• Home/
  • LIVE: जम्मू कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में मादक पदार्थ तस्करों से जुड़ी 3.5 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की

LIVE: जम्मू कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में मादक पदार्थ तस्करों से जुड़ी 3.5 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की

LIVE: जम्मू कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में मादक पदार्थ तस्करों से जुड़ी 3.5 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की
LIVE: देश-दुनिया का हर अपडेट यहां जानें.

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची शुक्रवार देर रात क्षेत्रीय घटनाक्रम और अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व के साथ चर्चा  के लिए इस्लामाबाद पहुंचे.  ईरान-अमेरिका के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता की उम्मीदें फिर से जाग गई हैं. पंजाब में आम आदमी पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं. राघव चड्ढा समेत सात राज्यसभा सांसदों ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. राघव चड्ढा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते इसका ऐलान किया. उन्होंने संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ बीजेपी दफ्तर पहुंचकर पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात भी की. के. कविता हैदराबाद में आज अपनी नई पार्टी लॉन्च करेंगी.बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली के पंजाबी बाग के पास झुग्गी बस्ती में आग लगने की घटना सामने आई. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें. 

ये भी पढ़ें- BJP में 'होकर भी' पार्टी के नहीं हो पाए राघव चड्ढा समेत AAP के बागी सांसद, जानिए कहां फंस रहा पेंच

ये भी पढ़ें- ट्रंप ईरान से बातचीत के लिए स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर को भेज रहे हैं पाकिस्तान: रिपोर्ट

LIVE UPDATES...

Apr 25, 2026
17:31 (IST)
जम्मू कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में मादक पदार्थ तस्करों से जुड़ी 3.5 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की
जम्मू कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को श्रीनगर में मादक पदार्थ तस्करों से जुड़े साढ़े तीन करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस अभियान और नशा मुक्त जम्मू कश्मीर अभियान के तहत की गई. उन्होंने कहा कि संगम पुलिस थाने ने स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 68एफ के तहत मामले के दो आरोपियों से जुड़ी दो अचल संपत्तियां कुर्क की.
Apr 25, 2026
17:18 (IST)
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़
राजधानी में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. वजीराबाद थाना पुलिस ने एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य सरगना अभी फरार है. नार्थ जिले के डीसीपी राजा बांठिया ने बताया 21 अप्रैल की शाम को वजीराबाद क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूम रहा है. सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मोरादाबाद निवासी 49 वर्षीय मोहम्मद अयूब को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी में उसके पास से दो देसी कट्टे और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए.
Apr 25, 2026
14:42 (IST)
हुगली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का रोड शो
पश्चिम बंगाल के हुगली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गोघाट विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया.

Apr 25, 2026
14:40 (IST)
मैंने आम आदमी पार्टी छोड़ दी है-सवाति मालीवाल
राज्यसभा सांसद स्वाती मालिवाल ने कहा, "मैंने आम आदमी पार्टी छोड़ दी है और मैं भाजपा में शामिल हो गई हूं. 2006 से मैं अरविंद केजरीवाल के साथ काम कर रही थी, अपना घर छोड़ा, नौकरी छोड़ी, 7 साल झुग्गियों में रही और हर आंदोलन में उनका साथ दिया लेकिन अरविंद केजरीवाल ने अपने ही घर में मुझे एक गुंडे से पीटवाया, जब मैंने इसके खिलाफ आवाज़ उठाई तो मुझे डराया, धमकाया गया.
Apr 25, 2026
14:34 (IST)
उत्तराखंड में गर्मी की वजह से हीटवेव की चेतावनी
उत्तराखंड में  गर्मी के मौसम में हीटवेव की चेतावनी को देखते हुए, हरिद्वार के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित ने पूरे जिले में स्कूलों के समय में बदलाव करने के निर्देश जारी किए हैं. आदेश के अनुसार, 27 अप्रैल से 26 मई तक, सभी प्री-प्राइमरी से क्लास 5 तक के स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेंगे, जबकि क्लास 6 से 12 तक के स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेंगे. 
Apr 25, 2026
13:40 (IST)
भारत में जल्द दस्तक देगा मानसून
यूरोपीय मध्यम-श्रेणी मौसम पूर्वानुमान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, जल्द ही दक्षिण-पश्चिम मानसून दस्तक दे सकता है. जिसकी वजह से मई के आखिर यानी 18 से 25 मई के बीच तक दक्षिण भारत में झमाझम बारिश हो सकती है.

Apr 25, 2026
12:46 (IST)
प्रवेश वर्मा ने जो भी तस्वीरें जारी की हैं, वे सभी नकली हैं-आतिशी
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और AAP नेता आतिशी ने ट्वीट कर कहा कि प्रवेश वर्मा ने जो भी तस्वीरें जारी की हैं, वे सभी नकली हैं, वे केजरीवाल जी के घर की तस्वीरें नहीं हैं. रेखा गुप्ता और दिल्ली उपराज्यपाल अपने घर खोलें, और केजरीवाल जी अपने घर खोलेंगे, जनता खुद फैसला करेगी.
Apr 25, 2026
12:45 (IST)
मंत्री प्रवेश वर्मा ने जारीव किया केजरीवाल के घर का लेआउट
दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने एक लेआउट जारी कर उसे अरविंद केजरीवाल के घर का बताया. उन्होंने कहा कि जितना दिमाग उन्होंने एक-एक कमरों पर लगाया है, अगर उतना समय वे दिल्ली के कार्यों में लगाते तो शायद आज उनके कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी को छोड़कर नहीं जा रहे होते.

Apr 25, 2026
12:43 (IST)
अब गुंडागर्दी नहीं चलेगी-बंगाल में नितिन नवीन
कोलकाता पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने पहले ही तय किया था कि इस बार की लड़ाई वो खुद लड़ेंगे और बीजेपी के कार्यकर्ताओं का संघर्ष उनके साथ था और वो कहीं ना कहीं बदलाव का प्रतीक बना. 

Apr 25, 2026
12:41 (IST)
93% वोटिंग एक ऐतिहासिक वोटिंग है-बंगाल चुनाव पर हिमंता बिस्वा सरमा
 असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड मतदान पर कहा कि यह बहुत अच्छा हुआ है, मैं चुनाव आयोग को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए बधाई देता हूं. 93% वोटिंग एक ऐतिहासिक वोटिंग है.
Apr 25, 2026
11:26 (IST)
ये सात सांसद नहीं, 7 गद्दार हैं- AAP प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़
दिल्ली में AAP की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ राघव चड्ढा और अन्य सांसदों के AAP छोड़कर BJP में शामिल होने पर कहा, "ये सात सांसद नहीं हैं, ये सात गद्दार हैं, जिन्हें आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोगों के मुद्दे उठाने के लिए राज्यसभा भेजा था। ये गद्दार उस पार्टी को छोड़कर उस पार्टी में शामिल हो गए हैं जिसने हमेशा पंजाब के लोगों को आतंकवादी कहा है.

Apr 25, 2026
11:24 (IST)
अरविंद केजरीवाल की पार्टी में लोग उनके कार्यों से नाराज़ हैं- आर.पी. सिंह
दिल्ली बीजेपी नेता आर.पी. सिंह ने राघव चड्ढा और अन्य सांसदों के AAP छोड़कर BJP में शामिल होने पर कहा कि उनकी पार्टी में लोग असंतुष्ट हैं और यह अभी से नहीं हैं. चाहे योगेंद्र यादव हों, शाजिया इल्मी हो, प्रशांत भूषण हो, कुमार विश्वास हो कई सारे लोग आम आदमी पार्टी छोड़ चुके हैं. स्पष्ट है कि उनकी(अरविंद केजरीवाल) पार्टी में लोग उनके कार्यों से नाराज़ हैं.
Apr 25, 2026
10:29 (IST)
IRS की बेटी के हत्या के आरोपी को घटनास्थल पर लेकर पहुंची पुलिस
दिल्ली के अमर कॉलोनी में आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या मामले में दिल्ली पुलिस आरोपी राहुल मीणा को घटनास्थल पर लेकर पहुंची, ताकि क्राइम सीन रिक्रिएट किया जा सके.

Apr 25, 2026
10:27 (IST)
के. कविता ने लॉन्च की नई पार्टी टीआरएस
के. कविता ने आधिकारिक तौर पर अपनी नई राजनीतिक पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र सेना (टीआरएस) को लॉन्च कर दिया है. 
Apr 25, 2026
10:25 (IST)
चार बच्चे पैदा करो, एक संघ को दो-धीरेंद्र शास्त्री
RSS मुख्यालय नागपुर पहुंचे बागेश्वर धाम सरकार यानी कि धीरेंद्र शास्त्री महाराज ने लोगों से कहा कि चार बच्चे पैदा करो, उनमें से एक को संघ का स्वयंसेवक बनाओ. ताकि वे दूसरों को बचाने के काम आ सकें.

Apr 25, 2026
09:50 (IST)
निर्माण कार्य के चलते पुणे का भीमाशंकर मंदिर बंद
बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक महाराष्ट्र के पुणे का भीमाशंकर मंदिर में इन दिनों चल रहे निर्माण कार्य के कारण श्रद्धालुओं के लिए दर्शन अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं. मंदिर परिसर में सभा मंडप का काम जारी होने के चलते सुरक्षा के मद्देनज़र यह निर्णय लिया गया है.
Apr 25, 2026
09:47 (IST)
उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग जिले के जंगल में लगी आग
उत्तराखंड में तीर्थयात्रा सीजन शुरू होने के बाद रुद्रप्रयाग जिले में वनाग्नि की घटनाओं में वृद्धि हुई है.

Apr 25, 2026
09:43 (IST)
पवन खेड़ा के सपोर्ट में कांग्रेस पार्टी
पवन खेड़ा गुवाहाटी हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने जा रहे हैं. कांग्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि पूरी कांग्रेस अपने मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा के साथ मजबूती से एकजुट खड़ी है. गुवाहाटी हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की प्रक्रिया चल रही है. विश्वास है कि धमकी, डराने-धमकाने, और उत्पीड़न की राजनीति पर न्याय की जीत होगी.

Apr 25, 2026
09:19 (IST)
अपने ब्यूटी ब्रांड, फेंटी ब्यूटी के लॉन्च इवेंट में मुंबई पहुंचीं रिहाना
ग्लोबल आइकन रिहाना शुक्रवार रात मुंबई में अपने ब्यूटी ब्रांड, फेंटी ब्यूटी के लॉन्च इवेंट में नज़र आईं.

Apr 25, 2026
08:46 (IST)
बंगाल चुनाव के दौरान पक्षपात के आरोप में 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड
पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को हुए पहले चरण के विधानसभा चुनाव के दौरान पक्षपात के आरोपी पाए गए पुलिस अफसरों पर गाज गिर गई है. पांच पुलिस अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया है, इनमें आईपीएस समेत एसडीपीओ और प्रभारी निरीक्षक भी शामिल हैं. 
Apr 25, 2026
08:13 (IST)
AAP ठीक से काम कर रही होती, तो ये लोग पार्टी नहीं छोड़ते-अन्ना हजारे
 राघव चड्ढा समेत सात AAP राज्यसभा सांसदों ने पार्टी क्यों छोड़ी इस पर अन्ना हजारे ने कहा कि अगर पार्टी ठीक से काम कर रही होती, तो ये लोग पार्टी नहीं छोड़ते.

Apr 25, 2026
07:34 (IST)
रावलपिंडी के नूर खान एयर बेस पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची पाकिस्तान संग चर्चा के लिए रावलपिंडी के नूर खान एयर बेस पहुंचे. 
Apr 25, 2026
07:31 (IST)
जम्मू-कश्मीर के सांबा में रात 8.30 बजे हुआ ब्लैकआउट
जम्मू-कश्मीर के सांबा में प्रशासन की ओर से आयोजित माक ड्रिल के तहत शुक्रवार रात ठीक 8.30 बजे सायरन बजते ही पूरे इलाके में ब्लैकआउट किया गया. इस दौरान बिजली विभाग ने आपूर्ति बंद कर दी, प्रशासन द्वारा पहले से लोगों को माक ड्रिल की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा था. जैसे ही सायरन गूंजे, शहर की बिजली सप्लाई रोक दी गई, जबकि सड़कों पर वाहन हेडलाइट्स के सहारे चलते नजर आए.

Apr 25, 2026
07:29 (IST)
उत्तराखंड में तापमान तीन चार डिग्री तापमान बढ़ा
उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से तापमान तीन चार डिग्री तापमान बढ़ा हुआ है, जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी से जूझना पड़ रहा है. पहाड़ी क्षेत्रों में चार डिग्री तो मैदानी क्षेत्रों में 3 डिग्री तापमान बढ़ गया है. अगले 7 दिनों में उत्तराखंड में मौसम में बदलाव की संभावना है.

Apr 25, 2026
07:27 (IST)
30 अप्रैल को ओडिशा विधानसभा का विशेष सत्र
ओडिशा विधानसभा ने भारतीय लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी पर चर्चा के लिए 30 अप्रैल को एक विशेष सत्र बुलाया है.

Apr 25, 2026
07:26 (IST)
देश के 36 शहरों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक
देश के 36 शहरों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक है. मौसम विभाग ने हालांकि 26 अप्रैल से कई प्रदेशों में बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया है जिसके बाद लोगों को थोड़ी ही सही राहत तो मिलेगी.
Apr 25, 2026
07:12 (IST)
नासिक टीसीएस: आरोपी दानिश शेख का मोबाइल अनलॉक
महाराष्ट्र के नासिक टीसीएस (TCS) मामले में तकनीकी साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस ने एक अहम बाधा को भी पार कर लिया है.आरोपी दानिश शेख के मोबाइल को अनलॉक कर लिया गया है. दरअसल उसने अपने मोबाइल के हर एप्लिकेशन और फाइल के लिए अलग-अलग पासवर्ड और फेस आईडी सुरक्षा कवच लगा रखा था, जिससे फॉरेंसिक लैब को जांच में कठिनाई हो रही थी.

Apr 25, 2026
07:11 (IST)
नासिक टीसीएस में धर्मांतरण की क्रोनोलॉजी' का खुलासा
नासिक टीसीएस में हुए उत्पीड़न मामले में संदिग्ध आरोपियों द्वारा धर्मांतरण के लिए अपनाई गई पूरी 'क्रोनोलॉजी' का खुलासा हुआ है. जांच में पता चला है कि आरोपियों ने पहले दोस्ती का बहाना कर युवक का भरोसा जीता और फिर 'शीर खुरमा' में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे खिलाया.
Apr 25, 2026
06:41 (IST)
राघव चड्ढा के सामने क्या है अड़चन?
राघव चड्ढा बीजेपी में आधिकारिक तौर पर तभी शामिल हो सकते हैं, जब उन्हें राज्यसभा के सभापति से मंजूरी मिल जाए.
Apr 25, 2026
06:40 (IST)
AAP छोड़ बीजेपी में शामिल हुए राघव चड्ढा
पंजाब में आम आदमी पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं. राघव चड्ढा समेत सात राज्यसभा सांसदों ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. राघव चड्ढा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते इसका ऐलान किया. लेकिन अभी तक पार्टी ने उनकी आधिकारिक ज्वाइनिंग नहीं हुई है.

Apr 25, 2026
06:37 (IST)
हरिद्वार: 40 फीट गहरे बोरवेल से आदमी को किया रेस्क्यू
हरिद्वार के कांगड़ी गांव में 10 घंटे के ऑपरेशन के बाद 40 फीट गहरे बोरवेल से आदमी को रेस्क्यू किया गया.
Apr 25, 2026
06:36 (IST)
कानपुर: ईदगाह चौक के पास कार गैराज में भीषण आग
उत्तर प्रदेश के कानपुर में ईदगाह चौक के पास कार गैराज में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. 

Apr 25, 2026
06:35 (IST)
दिल्ली: लक्ष्मी नगर की तीन बिल्डिंग में लगी आग
दिल्ली में लक्ष्मी नगर थाना क्षेत्र के रमेश पार्क में तीन बिल्डिंग में आग लगने की घटना सामने आई है. फायर टेंडर मौके पर मौजूद हैं, आग पर काबू पा लिया गया है.
Apr 25, 2026
06:34 (IST)
दिल्ली: पंजाबी बाग के पास झुग्गी बस्ती में लगी आग
दिल्ली के पंजाबी बाग के पास झुग्गी बस्ती में आग लगने की घटना सामने आई है. 
Apr 25, 2026
06:33 (IST)
ईरानी डेलिगेशन पहुंचा इस्लामाबाद, लेकिन US से बातचीत का प्लान नहीं
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट करते हुए लिखा, "हम आधिकारिक यात्रा के लिए इस्लामाबाद, पाकिस्तान पहुंचे हैं. विदेश मंत्री अराघची अमेरिका के लगाए हमले के युद्ध को खत्म करने और हमारे इलाके में शांति बहाल करने के लिए चल रही मध्यस्थता को लेकर पाकिस्तानी के उच्च स्तरीय अधिकारियों से मिलेंगे. ईरान और अमेरिका के बीच कोई बैठक प्लान नहीं है. ईरान के ऑब्जर्वेशन पाकिस्तान को बता दिए जाएंगे." 

Apr 25, 2026
06:32 (IST)
अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर चर्चा के लिए पाकिस्तान पहुंचा ईरानी डेलिगेशन
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची शुक्रवार देर रात क्षेत्रीय घटनाक्रम और अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व के साथ चर्चा  के लिए इस्लामाबाद पहुंचे हैं.
No more content

Share this story on

और ख़बरें