
कोरोना के लगातार बढ़ते मामले डराते ज़रूर हैं पर जो लोग कोरोना की जंग जीत चुके हैं उनसे हौसला और उम्मीद मिलती है. अब तक कुल 37 लोगों ने कोरोना को हराया है. इनका विदेश की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं रही पर जिनके कांटेक्ट में वे आए वो विदेश गए थे. कोरोना को मात देने वाले ऐसे ही एक शख्स ने NDTV से बातचीत की.
सफदरजंग हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किए गए व्यक्ति जो कि कोरोना से पीड़ित थे, ने बताया, "जब मुझे मालूम चला कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और मुझे कोरोना है तो डर तो लगा था पर डरने की ज़रूरत नहीं है.' कोरोना से ठीक हुए व्यक्ति ने बताया, 'ऊपर भगवान हैं और नीचे डॉक्टर, नर्स और हाउसकीपिंग स्टाफ के तौर पर उनके दूत हैं.' आइसोलेशन पर फैल रहे भ्रम को दूर करते हुए व्यक्ति ने बताया, 'आइसोलेशन बस एकांतवास है और कुछ नहीं. जैसे आप घर पर रहते हैं ठीक वैसे ही रहना है. बस आपको किसी से मिलना नहीं है.'
उन्होंने बताया , 'आइसोलेशन में फ़ोन से परिवार से बात कर सकते थे और करते भी थे. डरने और घबराने की बिल्कुल ज़रूरत नहीं है.' कोरोना से प्रभावित रहे व्यक्ति ने बताया, 'कोरोना पॉजिटिव आता है तो संयम रखें जो डॉक्टर कहें वो करें. टेस्ट भी कुछ ऐसा नहीं की डर ज़्यादा लगे. नाक और गले से लेते हैं.' व्यक्ति ने बताया कि अभी घर पर भी उतने दिन ही क्वारंटाइन रहने के लिए कहा गया है.
बता दें, भारत में फैल रहे कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच देश के 32 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में पूरी तरह से लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है. इस फैसले 560 जिलों में पूरी तरह से बंदी लागू कर दी गई है. भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के अब तक करीब 500 मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार तक के आंकड़ों में यह संख्या सामने आई है.
पिछले कुछ दिनों में संक्रमण के मामले अचानक बढ़ने के बाद अधिकारियों ने लगभग पूरे देश में लॉकडाउन (बंद) लागू कर दिया है जिसके तहत लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध हैं और सड़क, रेल एवं हवाई यातायात पर 31 मार्च तक रोक लगा दी गई है.
Coronavirus से लड़ने के लिए नौसेना ने तैयार की ये स्पेशल गन, जानिए इसकी कीमत और खासियत
Reported by: राजीव रंजन, Edited by: राहुल सिंहCoronavirus: मध्य प्रदेश में लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस ले रही 'भूतों' की मदद
Reported by: भाषालॉकडाउन में हुआ जुड़वां बच्चों का जन्म, माता-पिता ने बेटे का नाम रखा COVID, बेटी का Corona
Reported by: भाषा, Written by: मोहित चतुर्वेदीकोरोना फिर सुर्खियों में है. देश भर में एक बार फिर कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है. क्या फिर लौट रहा है कोरोना?
कोलकाता में फिर बढ़ने लगे कोविड के मामले, डॉक्टरों ने बताया कौन रहे सबसे ज्यादा सतर्क, किन लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें-
देशभर में कोरोना के मामले फिर बढ़ रहे हैं. आंध्र प्रदेश में 4 मरीजों की मौत ने सभी की चिंता बढ़ा दी है. इस आर्टिकल में जानें किन लोगों को रहना होगा सबसे ज्यादा सावधान.
आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में COVID-19 के 8 नए मामले सामने आए हैं. दो संक्रमित मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर निगरानी और टेस्टिंग बढ़ा दी है.
कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की रिसर्च में सामने आया है कि वैज्ञानिकों ने AI की मदद से एक ऐसी वैक्सीन तैयार की है, जो कई सारे वायरसों से बचाव करने में मदद कर सकती है. जानिए क्या है ये सुपर वैक्सीन और कैसे करती है काम.
Yoga For Weight Loss: अनियमित दिनचर्या, गड़बड़ भोजन और तनाव... कई मानसिक और शारीरिक समस्याओं की वजह बन चुके हैं. वजन बढ़ना या मोटापा भी ऐसी ही एक समस्या है.
