अमेरिका में हुए मिडटर्म इलेक्शन में मिशिगन में अमेरिकी सीनेट के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के टिकट पर डॉक्टर अब्दुल अल सैयद ने जीत दर्ज की है. वह महामारी विज्ञानी हैं. उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी के माइक रोजर्स को हरा दिया है.इस जीत के साथ वह अमेरिकी सीनेट में पहुंचने वाले पहले मुस्लिम बन गए हैं. उनकी जीत का जश्न भारत में भी मनाया जा रहा है. दरअसल, उनकी पत्नी सारा जुकाकू के परिवार की जड़ें कर्नाटक में हैं. सारा जुकाकू का जन्म मिशिगन में भारतीय मूल के माता-पिता के घर हुआ था. उनका बचपन अमेरिका में ही बीता. उनके परिवार की जड़ें कर्नाटक के शहर भटकल से जुड़ी हैं, जो मंगलुरु से लगभग 140 किलोमीटर दूर है.उनके पिता डॉ जुकाकू एस तैयब, भटकल में ही पले-बढ़े हैं और किडनी रोग विशेषज्ञ हैं.
ये भी पढ़ें: अब्दुल अल-सैयद भी जीते! मिशिगन से अमेरिका को मिलेगा पहला मुस्लिम सीनेटर, ट्रंप ने जिनको बताया था जिहादी
बता दें कि सारा जुकाकू खुद भी एक सफल मनोचिकित्सक हैं. उनके पति राजनीतिक जीवन में हैं, वहीं सारा राजनीति से दूर चिकित्सा और समाज सेवा में एक स्वतंत्र पहचान बनाई है. उनके पति राजनीति में हैं लेकिन वह अन्य राजनेताओं की पत्नियों की तरह रैलियों में अधिक शिरकत नहीं करतीं, उन्होंने राजनीति से खुद को काफी अलग रखा है. वह ज्यादातर हेल्थ से जुड़े कैंपेन में नजर आती हैं. बताया जाता है कि सारा को घर से ही डॉक्टर बनने का माहौल मिला क्योंकि उनके पिता प्रतिष्ठित किडनी रोग विशेषज्ञ हैं. डॉ. सारा ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से मेडिकल की पढ़ाई की है. मिशिगन मेडिसिन में कई सालों तक काम करने के बाद उन्होंने 2024 में Mind Work Psychiatry नाम से अपना क्लीनिक शुरू किया था. वह मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरुकता अभियान से भी जुड़ी हुई हैं .
सारा और अब्दुल की मुलाकात 2006 में यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन में पढ़ाई के दौरान हुई थी. एक इंटरव्यू के दौरान अब्दुल ने सारा की समझदारी और दूरदर्शिता की तारीफ भी की थी. दोनों पेशे से डॉक्टर हैं और दोनों ने 2006 में ही शादी कर ली. दोनों की दो बेटियां एमीली और सेरीन हैं.
सारा के जीवन के बड़ी घटना तब घटी जब वह अपनी पहली बेटी के जन्म के बाद गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रही थीं. जब उन्होंने अस्पताल मैनेजमेंट से हेल्थ इश्यू को लेकर मेडिकल लीव मांगी तो उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इस समय फिजिशियन यूनियन ने उनका साथ दिया और उनके हक की छुट्टी और जॉब सिक्योरिटी को लेकर काफी मदद की, जिसके बाद उनकी ये लड़ाई कई महिलाओं के काम आई.
'48 घंटे में होर्मुज खुल जाएगा अगर यह शर्त मान ली', ट्रंप की चुनावी हार के बाद ईरान के तेवर बदले
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहअगर मैं ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से नहीं रोकता, तो इजरायल का वजूद नहीं होता: डोनाल्ड ट्रंप
Edited by: मोहम्मद साक़िब मज़ीदट्रंप कैबिनेट से इस्तीफा, राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की तैयारी; क्या करने वाले हैं मार्कों रुबियो? खुद बताया प्लान
Written by: अजय कुमार पटेल© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.