
कोरोनावायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) को लेकर दुनिया भर में जंग जारी है. भारत में 21 दिन का लॉकडाउन (Coronavirus Loackdown) चल रहा है और फिल्मी दुनिया से जुड़ी हस्तियां कोरोना के खिलाफ जंग में दिल खोलकर दान दे रही हैं. इस मामले में साउथ के सुपरस्टार आगे आए हैं, वह लोगों की मदद के लिए पैसे डोनेट कर रहे हैं. अब तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार अलु अर्जुन (Allu Arjun) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है और डोनेशन का ऐलान किया है. अलु अर्जुन (Allu Arjun) ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'Covid-19 महामारी ने कई जिंदगियों को रोक कर रख दिया है. इस मुश्किल दौर में मैं मैं आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल के लोगों के लिए एक करोड़ 25 लाख रुपये डोनेट कर रहा हूं. मैं आशा करता हूं कि हम मिलकर लड़ेंगे और इस महामारी को जल्द ही खत्म कर देंगे. घरों में रहें.'
अगर साउथ के सुपरस्टार्स की बात करें तो रजीनकांत (Rajinikanth) मदद करने वाले पहले अभिनेता थे जिन्होंने दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए 50 लाख रुपये दिए. पवन कल्याण, राम चरण समेत कई अन्य दक्षिण भारतीय फिल्मी हस्तियों ने भी आर्थिक मदद की घोषणा की है. तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये की राशि दी है. पवन कल्याण ने भी ट्वीट करके कहा है कि वह प्रधानमंत्री राहत कोष में भी एक करोड़ रुपये देंगे. वहीं राम चरण ने भी प्रधानमंत्री कार्यालय और तेलंगाना तथा आंध्र प्रदेश की सरकारों को 70 लाख रुपये देने का ऐलान किया है. जबकि प्रभास ने चार करोड़ रुपये दिए हैं.
देश में कोरोनावायरस (coronavirus) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 724 हो गई है. आज 30 नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, इसमें से 17 लोगों की वायरस की वजह से जान चली गई जबकि 67 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं. कोरोना के खतरे को देखते हुए बुधवार से देशव्यापी लॉकडाउन (Lockdown) है. इस बीच, सरकार ने 1.7 लाख करोड़ रुपये के पीएम गरीब कल्याण योजना पैकेज की घोषणा की है.
Coronavirus से लड़ने के लिए नौसेना ने तैयार की ये स्पेशल गन, जानिए इसकी कीमत और खासियत
Reported by: राजीव रंजन, Edited by: राहुल सिंहCoronavirus: मध्य प्रदेश में लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस ले रही 'भूतों' की मदद
Reported by: भाषालॉकडाउन में हुआ जुड़वां बच्चों का जन्म, माता-पिता ने बेटे का नाम रखा COVID, बेटी का Corona
Reported by: भाषा, Written by: मोहित चतुर्वेदीकोरोना फिर सुर्खियों में है. देश भर में एक बार फिर कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है. क्या फिर लौट रहा है कोरोना?
कोलकाता में फिर बढ़ने लगे कोविड के मामले, डॉक्टरों ने बताया कौन रहे सबसे ज्यादा सतर्क, किन लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें-
देशभर में कोरोना के मामले फिर बढ़ रहे हैं. आंध्र प्रदेश में 4 मरीजों की मौत ने सभी की चिंता बढ़ा दी है. इस आर्टिकल में जानें किन लोगों को रहना होगा सबसे ज्यादा सावधान.
आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में COVID-19 के 8 नए मामले सामने आए हैं. दो संक्रमित मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर निगरानी और टेस्टिंग बढ़ा दी है.
कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की रिसर्च में सामने आया है कि वैज्ञानिकों ने AI की मदद से एक ऐसी वैक्सीन तैयार की है, जो कई सारे वायरसों से बचाव करने में मदद कर सकती है. जानिए क्या है ये सुपर वैक्सीन और कैसे करती है काम.
Yoga For Weight Loss: अनियमित दिनचर्या, गड़बड़ भोजन और तनाव... कई मानसिक और शारीरिक समस्याओं की वजह बन चुके हैं. वजन बढ़ना या मोटापा भी ऐसी ही एक समस्या है.
