दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप राज्यपाल नजीब जंग राजपथ पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल हुए, लेकिन दोनों सड़क की दो तरफ थे। दोनों के बीच हाल के दिनों में कई मुद्दों पर टकराव देखने को मिला है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की मुख्यमंत्री प्रत्याशी रहीं किरण बेदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राजपथ पर आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम के बाद ट्वीट किया कि हजारों लोगों द्वारा एक साथ योग किए जाने के कारण ही दिल्ली में बारिश हुई।
आज पूरा विश्व पहला योग दिवस मना रहा है। भारत में इसे व्यापक स्तर पर मनाया गया। दिल्ली में राजपथ पर हजारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इस कार्यक्रम में शिरकत की। भारत सरकार की योजना है कि इस कार्यक्रम का विश्व रिकॉर्ड भी बन जाए।
मुंबई में 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में ज़ोर शोर से मनाया जा रहा है। मुम्बई पुलिस, बेस्ट अधिकारी, अस्पतालों और यहां तक कि जेल में बंद कैदियों ने भी आयोजित योग अभ्यास कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
पीएम ने कहा, योग व्यवस्था नहीं, एक अवस्था है। 193 देशों ने योग दिवस का समर्थन किया। यूएन के इतिहास में यह बहुत बड़ी घटना है। मैं अंतरराष्ट्रीय समुदाय का आभारी हूं।
राजद प्रमुख एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मोदी सरकार और उनके मंत्रियों पर जमकर कटाक्ष किया।