
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को घोषणा की है कि वह राष्ट्रपति पद का आगामी चुनाव नहीं लड़ेंगे. इसके साथ ही, उन्होंने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के नाम का अनुमोदन किया है. बाइडन ने भारतीय-अफ्रीकी मूल की कमला हैरिस (59) के नाम की ऐसे वक्त सिफारिश की है जब जून के अंत में अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बहस में खराब प्रदर्शन के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता पिछले कई हफ्तों से बाइडन पर मुकाबले से हटने का दबाव बना रहे थे.
बाइडन ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ से हटने का एलान करते हुए कहा कि ‘‘यह मेरी पार्टी और देश के सर्वोत्तम हित में है.''बाइडन (81) का यह निर्णय अमेरिका में पांच नवंबर को होने वाले मतदान से चार महीने पहले आया है.
बाइडन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में अमेरिकियों को संदेश देते हुए कहा, ‘‘आपके राष्ट्रपति के रूप में सेवा करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है. मेरा इरादा फिर से चुनाव लड़ने का रहा है, लेकिन मेरा मानना है कि यह मेरी पार्टी और देश के सर्वोत्तम हित में है कि मैं इस दौड़ से हट जाऊं और अपने कार्यकाल के शेष समय में राष्ट्रपति के रूप में अपने कर्तव्यों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करूं.''
बाइडन का यह फैसला उनके स्वास्थ्य में गिरावट के बीच आया है. राष्ट्रपति वर्तमान में कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद अपने डेलावेयर निवास पर पृथक-वास में हैं. बाइडन ने कहा कि वह इस सप्ताह के अंत में अपने निर्णय के बारे में अधिक विस्तार से देश को बताएंगे.
बाइडन ने कहा, ‘‘अभी के लिए मैं उन सभी लोगों के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करना चाहता हूं जिन्होंने मुझे फिर से निर्वाचित होते देखने के लिए इतनी मेहनत की है. मैं इस सारे काम में एक असाधारण भागीदार होने के लिए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को धन्यवाद देना चाहता हूं. मैं अमेरिकी लोगों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करना चाहता हूं, जिन्होंने मुझ पर इतना विश्वास और भरोसा जताया है.''
बाइडन ने अपने पत्र में कहा, ‘‘पिछले साढ़े तीन वर्षों में, हमने एक राष्ट्र के रूप में बहुत प्रगति की है. आज, अमेरिका की अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे मजबूत है. हमने वरिष्ठ नागरिकों के लिए दवा की लागत कम करने और अमेरिकी नागरिकों के लिए सस्ती स्वास्थ्य सेवा का विस्तार करने में ऐतिहासिक निवेश किया है.''
बाइडन ने कहा कि उनके प्रशासन ने 30 वर्षों में पहला बंदूक सुरक्षा कानून भी पारित किया. उन्होंने यह भी कहा कि उनके प्रशासन ने दुनिया के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण जलवायु कानून पारित किया.
राष्ट्रपति ने कहा, 'मुझे पता है कि यह सब आप, अमेरिकी लोगों के बिना नहीं संभव था. हमने साथ मिलकर सदी में एक बार आने वाली महामारी और महामंदी के बाद सबसे खराब आर्थिक संकट पर काबू पाया है. हमने अपने लोकतंत्र की रक्षा की और उसे बचाए रखा है और हमने दुनिया भर में अपने गठबंधन को संवारा और मजबूत किया है.'राष्ट्रपति बाइडन ने अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह एक 'असाधारण साथी' हैं.
अमेरिका में भी होगा SIR? भारत के चुनावी सिस्टम की तारीफ कर ट्रंप ऐसा क्या करने वाले हैं
Written by: प्रियंक द्विवेदीभारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हुए ट्रंप, बोले- 64.6 करोड़ वोटर्स के पास फोटो ID; अमेरिका में भी हों ये नियम
Written by: अजय कुमार पटेलExplainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवअमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
निकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
