
दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में बीते कुछ दिनों में सुधार जरूर हुआ है लेकिन वो अभी भी खतरनाक स्तर पर बनी हुई है. इस साल जनवरी से नवंबर के बीच दिल्ली में 2020 के कोरोना लॉकडाऊन के साल को छोड़ कर पिछले 8 वर्षों में सबसे कम औसत AQI (वायु गुणवत्ता सूचकांक) दर्ज किया गया है. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (Commission for Air Quality Management/CAQM) ने रविवार को एक रिपोर्ट सार्वजनिक कर ये अहम तथ्य सार्वजनिक किया है.
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण संकट पर CAQM की ताज़ा आंकलन रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल जनवरी-नवंबर की अवधि में दिल्ली का औसत AQI 187 दर्ज किया गया है, जबकि इसी अवधि के दौरान यह क्रमशः 2024 में 201, 2023 में 190, 2022 में 199, 2021 में 197, 2020 में 172, 2019 में 203 और 2018 में 213 दर्ज़ किया गया था.
इस साल वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने पूरे दिल्ली-एनसीआर इलाके में कई स्तर पर सख्ती से प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पहल किया है. इसका ज़मीन पर असर होता दिखाई दे रहा है. आयोग के मुताबिक, जनवरी-नवंबर, 2025 की अवधि में केवल 03 दिन ऐसे रहे जब दैनिक औसत AQI 400 से अधिक ('गंभीर से गंभीर+' श्रेणी) रहा। 2024 में ऐसे 11 दिन, 2023 में 12 दिन, 2022 में 4 दिन, 2021 में 17 दिन, 2020 में 11 दिन, 2019 में 16 दिन और 2018 में क्रमशः 12 दिन रिकॉर्ड किये गए थे. इसके अलावा, इस वर्ष अब तक दैनिक औसत AQI 450 ('गंभीर+') से अधिक वाला कोई भी दिन दर्ज नहीं किया गया है। 2024 में ऐसे 2 दिन (AQI>450), 2023 में 2 दिन, 2022 में 0 दिन, 2021 में 3 दिन, 2020 में 2 दिन, 2019 में 5 दिन और 2018 में 0 दिन थे.
ये महत्वपूर्ण है कि इस साल जनवरी से नवंबर (27 नवंबर तक) की अवधि में दिल्ली में सबसे खतरनाक pollutant - PM2.5 का स्तर 2018 के बाद से इसी अवधि की तुलना में सबसे कम रहा है, जो वर्ष 2020 (कोविड के कारण लॉकडाउन का वर्ष) के बराबर भी है. दिल्ली में साल 2025 के दौरान 27 नवम्बर तक PM2.5 का औसत 85 µg/m3 रहा है, जबकि 2024 में यह 98, 2023 में 90, 2022 में 90, 2021 में 95, 2020 में 85, 2019 में 99 और 2018 में 103 रहा था.
साथ ही, जनवरी-नवंबर (27 नवंबर तक) की अवधि में भी दिल्ली में खतरनाक pollutant - PM10 का स्तर 2018 (कोविड के कारण लॉकडाउन वाले वर्ष 2020 को छोड़कर) की इसी अवधि की तुलना में सबसे कम रहा, और इस साल अब तक औसतन 183 µg/m3 दर्ज किया गया है, जबकि 2024 में यह 205, 2023 में 193, 2022 में 202, 2021 में 200, 2020 में 167, 2019 में 210 और 2018 में 228 रिकॉर्ड किया गया था.
मास्क नहीं, अब आ गया गले में लटकाने वाला एयर प्यूरिफायर, पेंडेंट जितना छोटा डिवाइज बनेगा आपकी सांसों का सुरक्षा कवच
Reported by: पल्लव मिश्रा, Edited by: अवधेश पैन्यूली2025 में दुनिया का सबसे प्रदूषित देश रहा पाकिस्तान, भारत के इस शहर ने Pollution रैंकिंग में किया टॉप
Edited by: Ashutosh Kumar SinghDelhi AQI: सालों बाद इतनी साफ हवा! बेमौसम बारिश बनी वरदान, दिल्ली-नोएडा में प्रदूषण बेहद कम, जानिए अपने शहर का AQI
Written by: उत्कर्ष गहरवारResearchers from the Global Brain Health Institute (GBHI) at Ireland's Trinity College Dublin said the structural changes in the brain are consistent with mechanisms such as neuroinflammation, oxidative stress, and vascular dysfunction.
17 departments will now be required to track and report their spending against green goals
Delhi Chief Minister Rekha Gupta has launched the Air Pollution Mitigation Action Plan 2026, aiming to tackle the city's chronic air quality crisis.
New Delhi, April 3 (IANS) Scientists have found that those living with obstructive sleep apnea (OSA) have a 71 per cent higher risk of cardiovascular events (CVEs) or death from any cause (all-cause mortality) compared with those not living with OSA.
Iran-Israel war: Health experts say exposure to such air can have both short- and long-term consequences.
................................ Advertisement ................................
Blog | Well Done, Delhi. You've Turned Lung Sacrifice Into A Badge Of HonourSaikat Kumar Bose
Monday November 10, 2025Till some years back, Delhiites would ask angry questions to those in power about the capitals annual tryst with toxic air. This has changed. Those in the driving seat dont see the need to answer now.
Opinion | Why Indians Have Just Given Up On Air Pollution CrisisTanushree Ganguly
Friday December 20, 2024While some may argue that people in Delhi are now more aware of air pollution than they were a decade back, my rebuttal would be that awareness does not mean that people are concerned.
Opinion | You Must Outrage Over Filthy Air More Than Once A YearJyoti Pande Lavakare
Tuesday December 10, 2024Delhi welcomed us with monsoon rains and mangos. We were home. Fast forward a couple of years, in the winter of 2012, I found myself in denial about something other parents, mostly expats, were calling toxic air.
Opinion | Delhi's Air Pollution Situation Is Like A Bad MarriageNishtha Gautam
Friday November 22, 2024On a good day, such as today, the AQI reading in Delhi is 407. We are jubilant at the sickly sunshine trickling through the slightly dissipated smog. At least its not 1600.
दिवाली... पराली... सियासी जुगाली!Ashwini kumar
Monday November 18, 2024दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का समाधान तो आज तक मिला नहीं. हर साल चिंतित होकर हम-आप सांसों की तकलीफ के साथ-साथ दिल और ब्लड प्रेशर के मरीज भी क्यों बनें?

