
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की अपील के बाद लगभग तीन दर्जन सांसदों ने कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए अपनी सांसद निधि से एक-एक करोड़ रुपये स्थानीय प्रशासन को दान किए हैं. लोक सभा सदस्यों को शनिवार को लिखे पत्र में बिड़ला ने कहा था कि देश कोविड-19 के कारण कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है और जनप्रतिनिधि होने के नाते अपने लोगों के साथ खड़ा रहना हमारा दायित्व है. बिड़ला ने सांसदों से अनुरोध किया था कि कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए वे अपनी सांसद निधि से एक-एक करोड़ रुपये स्थानीय प्रशासन को उपलब्ध कराएं. लोकसभा सूत्रों के अनुसार लगभग 35 सांसदों ने इस बाबत स्वीकृति पत्र भेज दिए हैं.
गुजरात : कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 63 हुई, पांच की मौत
बता दें कि संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती हुई दिखाई दे रही है. रविवार को भारत में संक्रमित मरीजों की संख्या 1 हजार के आंकड़े को पार करते हुए 1024 पर गई. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक इस बीमारी से अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है. राहत वाली बात ये है कि 96 मरीज इस बीमारी से ठीक भी हो चुके हैं.
यूपी में कोरोनावायरस के 11 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 72 हुई
रविवार शाम तक 106 नए मामले सामने आए हैं. वहीं पूरी दुनिया में कोरोनावायरस से अबतक 30 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं.
Video: लॉकडाउन : सोने की जगह कहां से लाएं?
Coronavirus से लड़ने के लिए नौसेना ने तैयार की ये स्पेशल गन, जानिए इसकी कीमत और खासियत
Reported by: राजीव रंजन, Edited by: राहुल सिंहCoronavirus: मध्य प्रदेश में लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस ले रही 'भूतों' की मदद
Reported by: भाषालॉकडाउन में हुआ जुड़वां बच्चों का जन्म, माता-पिता ने बेटे का नाम रखा COVID, बेटी का Corona
Reported by: भाषा, Written by: मोहित चतुर्वेदीकोरोना फिर सुर्खियों में है. देश भर में एक बार फिर कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है. क्या फिर लौट रहा है कोरोना?
कोलकाता में फिर बढ़ने लगे कोविड के मामले, डॉक्टरों ने बताया कौन रहे सबसे ज्यादा सतर्क, किन लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें-
देशभर में कोरोना के मामले फिर बढ़ रहे हैं. आंध्र प्रदेश में 4 मरीजों की मौत ने सभी की चिंता बढ़ा दी है. इस आर्टिकल में जानें किन लोगों को रहना होगा सबसे ज्यादा सावधान.
आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में COVID-19 के 8 नए मामले सामने आए हैं. दो संक्रमित मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर निगरानी और टेस्टिंग बढ़ा दी है.
कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की रिसर्च में सामने आया है कि वैज्ञानिकों ने AI की मदद से एक ऐसी वैक्सीन तैयार की है, जो कई सारे वायरसों से बचाव करने में मदद कर सकती है. जानिए क्या है ये सुपर वैक्सीन और कैसे करती है काम.
Yoga For Weight Loss: अनियमित दिनचर्या, गड़बड़ भोजन और तनाव... कई मानसिक और शारीरिक समस्याओं की वजह बन चुके हैं. वजन बढ़ना या मोटापा भी ऐसी ही एक समस्या है.
