
दक्षिण मध्य रेलवे ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले स्थित रेनीगुंटा से दिल्ली के लिए एक विशेष ट्रेन को रवाना किया जिसमें लॉकउाडन के मद्देनजर आवश्यक वास्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 2.40 लाख लीटर दूध लदा है. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि विशेष ट्रेन में लगे छह टैंकरों में दूध भरा है. उन्होंने बताया कि सामान्य दिनों में 40, 000 से 44,660 लीटर दूध 80 टैंकर हर महीने रेनीगुंटा से दिल्ली साप्ताहिक और दैनिक एक्सप्रेस रेलगाड़ियों के द्वारा भेजा जाता है. दक्षिण मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सीएच राकेश द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया, ‘कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के तहत सभी यात्री रेलगाड़ियों को स्थगित कर दिया गया था जिसकी वजह से कुछ दिनों से दूध की ढुलाई प्रभावित हुई थी.'
उन्होंने बताया, ‘इस आवश्यक वस्तु की आपूर्ति की जरूरत पर विचार करते हुए दक्षिण पश्चिम रेलवे ने रेनीगुंटा से नई दिल्ली तक खासतौर पर दूध टैंकर रेलगाड़ी चलाने के लिए विशेष अनुमति प्राप्त की. राकेश ने बताया कि यथाशीघ्र हजरत निजामुद्दीन पहुंचने के लिए विशेष रेलगाड़ी 110 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत रफ्तार से चलेगी.
Coronavirus से लड़ने के लिए नौसेना ने तैयार की ये स्पेशल गन, जानिए इसकी कीमत और खासियत
Reported by: राजीव रंजन, Edited by: राहुल सिंहCoronavirus: मध्य प्रदेश में लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस ले रही 'भूतों' की मदद
Reported by: भाषालॉकडाउन में हुआ जुड़वां बच्चों का जन्म, माता-पिता ने बेटे का नाम रखा COVID, बेटी का Corona
Reported by: भाषा, Written by: मोहित चतुर्वेदीकोरोना फिर सुर्खियों में है. देश भर में एक बार फिर कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है. क्या फिर लौट रहा है कोरोना?
कोलकाता में फिर बढ़ने लगे कोविड के मामले, डॉक्टरों ने बताया कौन रहे सबसे ज्यादा सतर्क, किन लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें-
देशभर में कोरोना के मामले फिर बढ़ रहे हैं. आंध्र प्रदेश में 4 मरीजों की मौत ने सभी की चिंता बढ़ा दी है. इस आर्टिकल में जानें किन लोगों को रहना होगा सबसे ज्यादा सावधान.
आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में COVID-19 के 8 नए मामले सामने आए हैं. दो संक्रमित मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर निगरानी और टेस्टिंग बढ़ा दी है.
कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की रिसर्च में सामने आया है कि वैज्ञानिकों ने AI की मदद से एक ऐसी वैक्सीन तैयार की है, जो कई सारे वायरसों से बचाव करने में मदद कर सकती है. जानिए क्या है ये सुपर वैक्सीन और कैसे करती है काम.
Yoga For Weight Loss: अनियमित दिनचर्या, गड़बड़ भोजन और तनाव... कई मानसिक और शारीरिक समस्याओं की वजह बन चुके हैं. वजन बढ़ना या मोटापा भी ऐसी ही एक समस्या है.
