मुंबई में मंगलवार को नामांकनों का दौर चलता रहा. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जहां उत्तर मुंबई लोकसभा सीट से शक्ति प्रदर्शन के साथ पर्चा भरा, तो वहीं उत्तर मध्य सीट से कांग्रेस उम्मीदवार वर्षा गायकवाड़ ने अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान सुनील दत्त की बेटी और कांग्रेस नेता प्रिया दत्त भी मौजूद थीं. चिलचिलाती धूप में निकले नामांकन जुलूस में समर्थकों का जोश भी देखने लायक़ था.
पीयूष गोयल के नामांकन के समय महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सांसद ओम बिरला भी मौजूद थे. इससे पहले वो आशीर्वाद के लिए गणपति दरबार भी पहुंचे.
दक्षिण मध्य सीट वर्षा गायकवाड की पुश्तैनी सीट थी, लेकिन इन्हें नहीं मिली, नाराज़गी दूर करने के लिए वर्षा को उत्तर मध्य सीट से उम्मीदवार बनाया गया. लेकिन अब इन्हें 'बाहरी नेता' भी बुलाया जा रहा है. उत्तर मध्य मुंबई से दो बार सांसद रह चुकीं प्रिया दत्त का वर्षा की नामांकन रैली में शामिल दिलचस्प रहा.
मुंबई में पांचवें चरण में 20 मई को मतदान है. ऐसे में नामांकन जुलूस के बहाने शक्ति प्रदर्शन कर पार्टियों ने मायानगरी में चुनाव अभियान का शंखनाद किया है.
'चुनाव किसी एक व्यक्ति के आने-जाने से बड़ा...' : बोरदोलोई के BJP में शामिल होने पर गौरव गोगोई ने क्या कहा?
Reported by: रतनदीप चौधरी, Edited by: आलोक कुमार ठाकुरनेपाल जैसा 'रफ़्तार' वाले चुनाव, भारत के वो 3 इलेक्शन जहां सुबह वोट गिरते हैं और शाम तक शुरू हो जाता है जीत का जश्न
Written by: अनुभव शाक्यइंदिरा और सोनिया गांधी पर हमला, कंगना ने पुरानी घटना के बहाने कांग्रेस को क्या-क्या दिलाया
Reported by: NDTV इंडिया, Written by: Ashwani Shrotriya© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.