
Kids Care: क्या आपको अपना बचपन याद है? जब आप स्कूल से आने के बाद आप अपना काम खत्म कर के खेलने निकल जाते थे. बड़ी-बड़ी जगहों पर आप अपने दोस्तों के साथ कई गेम खेलते थे. तब ना तो समय की कमी थी, ना जगह की और ना ही लोगों की. लेकिन अगर आप खुद को आज के बच्चों के साथ कंपेयर करेंगे तो आपको नजर आएगा की कैसे समय के साथ दुनिया में तेजी से फैलते शहर बच्चों के लिए सिकुड़ते जा रहे हैं. बड़ी-बड़ी इमारतें तो बन गई हैं लेकिन बच्चों की दुनिया इन इमारतों के बीच छोटी होती जा रही है.
बता दें कि इन सबके बीच और बच्चों के लिए छोटी होती इस दुनिया को लेकर के विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ), यूनिसेफ और संयुक्त राष्ट्र पर्यावास एजेंसी ने एक नई वैश्विक गाइड जारी की है. जिसमें शहरों को इस तरह से बसाने और बनाने की बात कही गई है जो बच्चों के लिए भी हों. इस गाइड में सरकारों और नेताओं से रिक्वेस्ट की गई है कि जब वो किसी शहर को बसाने और उसके विकास से जुड़ी प्लैनिंग करते हैं तो ऐसे में बच्चों को भी ध्यान में रखें. क्योंकि खुला माहौल बच्चों के स्वास्थ्य, विकास और बेहतर भविष्य के लिए बेहद जरूरी है.
इस गाइड में बताया गया है कि अगर शहरों के विकास के लिए उनकी डिजाइनिंग में पार्क, खुली सड़कें और खुले मैदान बच्चों को सुरक्षित तरीके से चलने, खेलने, सीखने और प्रकृति से जुड़ने का मौका देते हैं. इसके साथ ही इस तरह से बनाए गए शहर जलवायु और हवा को भी शुद्ध बनाए रखने में मदद करते हैं.
विश्व स्तर पर बात की जाए तो महज 44 फीसदी शहरी आबादी ही किसी खुले सार्वजनिक स्थान के पास रहती है. वहीं जो देश कम और मध्यन आय वाले हैं वहां पर हालात कहीं ज्यादा खराब हैं. इन आंकड़ों से अगर अंदाजा लगाया जाए तो लाखों बच्चे ऐसे शहरों में रह रहे हैं, जहां उनके पास खेलने या खुलकर सांस लेने के लिए भी प्रॉपर और सेफ जगह नहीं है. आज के समय में बढ़ता प्रदूषण, तेजी से बढ़ता ट्रैफिक, लोगों की भीड़ और जलवायु से जुड़ी आपदाएं बच्चों की आजादी और विकास को लगातार सीमित कर रही हैं.
डब्ल्यूएचओ के स्वास्थ्य निर्धारक, संवर्धन और रोकथाम विभाग के निदेशक डॉक्टर एटियेन क्रूग का प्रेस रिलीज में कहा, “सुरक्षित और समावेशी सार्वजनिक स्थान तक पहुंच बच्चों के स्वास्थ्य, विकास, सीखने और सामाजिक रिश्तों से सीधे जुड़ी है. यह बच्चों का अधिकार है."

‘गाइड टू क्रिएटिंग अर्बन पब्लिक स्पेसेज फॉर चिल्ड्रन' में सरकारों, शहरी योजनाकारों को ऐसी जगहें बनाने के लिए मदद करेंगी जो बच्चों के लिए अनुकूल हों. ये वैश्विक शोध, एक्सपर्ट्स की राय, बच्चों से हुई बातचीत और अलग-अलग देशों के शहरी अनुभवों पर बेस्ड है.
डब्ल्यूएचओ की तकनीकी प्रमुख (अर्बन हेल्थ) डॉक्टर नाथाली रोबेल का कहना है, “यह गाइड दिखाती है कि बच्चों को केंद्र में रखकर बनाए गए शहर न सिर्फ खेलने के अधिकार को पूरा करते हैं, बल्कि 2030 तक सभी के लिए सुरक्षित और सुलभ सार्वजनिक स्थानों के लक्ष्य को भी तेजी से आगे बढ़ा सकते हैं."
आंकड़े की मानें तो आज दुनिया के 55 फीसदी आबादी शहरों में रह रही है, जो आने वाले समय में 2025 तक लगभग 68 फीसदी तक पहुंच सकती है. ऐसे में सबसे ज्यादा विकास उन देशों में होगा जो विकासशील हैं. यानी आने वाले सालों में ये शहर तय करेंगे कि करोड़ों बच्चों का बचपन कैसा होगा.
बता दें कि आज लिए गए फैसले ही आने वाले समय में बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने में मदद करेगा.
Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात
दिल्ली में 6 नए एयर मॉनिटरिंग स्टेशन का शुभारंभ, CM रेखा गुप्ता बोलीं- प्रदूषण के खिलाफ 365 दिन चलेगा अभियान
Edited by: प्रभांशु रंजनदिल्ली: इस महीने 28 दिन 'खराब' से 'गंभीर' श्रेणी में रहा AQI, फिर भी 5 सालों में दूसरी सबसे स्वच्छ जनवरी
Reported by: भाषा, Edited by: अभिषेक पारीकभारत में प्रदूषण से हर साल 17 लाख लोग गंवाते हैं जान, दावोस में हार्वर्ड प्रोफेसर का बड़ा खुलासा
Written by: अवधेश पैन्यूलीLongterm air pollution exposure raises Alzheimer's risk directly, major US study finds, highlighting urgent need to protect brain health in older adults.
Kunal Kapoor shared a quirky list titled 'Survival kit for Indian cities,' imagining engineering-led solutions that could make everyday life more manageable
Delhi's struggle for basic essentials - clean water and clean air - is decades old. Today, the national capital is once again attempting to reclaim some breathable space.
Delhi saw 10 days of 'severe' air quality during the winter season (October-January) in 2025-26 as against 31 days in 2016-17, Union Environment Minister Bhupender Yadav said on Monday.
A senior Bharatiya Janata Party (BJP) corporator from Mumbai has renewed debate over tackling traffic chaos and worsening air quality in India's financial capital with a proposal to introduce a congestion tax in central business districts.
................................ Advertisement ................................
Blog | Well Done, Delhi. You've Turned Lung Sacrifice Into A Badge Of HonourSaikat Kumar Bose
Monday November 10, 2025Till some years back, Delhiites would ask angry questions to those in power about the capitals annual tryst with toxic air. This has changed. Those in the driving seat dont see the need to answer now.
Opinion | Why Indians Have Just Given Up On Air Pollution CrisisTanushree Ganguly
Friday December 20, 2024While some may argue that people in Delhi are now more aware of air pollution than they were a decade back, my rebuttal would be that awareness does not mean that people are concerned.
Opinion | You Must Outrage Over Filthy Air More Than Once A YearJyoti Pande Lavakare
Tuesday December 10, 2024Delhi welcomed us with monsoon rains and mangos. We were home. Fast forward a couple of years, in the winter of 2012, I found myself in denial about something other parents, mostly expats, were calling toxic air.
Opinion | Delhi's Air Pollution Situation Is Like A Bad MarriageNishtha Gautam
Friday November 22, 2024On a good day, such as today, the AQI reading in Delhi is 407. We are jubilant at the sickly sunshine trickling through the slightly dissipated smog. At least its not 1600.
दिवाली... पराली... सियासी जुगाली!Ashwini kumar
Monday November 18, 2024दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का समाधान तो आज तक मिला नहीं. हर साल चिंतित होकर हम-आप सांसों की तकलीफ के साथ-साथ दिल और ब्लड प्रेशर के मरीज भी क्यों बनें?

