
US Election Results 2025: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनके दूसरे कार्यकाल के 9 महीने के भीतर तगड़ा झटका लगा है. अमेरिका के कई राज्यों में हो रहे गवर्नर और मेयर पद के चुनाव में विपक्षी डेमोक्रेट पार्टी को जीत मिली है. न्यूयॉर्क के मेयर पद का चुनाव भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने जीत लिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ममदानी के खिलाफ एड़ी चोटी का जोर लगाया था. उन्होंने ममदानी के जीतने न्यूयॉर्क सिटी का फंड रोकने तक की धमकी दे डाली थी. ट्रंप की अगुवाई में दक्षिणपंथी रिपब्लिकन पार्टी मुस्लिम नेता ममदानी और उनकी वामपंथी झुकाव वाली नीतियों पर जोरदार हमला करती रही है. ट्रंप के सहयोगी एलन मस्क ने भी ममदानी को लेकर चुनाव के ठीक पहले आपत्तिजनक पोस्ट की थी.
ट्रंप को तगड़ा झटका
वर्जीनिया और न्यूजर्सी के गवर्नर पद का चुनाव भी डेमोक्रेट उम्मीदवारों ने जीत लिया है. वर्जीनिया में पहली डेमोक्रेट उम्मीदवार के तौर पर एबिगियल स्पैनबर्गर ने चुनाव जीता है. 34 साल के डेमोक्रेट सोशलिस्ट ममदानी लगातार ट्रंप के निशाने पर रहे हैं. डेमोक्रेट प्रत्याशी कोरे ए कोनोर ने पिट्सबर्ग मेयर का चुनाव जीता है. उन्होंने रिपब्लिकन प्रत्याशी टोनी मोरेनो को हराया है. वर्जीनिया से डेमोक्रेट गजाला हाशमी ने लेफ्टिनेंट गवर्नर पद का चुनाव जीत लिया है. उन्होंने रिपब्लिकन प्रत्याशी जॉन रीड को हराया. हाशमी पहली भारतीय मूल की अमेरिकी और पहली मुस्लिम हैं, जिन्होंने वर्जीनिया में ये चुनाव जीता है.
सबसे युवा मेयर... भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने रच दिया इतिहास, जीते न्यूयॉर्क मेयर का चुनाव
ट्रंप को लगा इस झटके का असर अगले साल अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में देखने को मिल सकता है. डेमोक्रेट पार्टी हाउस ऑफ रिपब्लिक यानी अमेरिकी संसद के निचले सदन में दोबारा बहुमत पाने की कोशिश करेगी. यह ट्रंप के लिए बड़ा झटका हो सकता है. ट्रंप की प्रवासी विरोधी आव्रजन नीतियों, हार्वर्ड जैसी प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से फंडिंग को लेकर तकरार बड़ा मुद्दा रहा है. इस कारण ट्रंप की लोकप्रियता रेटिंग भी हाल ही में औंधे मुंह गिरी है.
न्यूयॉर्क की आबादी 85 लाख के करीब है. इसमें भारतीय मूल की जनसंख्या भी करीब 8 लाख है, यानी करीब 9-10 फीसदी भारतीय हैं. न्यूयॉर्क की 85 लाख आबादी में करीब 33 लाख प्रवासी हैं और ट्रंप की नीतियों के मुखर विरोधी रहे हैं.
अमेरिका में भी होगा SIR? भारत के चुनावी सिस्टम की तारीफ कर ट्रंप ऐसा क्या करने वाले हैं
Written by: प्रियंक द्विवेदीभारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हुए ट्रंप, बोले- 64.6 करोड़ वोटर्स के पास फोटो ID; अमेरिका में भी हों ये नियम
Written by: अजय कुमार पटेलExplainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवअमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
निकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
