
कभी किसी ने यह सोच भी नहीं होगा कि पुलिस फ़ोन करने पर घर पर रसगुल्ला भी पहुंचा सकती है, लेकिन लखनऊ में यही हुआ. लखनऊ के हज़रतगंज इलाके में 82 साल के एक बुजुर्ग रिटायर्ड अफसर आरपी केसरी ने हज़रतगंज थाने के इंस्पेक्टर को फ़ोन कर कहा कि उनका शुगर लेवल काफी डाउन हो गया है इससे उन्हें Hypoglycemia होने का खतरा है. पहले ऐसा होने पर वे रसगुल्ला खा लेते थे तो शुगर लेवल ठीक हो जाता था, लेकिन कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन के कारण बाजार बंद होने की वजह से वो रसगुल्ला भी नहीं खा सकते.
आरपी केसरी की हैरत का ठिकाना नहीं रहा जब थोड़ी ही देर बाद उन्होंने हज़रतगंज कोतवाली के इंस्पेक्टर संतोष कुमार को रसगुल्ले के साथ अपने दरवाजे पर देखा.
लखनऊ के कमिश्नर सुजीत पांडेय ने कहा कि "इससे अधिक खुशी की बात नहीं हो सकती कि हम मेहनत भी कर रहे हैं, ड्यूटी भी कर रहे हैं, खाना भी खिला रहे हैं, पानी भी पिला रहे हैं, रसगुल्ला भी खिला रहे हैं, खून भी दे रहे हैं."
इलाके के एडिशनल कमिश्नर संजीव नाथ सिन्हा ने पूरी घटना मीडिया को बताई और अपने इंस्पेक्टर को शाबासी दी.
Coronavirus से लड़ने के लिए नौसेना ने तैयार की ये स्पेशल गन, जानिए इसकी कीमत और खासियत
Reported by: राजीव रंजन, Edited by: राहुल सिंहCoronavirus: मध्य प्रदेश में लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस ले रही 'भूतों' की मदद
Reported by: भाषालॉकडाउन में हुआ जुड़वां बच्चों का जन्म, माता-पिता ने बेटे का नाम रखा COVID, बेटी का Corona
Reported by: भाषा, Written by: मोहित चतुर्वेदीकोरोना फिर सुर्खियों में है. देश भर में एक बार फिर कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है. क्या फिर लौट रहा है कोरोना?
कोलकाता में फिर बढ़ने लगे कोविड के मामले, डॉक्टरों ने बताया कौन रहे सबसे ज्यादा सतर्क, किन लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें-
देशभर में कोरोना के मामले फिर बढ़ रहे हैं. आंध्र प्रदेश में 4 मरीजों की मौत ने सभी की चिंता बढ़ा दी है. इस आर्टिकल में जानें किन लोगों को रहना होगा सबसे ज्यादा सावधान.
आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में COVID-19 के 8 नए मामले सामने आए हैं. दो संक्रमित मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर निगरानी और टेस्टिंग बढ़ा दी है.
कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की रिसर्च में सामने आया है कि वैज्ञानिकों ने AI की मदद से एक ऐसी वैक्सीन तैयार की है, जो कई सारे वायरसों से बचाव करने में मदद कर सकती है. जानिए क्या है ये सुपर वैक्सीन और कैसे करती है काम.
Yoga For Weight Loss: अनियमित दिनचर्या, गड़बड़ भोजन और तनाव... कई मानसिक और शारीरिक समस्याओं की वजह बन चुके हैं. वजन बढ़ना या मोटापा भी ऐसी ही एक समस्या है.
