुए पूरी दुनिया में यह परीक्षाएं रद्द कर दी गई थी.
टीओईएफएल (TOEFL) कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक श्रीकांत गोपाल ने बताया, ‘‘ कोरोनावायरस से प्रभावित दुनिया भर के छात्रों के लिए घर पर ही समाधान निकाला गया है. केंद्रों पर परीक्षा होने के लिए स्थिति ठीक होने तक टीओईएफएल और जीआरआई परीक्षा घर पर ही आयोजित होगी.''
उन्होंने कहा कि घर पर परीक्षा होने में उच्च स्तर के मानकों, विश्वसनीयता और सुरक्षा का ख्याल रखा जाएगा और इसमें वास्तविक समय में मानवीय निगरानी समेत कृत्रिम मेधा तकनीक का भी सहारा लिया जाएगा.
SSC ने कैंसिल किए ये एग्जाम
स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) कोरोनावायरस (Coronavirus) के चलते कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL 2019) एग्जाम और जूनियर इंजीनियरिंग एग्जाम (JE) पहले ही स्थगित कर चुका है. लेकिन इन दो एग्जाम के अलावा कई दूसरे एग्जाम भी स्थगित किए जा सकते हैं. दरअसल, देश में कोरोनावायरस महामारी के चलते हालातों के मद्देनजर स्कूल से लेकर एंट्रेंस और रिक्रूटमेंट एग्जाम तक स्थगित करने पड़े हैं
Coronavirus से लड़ने के लिए नौसेना ने तैयार की ये स्पेशल गन, जानिए इसकी कीमत और खासियत
Reported by: राजीव रंजन, Edited by: राहुल सिंहCoronavirus: मध्य प्रदेश में लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस ले रही 'भूतों' की मदद
Reported by: भाषालॉकडाउन में हुआ जुड़वां बच्चों का जन्म, माता-पिता ने बेटे का नाम रखा COVID, बेटी का Corona
Reported by: भाषा, Written by: मोहित चतुर्वेदीकोरोना फिर सुर्खियों में है. देश भर में एक बार फिर कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है. क्या फिर लौट रहा है कोरोना?
कोलकाता में फिर बढ़ने लगे कोविड के मामले, डॉक्टरों ने बताया कौन रहे सबसे ज्यादा सतर्क, किन लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें-
देशभर में कोरोना के मामले फिर बढ़ रहे हैं. आंध्र प्रदेश में 4 मरीजों की मौत ने सभी की चिंता बढ़ा दी है. इस आर्टिकल में जानें किन लोगों को रहना होगा सबसे ज्यादा सावधान.
आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में COVID-19 के 8 नए मामले सामने आए हैं. दो संक्रमित मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर निगरानी और टेस्टिंग बढ़ा दी है.
कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की रिसर्च में सामने आया है कि वैज्ञानिकों ने AI की मदद से एक ऐसी वैक्सीन तैयार की है, जो कई सारे वायरसों से बचाव करने में मदद कर सकती है. जानिए क्या है ये सुपर वैक्सीन और कैसे करती है काम.
Yoga For Weight Loss: अनियमित दिनचर्या, गड़बड़ भोजन और तनाव... कई मानसिक और शारीरिक समस्याओं की वजह बन चुके हैं. वजन बढ़ना या मोटापा भी ऐसी ही एक समस्या है.
