
कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के आदेश पर पूरे देश को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन (Lockdown) कर दिया गया है. मेट्रो सिटी से लेकर गांव शहर हर तरफ 'लॉकडाउन' लागू करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) की बात कही जा रही है. एक तरफ शहरों में कुछ लोग लॉकडाउन के नियमों को तोड़ते हुए नजर आते हैं, वहीं छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के छोटे से गांव में रहने वाले लोगों ने लॉकडाउन का शानदार उदाहरण पेश किया है
छत्तीसगढ़ के सियादेही और लसुनुवाही धमतरी जिले के ग्रामीणों ने लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए और गांव की सुरक्षा को ध्यान न में रखते हुए गांव के अंदर जाने वाली मुख्य सड़क पर लकड़ी और बांस का बैरिकेड लगा दिया. सिर्फ इतना ही नहीं एक बोर्ड भी लगा दिया है, जिसमें लिखा है, धारा 144 लगा है, 'बाहरी लोगों को 21 दिनों तक गांव के अंदर प्रवेश निषेध है'. इस बोर्ड पर यह भी लिखा है कि कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में हम सरकार के साथ है. सभी लोगों से निवेदन है कि वह अपने घर में रहे.
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ का धमतरी ज़िला के लासुनवाही गांव में करीब 500 लोग रहते हैं. यहां रहने वाले लोग रोजी रोटी के लिये खेत और मजदूरी पर ही निर्भर करते हैं. लेकिन जब से पूरे देश में लॉकडाउन शुरू हुआ है, लोगों ने खुद को गांव में ही कैद कर लिया है.
छत्तीसगढ़ के कई गांवों में ग्रामीण खुद #lockdown कर रहे हैं सख्ती से पालन, बैरिकेड लगाकर कहा प्रवेश निषेध @narendramodi@PMOIndia@bhupeshbaghel@drramansingh@ndtvindia#StayHome#Quarantine#QuarantineLife#Covid_19#Coronafighters@hridayeshjoshipic.twitter.com/cQWWnKkppv
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) March 30, 2020
यहां के लोगों का कहना है कि वह लॉकडाउन के नियमों का पूरी तरह से पालन करे रहे हैं और वह नहीं चाहते की बाहर से कोई आए और करोना वायरस महामारी का संक्रमण गांव में फैलाए. रोजगार के सवाल पर वो कहते हैं कि इस महामारी का असर हमारे कमाई पर जरूर पड़ा है लेकिन हमने यह सोचा है कि अगर स्वस्थ्य रहे तो बाद में पैसा कमा लेंगे.
इससे पहले भी लॉकडाउन(Lockdown) का पालन करते हुए बस्तर के कांकेर से तस्वीरें आई थी. जब आदिवासी 'सामाजिक डिस्टेंसिंग' का पालन करते हुए पत्तों का मास्क लगाकर खुद की सुरक्षा कर रहे है.
Coronavirus से लड़ने के लिए नौसेना ने तैयार की ये स्पेशल गन, जानिए इसकी कीमत और खासियत
Reported by: राजीव रंजन, Edited by: राहुल सिंहCoronavirus: मध्य प्रदेश में लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस ले रही 'भूतों' की मदद
Reported by: भाषालॉकडाउन में हुआ जुड़वां बच्चों का जन्म, माता-पिता ने बेटे का नाम रखा COVID, बेटी का Corona
Reported by: भाषा, Written by: मोहित चतुर्वेदीकोरोना फिर सुर्खियों में है. देश भर में एक बार फिर कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है. क्या फिर लौट रहा है कोरोना?
कोलकाता में फिर बढ़ने लगे कोविड के मामले, डॉक्टरों ने बताया कौन रहे सबसे ज्यादा सतर्क, किन लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें-
देशभर में कोरोना के मामले फिर बढ़ रहे हैं. आंध्र प्रदेश में 4 मरीजों की मौत ने सभी की चिंता बढ़ा दी है. इस आर्टिकल में जानें किन लोगों को रहना होगा सबसे ज्यादा सावधान.
आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में COVID-19 के 8 नए मामले सामने आए हैं. दो संक्रमित मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर निगरानी और टेस्टिंग बढ़ा दी है.
कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की रिसर्च में सामने आया है कि वैज्ञानिकों ने AI की मदद से एक ऐसी वैक्सीन तैयार की है, जो कई सारे वायरसों से बचाव करने में मदद कर सकती है. जानिए क्या है ये सुपर वैक्सीन और कैसे करती है काम.
Yoga For Weight Loss: अनियमित दिनचर्या, गड़बड़ भोजन और तनाव... कई मानसिक और शारीरिक समस्याओं की वजह बन चुके हैं. वजन बढ़ना या मोटापा भी ऐसी ही एक समस्या है.
